Skip to main content

शराब के नशे में स्कूल में ही बेसुध हुए गुरुजी, देखने के लिए जुटी भारी भीड़

प्रेम चौधरी ने इतनी शराब पी रखी थी कि वे अपने स्कूल के प्रधानाध्यापक की कुर्सी पर ही सुध-बुध खो

मोतिहारी : बिहार के मोतिहारी के एक स्कूल में अजीबोगरीब नजारा देखने को मिला. स्कूल में शिक्षक ऐसी हालत में मिले कि सभी दंग रह गये. क्लासरूम का नजारा देखने के लिए भारी भीड़ लग गई. लोगों को मुंह से बस यही निकल रहा था कि अरे ये क्या हुआ गुरुजी को. कोई उनका हाथ पकड़कर उठा रहा था तो कोई कंधे का सहारा दे रहा था. दरअसल गुरुजी ने पूरे शरीर को ढीला छोड़ रखा था.

बिहार में जारी शराबबंदी के बावजूद शिक्षक ने इतनी ज्यादा शराब पी रखी थी कि वो पूरी तरह बेहोश हो चुके थे और कुर्सी पर निढाल होकर बेसुध पड़े थे.

यह सीधे-सीधे शराबबंदी कानून का मजाक तो है ही, साथ ही शिक्षा जगत के लिए शर्मसार करनेवाली तस्वीर भी है. आखिर ऐसे लोगों में हिम्मत कहां से आती है जो शिक्षा के मंदिर में शराब का सेवन कर पढ़ाने पहुंच जाते हैं.नशेड़ी गुरुजी का नाम प्रेम चौधरी है. मोतिहारी के पीपराकोठी प्रखंड के उत्क्रमित हाई स्कूल हतियाही में कार्यरत हैं. लोगों का कहना है कि प्रेम चौधरी बराबर नशे की हालत में ही रहते हैं. उन्होंने कुछ ज्यादा ही शराब पी रखी थी. नशेड़ी गुरुजी का वीडियो तेजी से सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो देखने पर आपको हंसी तो आएगी ही, लेकिन उससे ज्यादा शर्म भी आयेगी कि आखिर ऐसे शिक्षक अपने नापाक कारनामे से किस कदर बिहार की शिक्षा व्यवस्था को बदनाम कर रहे हैं.

बताया जा रहा है कि प्रेम चौधरी ने इतनी शराब पी रखी थी कि वे अपने स्कूल के प्रधानाध्यापक की कुर्सी पर ही सुध-बुध खो बैठे. इसके बाद देखते-ही-देखते पूरे स्कूल के बच्चे वहां इकट्ठा हो गये और शोर मचाने लगे. पल भर में ही स्कूल से लेकर गांव तक यह बात फैल गई.

बाद में बच्चों के सहयोग से स्कूल के दो अन्य गुरुजी ने उन्हें बाइक पर बिठाया और सकुशल उनके घर पहुंचाया. वीडियो वायरल होते ही क्षेत्र में इसकी चर्चा होने लगी. इस संबंध में बीईओ अजीत कुमार शर्मा ने कहा कि नशे में शिक्षक वाला वीडियो वायरल होने की खबर मिली है. मामले में संबंधित शिक्षक से जवाब तलब किया जायेगा. खैर, विभाग जो भी कार्रवाई करे, लेकिन नशेड़ी गुरुजी की इस करनी ने सभी को शर्मसार तो कर ही दिया.

