पटना: आरजेडी अध्यक्ष लालू प्रसाद के पुत्र और विधायक तेज प्रताप यादव ने शुक्रवार को कहा कि वह अभी हरिद्वार में रह रहे हैं और जब तक पत्नी से तलाक के उनके फैसले का परिवार समर्थन नहीं करता है तब तक वह घर नहीं लौटेंगे . पटना के एक क्षेत्रीय समाचार चैनल के साथ फोन पर बातचीत करते हुए तेज प्रताप ने छोटे भाई तेजस्वी यादव को जन्मदिन की बधाई दी लेकिन कहा कि वह नई दिल्ली में भाई के जन्मदिवस समारोह में शामिल नहीं हो पाएंगे. तेजस्वी राष्ट्रीय राजधानी में अपनी बहनों से मिलने गए हैं. आरजेडी नेता तेज प्रताप को अंतिम बार बोधगया में शनिवार को देखा गया था. रांची में अपने बीमार पिता लालू प्रसाद से मिलकर लौटने के बाद वह वहां एक होटल में रूके थे. तलाक लेने के बड़े बेटे के फैसले से लालू नाखुश तेज प्रताप हाल ही में पत्नी से तलाक की अर्जी दाखिल करने के बाद से चर्चा में हैं. छह महीने पहले ही बड़ी धूम धाम से उनकी शादी हुई थी .तलाक लेने के बड़े बेटे के फैसले से माना जा रहा है कि लालू प्रसाद दुखी हैं. लालू चारा घोटाले के विभिन्न मामलों में सजायाफ्ता हैं. इस समय वह चिकित्सकीय आधार पर रांची के एक अस्पताल में भर्ती ...
Get latest Hindi news (हिंदी न्यूज़) on Zee News, Hindi news tv channel. Read and watch today breaking news in Hindi with live TV news coverage from India and world including Samachar for all the topics such as politics, entertainment, bollywood, cricket, business, sports, health and more.