नई दिल्ली: आज तक आपको यह जानकारी थी कि करेंसी नोट की छपाई तो देश में ही होती है. लेकिन अब आने वाले समय में आपके हाथ में जो भारतीय करेंसी के नोट होंगे, वह चीन से छपकर आए हुए हो सकते हैं. दरअसल, चीनी मीडिया रिपोर्ट के हवाले से यह खबर है कि चीन को भारत समेत कई देशों की ओर से करेंसी छापने के लिए 'बड़े ऑर्डर' मिले हैं. साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट में यह जानकारी दी गई है. इसमें चीन बैंक नोट प्रिंटिंग और मिंटिंग कॉर्पोरेशन के अध्यक्ष ल्यू गुइसेंग ने यह भी बताया है कि चीन ने अभी तक विदेशी करेंसी नहीं छापी है. यहां यह भी स्पष्ट किया जाता है कि जी न्यूज़ इस खबर की कहीं से कोई पुष्टि नहीं करता है. साथ ही सरकार की तरफ से भी अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है. साल 2013 में दक्षिण पूर्व एशिया, केंद्रीय एशिया, खाड़ी क्षेत्र, अफ्रीका और यूरोप की जमीन और समुद्र को जोड़ने के लिए चीन ने वन बेल्ट वन रोड परियोजना लॉन्च किया. ल्यू ने कहा कि उसके बाद से ही कंपनी को यह मौके मिले और सफलतापूर्वक थाईलैंड, बांग्लादेश, श्रीलंका, मलेशिया, भारत, ब्राजील और पोलैंड की करेंसी छापने का प्रोजेक्ट हासिल किय...
Get latest Hindi news (हिंदी न्यूज़) on Zee News, Hindi news tv channel. Read and watch today breaking news in Hindi with live TV news coverage from India and world including Samachar for all the topics such as politics, entertainment, bollywood, cricket, business, sports, health and more.