नई दिल्ली: टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली और बॉलीवुड अभिेनेत्री अनुष्का शर्मा अपनी शानदार कैमिस्ट्री और फोटोग्राफ्स से इंटरनेट पर हमेशा धूम मचाए रहते हैं. विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने पिछले साल 11 दिसंबर को शादी की थी. अब इनकी शादी को सालभर होने को है. ऐसे में भारतीय गेंदबाज हरभजन सिंह ने विराट और अनुष्का को उनके रिलेशनशिप को लेकर कुछ सलाह दी है. हरभजन सिंह ने सिर्फ विराट-अनुष्का ही नहीं, बल्कि कई सेलिब्रिटी कपल को रिलेशनशिप एडवाइज दी है. क्रिकेटर हरभजन सिंह की इस कपल के लिए एक रिलेशनशिप एडवाइज है. 'नो फिल्टर नेहा' चैट शो में अभिनेत्री नेहा धूपिया ने हरभजन से बात की. हरभजन ने कुछ क्रिकेटर कपल को रिलेशनशिप एडवाइज दी. नेहा धूपिया ने हरभजन से सेलिब्रिटी कपल को रिश्ते को बेहतर बनाने के लिए एडवाइज देने को कहा था. VIDEO: एग्रेसिव हरभजन सिंह को इन छोटी-छोटी चीजों से लगता है डर, फूल जाती हैं सांसें हरभजन ने कहा, शादी में कठिन समय आता ही है. इसलिए एक दूसरे के साथ रहना, एक दूसरे को बर्दाश्त करना जरूरी है, जब तक रिश्ते दोबारा बेहतर न हो जाएं या आपसी समझ विकसित न हो जाएं. हरभजन ने...
Get latest Hindi news (हिंदी न्यूज़) on Zee News, Hindi news tv channel. Read and watch today breaking news in Hindi with live TV news coverage from India and world including Samachar for all the topics such as politics, entertainment, bollywood, cricket, business, sports, health and more.