Skip to main content

Posts

Showing posts with the label प्रदेश

मैं भाग्य हूं: ईमानदारी से करें अपना काम

मैं भाग्य हूं, मैं रोज इसी वक्त आपसे मिलने आता हूं. ताकि आपको जीवन जीने की सही राह दिखा सकूं. आज भी मैं आपसे नए विषय पर बात करुंगा. मैं आपको ये बताऊंगा कि कैसे आपके कर्म आपके अपने को भी प्रभावित करते हैं. देखिए ये वीडियो.

बड़ी अम्मा ने जड़ा वेदिका को चांटा, घुंघरु ने साहिल पर किया वशीकरण

वेदिका को साहिल पर शक हो जाता है कि वो पागल नहीं है और उसके पीछे कोई राज छिपा है. वेदिका इस बात को बड़ी अम्मा को बताती है लेकिन वे ये सुनकर भड़क जाती है और वेदिका को चांटा जड़ देती है. वही घुंघरु ने घरवालों को परेशान करने के लिए घर बेचने का इश्तेहार अखबार में दे दिया इसके अलावा साहिल पर वशीकरण भी कर दिया और अब वेदिका अकेले पड़ चुकी है.

PCR: सिक्योरिटी गार्ड की मुस्तैदी से पकड़ा गया ATM चोर

एटीएम में पैसे निकालने जा रहे हैं तो जरा संभलकर क्योंकि दिल्ली-एनसीआर की एटीएम बूथों में जालसाज़ अपना जाल बिठाए बैठे हैं और आपकी एक चूक का इंताजर कर रहे हैं. एटीएम इन दिनों बदमाशों के निशाने पर है. एक ऐसी ही घटना में सिक्योरिटी गार्ड की मुस्तैदी से पकड़ा गया एक ATM चोर. बता दें, ये चोर बड़ी ही चालाकी से एटीएम क्लोन कर चोरी की घटनाओं को अंजाम देता था. देखें ये वीडियो.

संजय सिन्हा की कहानी: योग्यता और चाहत

संजय सिन्हा की कहानी का शीर्षक है- योग्यता और चाहत. हम जिस चीज़ के योग्य नहीं होते हैं, उसकी चाहत भी क्यों करते हैं? अंग्रेजी में एक कहावत है- पहले योग्य बनो, फिर चाहो. महाभारत के महान वीर कर्ण की इच्छा थी कि मृत्यु के बाद उनका अंतिम संस्कार ऐसी जगह हो, जहां कोई पाप न हो. कर्ण ने अपनी ये इच्छा कृष्ण से ज़ाहिर की थी. युद्ध में जब कर्ण की मृत्यु हो गई तो उस जगह की बहुत तलाश की गई जहां पाप न हो. पर हाय री किस्मत! संपूर्ण धरा पर कहीं इतनी-सी जगह भी न मिली जहां पाप न हो. संजय सिन्हा कहते हैं कि जिस किसी को पाप रहित संसार चाहिए, उसे पहले अपने मन से पाप को निकालना होगा. अगर मन से पाप न निकल पाए तो कम से कम पाप रहित धरती पर अंतिम संस्कार की इच्छा तो नहीं ही रखनी चाहिए.

खबरदार: 23 मई को तय होगा अबकी बार, किसकी सरकार

चुनाव आयोग ने उन तारीखों का ऐलान कर दिया है, जिनसे अगले पांच साल के लिए भारत का भविष्य तय होने वाला है. निर्वाचन आयोग ने लोकसभा की कुल 543 सीटों पर सात चरणों में चुनाव करवाने का फैसला किया है. चुनाव आयोग के मुताबिक 22 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में एक चरण में ही मतदान होगा. जबकि तीन राज्यों बिहार, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल के सभी सात चरणों में मतदान होंगे.

धर्म: भगवान भास्कर की उपासना से होगी हर मनोकामना पूरी

आज रविवार का दिन है और मान्यता है कि इस दिन भगवान भास्कर की उपासना से हर मनोकामना पूरी हो सकती है. मान्यता है कि सूर्य देव के 21 नामों के जाप से जीवन के सभी पाप दूर हो सकते हैं. धर्म में आज आपको बता रहे हैं भगवान भास्कर से जुड़ी ऐसी ही दिव्य और कल्याणकारी बातें. साथ ही जानेंगे सूर्य के 21 नामों की महिमा. जब कुंडली में सूर्य की स्थिति कमजोर होती है तो जीवन में कई परेशानियां आ जाती हैं, लेकिन सूर्य देव के 21 नामों का जाप यदि आप कर लें तो सूर्य का शुभ प्रभाव आपके जीवन को खुशियों के रोशनी से भर देगा. देखें ये वीडियो.

एस्‍ट्रो अंकल: जानें काला जादू के लक्षण, प्रभाव एवं उपाय

एस्ट्रो अंकल से इस एपिसोड में आप जानेंगे काला जादू के लक्षण, प्रभाव एवं उससे बचने का उपाय. साथ ही एस्ट्रो अंकल बता रहे हैं आज के दिन को कैसे बनाएं खास और दैनिक राशिफल.

