Skip to main content

Posts

Showing posts with the label WIWvsENGW

महिला टी20 विश्व कप: भारत के पास फाइनल में पहुंचने का मौका, सेमीफाइनल में इंग्लैंड से मुकाबला

महिला टीम इंडिया अभी तक टी20 विश्व कप के फाइनल में नहीं पहुंच पाई है, सेमीफाइनल में इंग्लैंड से होगा. एंटिगा:   अभी तक हर मैच में एकतरफा प्रदर्शन करने वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम के सामने  टी-20 विश्व कप  के सेमीफाइनल में उस इंग्लैंड की चुनौती होगी, जिसने एक साल पहले भारत को वनडे विश्व कप का खिताब जीतने से रोका था. भारत अगर जीतता है तो वह पहली बार विश्व कप के फाइनल में जगह बनाएगा.  हरमनप्रीत कौर  की टीम के पास इंग्लैंड से वनडे विश्व कप का हिसाब चुकाने का सुनहरा मौका है. इस विश्व कप में हालांकि इंग्लैंड का प्रदर्शन ज्यादा खास नहीं रहा है. खासकर भारत के प्रदर्शन की तुलना में. भारत ने अपने ग्रुप-बी के सभी चारों मैच जीतते हुए सेमीफाइनल में प्रवेश किया है तो वहीं इंग्लैंड को चार में से दो में जीत मिली और एक में हार मिली है,  जबकि एक मैच हो नहीं सका था. इससे पहले 2010 में सेमीफाइनल में पहुंचा था भारत भारत ने 2010 के बाद से पहली बार टी-20 विश्व कप सेमीफाइनल में जगह बनाई है. अब हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली भारतीय टीम की कोशिश इस मौके को भुनाते हुए पहली बार फाइनल में प्रवेश कर खिताब अपने ना...