नई दिल्ली: गुड़गांव (गुरुग्राम) के जैसा एक और शहर हरियाणा में बसेगा. यह चंडीगढ़ से लगभग 4 गुना बड़ा होगा लेकिन गुरुग्राम से छोटा होगा. हरियाणा सरकार ने यह योजना बनाई है. यह शहर भी राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र का हिस्सा होगा. इसे पब्लिक-प्राइवेट साझेदारी (PPP) में विकसित किया जाएगा. हरियाणा स्टेट इंडिस्ट्रियल एंड इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कॉरपोरेशन (HSIIDC) को इस शहर का मास्टर प्लान तैयार करने के लिए कहा गया है, जिसे पूरा करने में 6 महीने लगेंगे. एचएसआईआईडीसी के प्रबंध निदेशक नरहरी बांगर ने बताया कि मास्टर प्लान तैयार करने के लिए एक कंसल्टेंट नियुक्त होगा. यह एक वर्ल्ड क्लास सिटी होगी जहां शिक्षा और स्वास्थ्य समेत सभी मूलभूत सुविधाएं होंगी. हम इसके लिए जमीन का अधिग्रहण नहीं करेंगे. इसे पीपीपी मॉडल के तहत विकसित किया जाएगा. 50 हजार हेक्टेयर में फैला होगा शहर यह शहर चंडीगढ़ से बड़ा लेकिन गुरुग्राम से छोटा होगा. चंडीगढ़ 11,400 हेक्टेयर में फैला है जबकि गुरुग्राम 73,200 हेक्टेयर में बसा है. इस शहर को दक्षिण नई दिल्ली में बसाया जाएगा और इसका क्षेत्रफल 50 हजार हेक्टे...
Get latest Hindi news (हिंदी न्यूज़) on Zee News, Hindi news tv channel. Read and watch today breaking news in Hindi with live TV news coverage from India and world including Samachar for all the topics such as politics, entertainment, bollywood, cricket, business, sports, health and more.