Skip to main content

Posts

Showing posts with the label मेतिहारीMotihariteacherdrunk manbihar

शराब के नशे में स्कूल में ही बेसुध हुए गुरुजी, देखने के लिए जुटी भारी भीड़

प्रेम चौधरी ने इतनी शराब पी रखी थी कि वे अपने स्कूल के प्रधानाध्यापक की कुर्सी पर ही सुध-बुध खो मोतिहारी :  बिहार के  मोतिहारी  के एक स्कूल में अजीबोगरीब नजारा देखने को मिला. स्कूल में शिक्षक ऐसी हालत में मिले कि सभी दंग रह गये. क्लासरूम का नजारा देखने के लिए भारी भीड़ लग गई. लोगों को मुंह से बस यही निकल रहा था कि अरे ये क्या हुआ गुरुजी को. कोई उनका हाथ पकड़कर उठा रहा था तो कोई कंधे का सहारा दे रहा था. दरअसल गुरुजी ने पूरे शरीर को ढीला छोड़ रखा था. बिहार में जारी  शराबबंदी  के बावजूद शिक्षक ने इतनी ज्यादा शराब पी रखी थी कि वो पूरी तरह बेहोश हो चुके थे और कुर्सी पर निढाल होकर बेसुध पड़े थे. यह सीधे-सीधे शराबबंदी कानून का मजाक तो है ही, साथ ही शिक्षा जगत के लिए शर्मसार करनेवाली तस्वीर भी है. आखिर ऐसे लोगों में हिम्मत कहां से आती है जो शिक्षा के मंदिर में शराब का सेवन कर पढ़ाने पहुंच जाते हैं.नशेड़ी गुरुजी का नाम प्रेम चौधरी है. मोतिहारी के पीपराकोठी प्रखंड के उत्क्रमित हाई स्कूल हतियाही में कार्यरत हैं. लोगों का कहना है कि प्रेम चौधरी बराबर नशे की हालत में ही रहते हैं. उन्होंने कुछ ज्याद...