Skip to main content

Posts

Showing posts with the label tigress AvniYavatmalCM Devendra Fadanvismenka gandhi

महाराष्ट्रः पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ बाघिन अवनी की मौत का खुलासा

अमर काणे, नागपुरः  यवतमाल जिले कें पांढरकवडा में मारी गई बाघिन अवनि की पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आई है. इस रिपोर्ट में बाघिन अवनी की मौत कारण गोली लगने के बाद हृदय गति रुकना, श्वसन क्रिया बंद होने और रक्तस्त्राव से होनी की बात कही गई है. यहां सबसे अहम बात ये है कि बाघिन अवनी के बाएं कंधे पर गोली लगने की बात पोस्टमॉर्टम में कही गई है. इस बीच बाघिन का खून, त्वचा-मांसपेशियों के सैंपल जांच के लिए फॉरेंसिक लैब भेजा गया है. इस फॉरेंसिक लैब की रिपोर्ट के बाद ही बाघिन को बेहोश करने के प्रयास हुए या नहीं ये स्पष्ट हो सकेगा. कुछ ऍनिमल राईट्स संगठनों यवतमाल की इस नरभक्षी बाघिन अवनी को पहले गोली मारने और फिर बहोशी का इंजेक्शन लगाने की आशंका जताई थी. जबकि महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस ने खुद मीडिया के सामने यह कहा था कि बाघिन को उस वक्त गोली मारी गई जब उसने ट्रैंकुलाइजर (बंदूक द्वारा बेहोशी का इंजेक्शन) देने वाले वन्यकर्मी पर हमला कर दिया था. एनजीओ ने सुप्रीम कोर्ट तक में लगाई थी गुहार  बता दें कि यवतमाल जिले के पांढरकवड़ा के वन क्षेत्र में बाघिन अवनि (टी-1) को शुक्रवार (02 नवंबर) देर रात मार द...