Skip to main content

Posts

Showing posts with the label रोहित शर्माRohit SharmaIan ChappellIndia vs AustraliaIndvsAus

मेरे लिए यह रोहित शर्मा के टेस्ट करियर का अंत है : इयान चैपल

नई दिल्ली:   भारत और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एडिलेड में खेले जा रहे टेस्ट मैच  में भारतीय शुरुआत उम्मीद के मुताबिक नहीं रही. हालांकि, चेतेश्वर पुजारा ने बाद में संयम के साथ खेलते हुए भारतीय पारी को संभाला. इस मैच में रोहित शर्मा ने तकरीबन 10 महीने बाद टेस्ट क्रिकेट में वापसी की. दक्षिण अफ्रीका में खराब परफॉर्मेंस की वजह से उन्हें दो टेस्ट के बाद ड्रॉप कर दिया गया था. इसके बाद वनडे और टी-20 में उनके शानदार परफॉर्मेंस के बाद उन्हें ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट टीम में जगह मिली. हालांकि, पहले टेस्ट मैच की पहली पारी में वह इस मौके को भुनाने में असफल रहे हैं. एडिलेड में जिस तरह रोहित शर्मा 'गैरजिम्मेदाराना' ढंग से आउट हुए हैं. उसके बाद सोशल मीडिया पर उनकी जमकर आलोचना की जा रही है. रोहित शर्मा की खराब परफॉर्मेंस पर ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज इयान चैपल ने भी कमेंट किया है. VIDEO: रोहित शर्मा ने एक ही गेंद बाद दोहराई गलती, यूं गिफ्ट किया अपना विकेट रोहित शर्मा के आउट होने पर इयान चैपन ने कहा, ''यह सिर्फ अपनी क्षमताओं को बर्बाद करना है. मेरे लिए यह उनके टेस्ट करियर का अंत...