Skip to main content

Posts

Showing posts with the label दाती महाराज

चाय बेचने से लेकर स्वयंभू बाबा तक, जानें दाती महाराज का सफर

नई दिल्ली :  पहले आसाराम बापू, फिर बाबा राम रहीम और अब  दाती महाराज . धर्म के ठेकेदार बने स्वयंभू बाबाओं की पोल एक के बाद एक खुल रही है. धर्म की आड़ में ये तथाकथित साधु-बाबा अपना खुद का साम्राज्य खड़ा कर रहे हैं. आकूत दौलत के स्वामी इन बाबाओं के असली चेहरे आए दिन जनता के सामने आ रहे हैं. दाती महाराज भी उन बाबाओं में से एक हैं. कभी चाय की दुकान पर काम करने वाला मामूली सा मदन लाल कुछ ही सालों में पूरे देश में प्रसिद्ध  शनिधाम आश्रम  का मालिक बन बैठा. अब उस पर उसी की एक शिष्या ने जब बलात्कार का आरोप लगाया तो दूसरों के कष्टों को पलों में दूर करने वाला दाती महाराज पुलिस से बचने के लिए छिपा हुआ है. दाती महाराज पर लगे रेप का मामला अब दिल्ली की क्राइम ब्रांच देख रही है. क्राइम ब्रांच ने बीते दो दिनों में दाती महाराज के दिल्ली और राजस्थान के ठिकानों पर छापे मारे. पुलिस की टीम ने पीड़िता के साथ उन स्थानों की भी जांच की जहां पीड़िता ने रेप होने का आरोप लगाया है. निजी सेवादार ने लगाए गंभीर आरोप दाती महाराज की सेवा में पिछले 15 वर्षों से लगे उनके एक सेवादार अचानक उनके खिलाफ खड़े हो गए हैं. गुरुग्रा...

शनिधाम के संस्थापक दाती महाराज मुश्किल में, महिला ने लगाया रेप का आरोप, FIR दर्ज

नई दिल्ली :  देश में एक और कथित धर्मगुरु मुश्किलों में घिरते नजर आ रहे हैं. अब दिल्ली के मशहूर शनिधाम मंदिर के संस्थापक दाती महाराज पर एक महिला ने रेप का आरोप लगाया है. इस महिला ने पुलिस में दाती महाराज के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है. पुलिस के अनुसार महिला की शिकायत के आधार पर दाती महाराज के खिलाफ आईपीसी की धाराओं 354, 376 और 377 के तहत केस दर्ज कर लिया गया है. पुलिस के अनुसार, महिला ने आरोप लगाया है कि दाती महाराज ने मंदिर के अंदर ही रेप किया. शिकायत में कहा गया है कि दाती महाराज ने दो साल पहले महिला के साथ रेप किया था. View image on Twitter ANI  ✔ @ANI Rape case registered against self-styled godman Daati Maharaj in Delhi,. Case registered under sections of IPC 376, 377, 354 & 34. महिला ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि धमकी और बदनामी के डर से उसने इतने दिन तक अपना मुंह नहीं खोला. महिला का आरोप है कि सिर्फ वही नहीं बल्कि शनिधाम में कई और महिलाओं के साथ भी ऐसा ही यौन शोषण किया गया है. पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर मामले में जांच शुरू कर दी है. इससे पहले दाती महाराज कई चैनलों पर ज्योतिष से ...