Skip to main content

Posts

Showing posts with the label Hardik Patel

हार्दिक पटेल बोले- '...मैं मानता हूं कि 125 करोड़ हिंदुस्‍तानियों का नाम राम रख देना चाहिए'

मोदी सरकार और योगी सरकार पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि इस देश में बेरोजगारी, किसानों का प्रश्न बड़ा है. लेकिन मौजूदा सरकार नाम बदलने और मूर्तियों के चक्कर में है. नई दिल्ली/संभल:  यूपी सरकार  द्वारा शहरों के नाम बदलने को लेकर सियासत जारी है. कभी  योगी सरकार  के अपने मंत्री तो कभी विपक्ष, यूपी सरकार पर निशाना साध रहे हैं. वहीं, गुजरात के  पाटीदार समाज के नेता हार्दिक पटेल  ने कहा कि अगर सिर्फ शहरों के नाम बदलने से तरक्की हो सकती है या ये देश सोने की चिड़िया बन सकती है, तो कुछ और खास काम करने की जरूरत है. उन्होंने कि देश को सोने की चिड़िया बनाने के लिए सभी 125 करोड़ लोगों का नाम 'राम' रख देना चाहिए. मोदी सरकार और योगी सरकार पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि इस देश में बेरोजगारी, किसानों का प्रश्न बड़ा है. लेकिन मौजूदा सरकार नाम बदलने और मूर्तियों के चक्कर में है. उत्तर प्रदेश के सम्भल में कल्कि महोत्सव के दौरान उन्होंने ये बातें पत्रकारों से कहीं. बीजेपी पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश देश के राजनीति की धुरी है और यहीं से केंद्र सरकार तय होती है. उत्तर प्...

हार्दिक पटेल को गुजरात पुलिस ने लिया हिरासत में, क्या फिर भड़केगा पटेल आंदोलन

अहमदाबाद : पाटीदार अनामत आंदोलन समिति  के संयोजक  हार्दिक पटेल  को गुजरात पुलिस ने बिना अनुमति के उपवास करने पर हिरासत में ले लिया है. हार्दिक पटेल अहमदाबाद में रविवार को प्रतीकात्मक उपवास पर थे. लेकिन पुलिस का कहना है कि इसके लिए उन्हें अनुमति नहीं दी गई थी. इसलिए उन्हें गिरफ्तार किया गया है. गौरतलब है कि दो साल पहले जब आनंदी बेन पटेल गुजरात की मुख्यमंत्री थीं, उस समय अहमदाबाद के जीएमडीसी ग्राउंड पर उपवास के दौरान हार्दिक पटेल की गिरफ्तारी से पटेल आंदोलन भड़क उठा था. पुलिस का कहना है कि  हार्दिक पटेल  बिना अनुमति के उपवास कर रहे थे, इसलिए उन्हें हिरासत में लिया गया है. पुलिस ने हार्दिक पटेल के साथ साथ उपवास को रोकने के लिए 140 लोगो को भी गिरफ्तार किया है. अहमदाबाद के निकोल और वस्त्राल इलाके से 58 लोगों की गिरफ्तारी हुई है. पुलिस हार्दिक पटेल और दूसरे पटेल नेताओं को क्राइम ब्रांच लेकर गई है. इसके अलावा राजकोट से अहमदाबाद पहुंच रहे 26 लोगो को पुलिस ने रास्ते में ही गिरफ्तार कर लिया है. हार्दिक पटेल के अलावा 19 पाटीदार संयोजक को को पुलिस ने हिरासत में लिया है. जब पुलिस पटेल नेताओं और कार...