Skip to main content

Posts

Showing posts with the label ठग्‍स ऑफ हिंदोस्‍तान

Film Review: निराश करती आमिर और अमिताभ की 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' की कहानी

नई दिल्ली: यश राज बैनर्स के तले बनी मल्‍टी स्‍टारर फिल्‍म 'ठग्‍स ऑफ हिंदोस्‍तान'  दिवाली के मौके पर आज (8 नवंबर) सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. इस फिल्म में अमिताभ बच्‍चन, आमिर खान, फातिमा सना शेख, कैटरीना कैफ और रोनित रॉय सहित कई बॉलीवुड सितारों ने काम किया है. फिल्म रिलीज होने से पहले जिस तरह के कयास लगाए जा रहे थे, रिलीज के बाद फिल्म पर कहीं भी खरी नहीं उतरी. विजय कृष्ण आचार्य द्वारा निर्देशित इस फिल्म की कहानी बहुत ही कमजोर है, जो हमें काफी निराश करती है. फिल्म 'ठग्स ऑफ हिन्दोस्तान' की कहानी 1795 के उस दौर की, जब हमारे देश में अंग्रेजी हुकुमतों का राज शुरू हो चुका था. यह दौर ऐसा था जब अंग्रेजों ने हमारे देश के कई राज्यों पर अपना कब्जा कर लिया था और जो राज्य बचे हुए थे, वे उन पर कब्जा करने को तैयार हो रहे थे. इसी बीच अंग्रेजों की नजर एक रियासत रौनकपुर पर पड़ी और अंग्रेज कमांडर जॉन क्लाइव (लॉयड ओवेन) ने धोखे से उस पर कब्जा लेता है. दरअसल, यहां के राजा मिर्जा सिकंदर बेग (रोनित रॉय) ने अंग्रोजों के खिलाफ बगावत का बिगुल फूंकते हैं, जो अंग्रोजों को बिलकुल रास नहीं आती. अं...

ठग्स... ने लूटा दर्शकों का बटुआ, तब भी 4 रिकॉड्स हासिल करने में हुए कामयाब

    नई दिल्ली:  लंबे समय से बन रही ऐतिहासिक पृष्ठभूमि वाली फिल्म 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' दिवाली के अगले दिन यानी 8 नवंबर को रिलीज की गई. मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान के दर्शकों में महानायक के साथ उन्हें देखने के बेसब्री से इंतजार था. लेकिन  फिल्म की स्टोरी और संवाद  ने दर्शकों को खासा निराश किया है. फिल्म को सोशल मीडिया पर जमकर मजाक उड़ाया जा रहा है. लेकिन इस सबके बावजूद इस बिग बजट फिल्म के ऑपनिंग के पहले ही कई बड़े कीर्तिमान रचे हैं. तो आइए जानते हैं इन रिकॉर्ड्स के बारे में... सबसे ज्यादा एडवांस बुकिंग  रिपोर्ट्स के अनुसार  'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान'  सबसे ज्यादा एडवांस बुकिंग वाली हिंदी फिल्म हो चुकी है. बॉक्स ऑफिस पर रिलीज होने के पहले ही इसके 2 लाख एडवांस टिकट बुक हुए थे. खबरों और समीक्षकों की माने तो यह अब तक सबसे बड़ी एडवांस बुकिंग है. इसके पहले यह तमगा सलमान की फिल्म 'टाइगर जिंदा है' और रणबीर की 'संजू' को मिला था. सबसे कीमती डिजिटल राइट्स  बॉक्स ऑफिस पर भले ही फिल्म ज्यादा कमाल न दिखा पाए, लेकिन इस फिल्म ने रिलीज के पहले ही काफी पैसा बना लिया है. आमिर और ...

'ठग्‍स ऑफ हिंदोस्‍तान': Google Map पर अब आमिर खान 'फिरंगी मल्‍लाह' बन दिखाएंगे रास्‍ता

नई दिल्‍ली:  बॉलीवुड में फिल्‍म के प्रमोशन के लिए मेकर्स काफी नए-नए तरीके अपनाते हैं. पिछले कुछ समय से ट्विटर पर अकाउंट पर अपने असली नाम की जगह अपनी फिल्‍म के किरदार का नाम रखने जैसा प्रमोशन स्‍टाइल कई सितारे अपनाते दिख रहे हैं. लेकिन यश राज फिल्‍म्‍स एक कदम आगे जाते हुए अब अपनी आने वाली फिल्‍म के किरदार को सीधे गूगल मैप पर ले आए हैं. जी हां,  फिल्‍म 'ठग्‍स ऑफ हिंदोस्‍तान'  के  आमिर खान अब फिरंगी मल्‍लाह  वाले किरदार में गूगल पर रास्‍ता दिखाते नजर आएंगे. यानी अब गूगल मैप पर नेविगेशन ऑप्‍शन में आपको आमिर खान का यह नया किरदार रास्‍ता दिखाता नजर आएगा. जब बात प्रमोशन की आती है तो यश राज फिल्‍म्‍स प्रोडक्‍शन इसमें काफी नए-नए तरीके अपना रहा है. 'सुई-धागा' के प्रमोशन के लिए उसका लोगों देशभर के कारीगरों से बनावाने की पहल के बाद अब यश राज फिल्‍म्‍स अपनी आने वाली  फिल्‍म 'ठग्‍स ऑफ हिंदोस्‍तान के प्रमोशन के लिए नया तरीका अपना रहा है.  गूगल मैप पर  गुरुवार से ही फिरंगी मल्‍लाह का किरदार राहगीरों को रास्‍ता दिखाता नजर आ रहा है. सोशल मीडिया पर कई लोग अपने पालतू गधे पर बैठ कर लोगो...