किस्मत कनेक्शन: शिव चालीसा का पाठ करने से हर इच्छा होगी पूरी

किस्मत कनेक्शन में आज आपको बताएंगे कि कैसे करें शिव चालीसा का पाठ. भगवान शि‍व को प्रसन्‍न करने के लिए उनकी पूजा करने के साथ ही शिव चालीसा का पाठ करना बहुत ही मंगलकारी माना जाता है. वैसे तो आपने शिव चालीसा को बहुत बार पढ़ा होगा लेकिन अगर आपके पास समय का अभाव है तो हम आपको बताएंगे कि शिव चालीसा कि कौन सी लाइन आपको पढ़नी है, कितनी बार पढ़नी है और किस समय पढ़नी है और उससे क्या फायदा होगा. साथ ही बताएंगे आपका राशिफल. देखें ये वीडियो.

चाल चक्र: आपके जन्म का महीना कैसे आपके भाग्य को प्रभावित करता है?

आज चाल चक्र में हम आपको बताएंगे कि आपके जन्म का महीना आपके जीवन में, आपकी नौकरी पर, आपके व्यापार पर किस तरह का प्रभाव डालता है. आपको बताएंगे कि कैसे आपके जन्म का महीना आपके भाग्य से जुड़ा होता है. देखें वीडियो.

क्राइम 360: इंद्रपुरी में जिम पर आंधाधुंध फायरिंग

पश्चिमी दिल्ली के इन्द्रपुरी इलाके में एक जिम मालिक को निशाना बनाकर बदमाशों ने अंधाधुंध फायरिंग की और फरार हो गए. बदमाशों की गोली से जिम के उपरी माले पर रहने वाले एक 6 साल के बच्चे की मौत हो गई, जबकि जिम मालिक का भाई घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. बताया जा रहा है कि आपसी रंजिश में ये हमला किया गया. उधर पुलिस ने मामला दर्ज कर हमलावरों की तलाश शुरू कर दी है.

सुबह सुबह: सर्किट बेंच के उद्घाटन पर मोदी Vs ममता

कलकत्ता उच्च न्यायालय के सर्किट बेंच के उद्घाटन पर ममता और मोदी के बीच ठन गई है. दरअसल जलपाईगुड़ी में कलकत्ता उच्च न्यायालय के द्वितीय सर्किट बेंच का उद्घाटन कल दोपहर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने किया.. यह सर्किट बेंच का दूसरा उद्घाटन कार्यक्रम है.. इसके पहले 8 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस सर्किट बेंच का उद्घाटन किया था.. इस दौरान राज्य सरकार की तरफ से प्रधानमंत्री के कदम की आलोचना करते हुए आरोप लगाया गया था कि राज्य सरकार को सूचना दिये बगैर प्रधानमंत्री ने एकतरफा तरीके से बेंच का उदघाटन किया.. उसके बाद राज्य सरकार और उच्च न्यायालय बेसिल की ओर से इसके दोबारा उद्घाटन की तारीख 9 मार्च तय की गई थी.

आपके तारे: जानिए कैसा होगा आपका आज का दिन!

जिंदगी में हमें दूसरों की मदद जरूर करनी चाहिए. जिसकी जितनी मदद कर सकते हैं, हमें उतनी मदद करनी चाहिए. लेकिन, किसी की भी मदद करते समय हमें ये ध्यान रखना चाहिए कि किसी की मदद करते करते हमें अपना नुकसान नहीं करना चाहिए. क्योंकि आप सलामत होंगे तभी आप किसी की सहायता कर सकते हैं. देखें वीडियो.

मैं भाग्य हूं: क्रोध होता है इंसान का सबसे बड़ा दुश्मन

मैं भाग्य हूं. मैं रोज आपको यही समझाता हूं कि आपको इस दुनिया में प्यार बांटना चाहिए.जितना प्यार बांटेंगे उतना ही ज्यादा खूबसूरत हो जाएगी ये दुनिया. लेकिन मैंने देखा है कुछ लोग विचारों के बहुत अच्छे होते हैं लेकिन गुस्से के कारण उनकी सारी अच्छाई कम पड़ जाती है.मैंने ऐसे लोगों को भी देखा है जो गुस्सा करते हैं लेकिन बाद में पछतावा भी करते हैं. मैं आपसे यही कहना चाहता हूं कि गुस्सा इंसान का सबसे बड़ा दुश्मन है.

वारदात: क्यों कश्मीर में दखल देता है पाकिस्तान?

करीब 700 साल पहले जिस गुलिस्तां को शम्सुद्दीन शाह मीर ने सींचा था. उनके बाद तमाम नवाबों और राजाओं ने जिसको सजाया-संवारा. जिसकी आस्तानों और फिजाओं में चिनार और गुलदार की खुशबू तैरती थी. जिसे आगे चल कर जमीन के जन्नत का खिताब मिला. वही कश्मीर. उसी कश्मीर में आज से ठीक सत्तर साल पहले एक राजा की नादानी और एक हुकमरान की मनमानी ने फिज़ाओं में बारूद का ऐसा ज़हर घोला जिसका गंध आज भी कश्मीर में महसूस किया जा सकता है. 