Comments

Popular posts from this blog

भूषण स्टील के प्रोपराइटर को फिलहाल नहीं जाना होगा जेल, SC से अंतरिम जमानत बहाल

नई दिल्‍ली :  भूषण स्टील लिमिटेड के प्रमोटर और मैनेजिंग डायरेक्टर नीरज सिंघलको सुप्रीम कोर्ट से राहत मिली है. सीजेआई दीपक मिश्रा की अध्यक्षता वाली पीठ ने मंगलवार को अपने आदेश में सिंघल को दिल्ली हाईकोर्ट से मिली अंतरिम जमानत को बहाल रखा है. हालांकि हाईकोर्ट में मामले पर रोक लगाते हुए सुप्रीम कोर्ट ने पूरे मामले को अपने पास ट्रांसफर करने का भी आदेश दिया है. दरअसल, सीरियस फ्रॉड इन्वेस्टिगेशन ऑफिस (SFIO) और केंद्र सरकार ने याचिका दायर कर दिल्ली हाईकोर्ट के उस आदेश को चुनौती थी जिसमें हाईकोर्ट ने सिंघल को जमानत दे दी थी. नीरज सिंघल पर आरोप है कि 80 अलग-अलग फर्मों का उपयोग करते हुए भूषण स्टील के बैंक ऋण से 2500 करोड़ रुपये से ज्यादा की हेराफेरी की है. सिंघल को आठ अगस्त को कंपनी कानून के तहत केंद्र सरकार के मई 2016 के आदेश के तहत एसएफआईओ की भूषण स्टील लिमिटेड और भूषण स्टील एंड पावर लिमिटेड के कामकाज की जांच के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया था. हाईकोर्ट ने सिंघल को पांच लाख रुपये के निजी मुचलके और दो-दो लाख रुपये के दो जमानती देने का आदेश देते हुए अंतरिम राहत दी थी. नीरज सिंघल ऐसे पहले व्यक्ति...

आत्मघाती होगा राहुल गांधी का कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा देना : लालू प्रसाद यादव

पटना :  लोकसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी इस्तीफे पर अड़े हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, उन्होंने सीडब्ल्यू की मीटिंग में इस्तीफे की पेशकश की थी और गांधी-नेहरू परिवार से अलग किसी व्यक्ति को अध्यक्ष पद के लिए चुनने के लिए कहा था. राहुल गांधी के इस फैसले को राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) सुप्रीमो और चारा घोटाला के विभिन्न मामलों में सजा काट रहे लालू प्रसाद यादव ने आत्मघाती करार दिया है. लालू यादव ने अपने ट्वीट में लिखा, 'राहुल गांधी के इस्तीफे की पेशकश आत्मघाती है. विपक्ष का एकमात्र लक्ष्य भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को सत्ता से हटाना था, लेकिन हम इसे राष्ट्रीय धारणा बनाने में असफल रहे. एक चुनाव के परिणाम से देश की वास्तविक्ता नहीं बदल सकती है.'

रोजाना करें एक चम्मच जीरे का ऐसे उपयोग, नहीं जाना होगा जिम

नई दिल्लीः  वजन बढ़ना लोगों की आम परेशानियां हो गई हैं. हालांकि की इसे समय रहते वह कंट्रोल कर सकते हैं. लेकिन वजन बढ़ते समय वह इसे नजरअंदाज कर देते हैं. वहीं, जब वजन उनके लिए मुशीबत बनती है तो इसे घटने के लिए वह काफी मेहनत करते हैं. यही नहीं जिम में जाकर वह घंटो पसीना बहाते हैं. इसके बाद भी जितना वह दिमाग पर कंट्रोल नहीं रखते उससे ज्यादा उन्हें डायट पर कंट्रोल रखना पड़ता है. वजन घटाने के लिए आप घरेलू और आसान तरीके आजमा सकते हैं. घर में आप हर रोज सब्जी में जीरे का इस्तेमाल करते है. यह हर घर में आसानी से मिल जाता है. हर रोज सब्जी के साथ जीरा का उपयोग कर उसे ग्रहण करते हैं. लेकिन इसे हर रोज एक अन्य तीरके से उपयोग किया जाए तो वजन आसानी से घटाया जा सकता है. आप के ग्लास पानी में एक बड़ा चम्मच जीरा को भीगोने के लिए रातभर छोड़ दें. फिर सुबह इसे उबाल कर आधा कर लें. थोड़ी देर में इसे हल्का ठंडा कर गुनगुना कर लें और पी जाएं. यह पेट के फैट को तेजी से कम होता है. साथ ही कोशिश करें की इसे खाली पेट में पीएं. और पीने के बाद घंटेभर कुछ न खाएं. इससे ज्यादा असर देखने को मिलेगा. जीरे को कई तरीकों से भी ग्...