खबरदार: पाकिस्तान की 'झूठ फैक्ट्री' पर सर्जिकल स्ट्राइक

झूठ बोलना पाकिस्तान की उतनी ही पुरानी बीमारी है, जितना पाकिस्तान का इतिहास. झूठ बोलने की ये बीमारी इन दिनों पाकिस्तान की हूकूमत और फौज में महामारी का रूप ले चुकी है. पुलवामा हमले के बाद से पाकिस्तान लगातार झूठ बोले जा रहा है, जिन्हें हिंदुस्तान माफ नहीं करेगा. देखिए पुख्ता सबूतों और चश्मदीद गवाहियों की रोशनी में पाकिस्तान के सात झूठों का पर्दाफाश.

साप्ताहिक राशिफल: जानिए 10 से 16 मार्च तक का राशिफल

जिंदगी में सफलता पाने के लिए प्लानिंग के हिसाब से काम करना चाहिए. एक छोटा सा उपाय आपके आने वाले कल को बेहतर बना सकता है, दरअसल व्यक्ति की भविष्य उसके वर्तमान पर निर्भर करता है. राशि के अनुसार जानिए आने वाला सप्ताह आपके लिए कैसा रहेगा. साथ ही जानिए 10 से 16 मार्च तक अपने दिन को बेहतर बनाने के ज्योतिषीय उपाय.

PCR- देखिए सड़क हादसों का खौफनाक वीडियो

ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे यानी दिल्ली से महज 28 किमी दूर आठ लेन की शानदार सड़क. वो सड़क जिसने दिल्ली से आगरा की दूरी कम कर दी और जिसने ताजमहल को दिल्ली के और करीब ला दिया. वैसी सड़क जो अब सीधे लखनऊ को टच करने लगी है. मगर इसी शानदार एक्सप्रेस वे की एक दूसरी और खौफनाक तस्वीर भी है. सीसीटीवी में कैद ये तस्वीरें हैरान कर देने वाली हैं. ऐसी तस्वीरें आपको हादसों से बचा सकती हैं..ऐसी तस्वीरें आपको सबक सिखाएंगी कि अपनी जान की हिफाज़त आप खुद कैसे कर सकते हैं.

शतक आजतक: PM मोदी ने सुनाई एयर स्ट्राइक की कहानी

ग्रेटर नोएडा की रैली में पीएम मोदी ने सुनाई एयर स्ट्राइक की कहानी, कहा-स्ट्राइक के बाद पाक चिल्लाया-मोदी ने मारा मोदी ने मारा. मोदी ने कहा-एयर स्ट्राइक कर चुप था हिन्दुस्तान, लेकिन सुबह साढ़े तीन बजे से पाकिस्तान की उड़ गई नींद. एयर स्ट्राइक पर बोले पीएम मोदी, पुलवामा हमले के बाद सर्जिकल स्ट्राइक के डर से पाकिस्तान ने की थी सीमा पर तैनाती, लेकिन हम ऊपर से चले गए.

KV सम्मेलन: चुनाव और सियासत पर सुनिए मज़ेदार कविताएं

आजतक के खास शो 'केवी सम्मेलन' के मंच पर कानपुर के कवि कमलेश द्विवेदी, कवि संदीम शर्मा और शायर वाहिद अली ने शिरकत की. इस दौरान शायर वाहिद अली ने मुहब्बत की शायरियों से लोगों का दिल जीता तो वहीं कवि संदीप शर्मा और कमलेश द्विवेदी ने चुनाव और सिसायत से जुड़ी कविताओं से लोगों का मन मोह लिया. संदीप वर्मा ने ने कहा, पंडे स्वयं ही पुजाने लगे हैं, मगरमच्छ आंसू बहाने लगे हैं...समाचार पत्रों में चाव आ गया है लगता है फिर से चुनाव आ गया है. सुनिए चुनाव और सियासत पर मज़ेदार कविताएं.

देश तक: चुनावी घमासान में कैसे मिटेगा आतंकी निशान?

पाकिस्तान पर भारत के शूरवीरों ने जो एयर स्ट्राइक की है, उसने पूरे देश को गर्व करने का मौका दिया है, लेकिन इसी एयर स्ट्राइक ने हमारे देश की सियासी जमात को राजनीति करने का भी मौका दे दिया है. लोकसभा चुनाव करीब हैं, लिहाज़ा एयर स्ट्राइक और आतंक के मुद्दे को पक्ष और विपक्ष दोनों अपने हिसाब से भुनाने में लगे हैं. जिस मसूद अजहर ने पुलवामा में आतंकी हमले की खूनी स्क्रिप्ट लिखी जो मसूद अजहर भारत की आंख का कांटा बना हुआ है, उसी मसूद अजहर पर राजनीति का नया अध्याय खोल दिया गया. पीएम मोदी पुलवामा पर हमलावर हैं, उनकी लपेटे में पाकिस्तान भी है और विपक्ष भी.