Skip to main content

Posts

Showing posts with the label MP elections 2018

MP चुनाव : बीजेपी का बड़ा फैसला, 53 बागी नेताओं को पार्टी से किया निष्कासित

मध्य प्रदेश में बीजेपी पार्टी का एक बड़ा फैसला सामने आया है. बुधवार देर रात हुई एक मीटिंग के बाद पार्टी के 53 बागियों को निकाल दिया गया है. नई दिल्ली :  मध्य प्रदेश में बीजेपी पार्टी का एक बड़ा फैसला सामने आया है. बुधवार देर रात हुई एक मीटिंग के बाद पार्टी के 53 बागियों को निकाल दिया गया है.  बीजेपी ने पार्टी प्रत्याशियों  के खिलाफ चुनाव लड़ने वाले बागी नेताओं के खिलाफ यह कार्यवाही की है. निष्कासन की कार्यवाही का पत्र संबंधित जिले के जिला अध्यक्ष द्वारा जिलों से जारी किया जाएगा. पार्टी से बाहर किए गए नेताओं में सरताज सिंह, रामकृष्ण कुष्मारिया, नरेंद्र कुशवाह, समीक्षा गुप्ता, लता मस्की, धीरज पटेरिया, राजकुमार यादव के नाम शामिल हैं. बता दें कि कुछ दिन पहले ही सरताज सिंह कांग्रेस में शामिल हुए थे. कांग्रेस ज्‍वाइन करने के घंटे भर बाद ही पार्टी ने उन्‍हें होशंगाबाद विधानसभा क्षेत्र से अपना प्रत्याशी बना दिया. MP चुनाव : भाजपा को लगा झटका, ग्वालियर की पूर्व मेयर समीक्षा गुप्ता ने दिया इस्तीफा दूसरी तरफ पार्टी का टिकट न मिलने से खफा ग्वालियर की पूर्व मेयर और पार्टी की महिला नेता समीक्षा गुप...

MP: लोगों ने घरों में लगाए काले झंडे, महिलाएं बोलीं- वोट मांगने आए तो चप्पलों से होगा स्वागत

मध्यप्रदेश के नीमच में बघाना क्षेत्र की 7 अवैध कालोनियों में नेताओं की एंट्री पर बैन लग गया है. यहां के वोटरों ने अपने घरों पर काले झंडे लगा रखे हैं. नई दिल्ली:  चुनाव का दौर आते ही सभी पार्टियों के नेता गली मोहल्लों में पहुंचने को बेताब रहते हैं लेकिन  मध्यप्रदेश के नीमच  में बघाना क्षेत्र की 7 अवैध कालोनियों में नेताओं की एंट्री पर बैन लग गया है. यहां के वोटरों ने अपने घरों पर काले झंडे लगा रखे हैं साथ ही बैनर-पोस्टर भी लगा रखे हैं जिन पर साफ लिखा है कि जब तक कालोनी वैध नहीं होती तब तक यहां वोट मांगने कोई नेता ना आए. बड़ी बात तो यह भी है कि यहां की महिलाएं नेताओं को खुली चुनौती दे रही हैं कि यदि वोट मांगने आए तो चप्पलों से स्वागत होगा. मध्यप्रदेश नीमच के बघाना क्षेत्र में 7 कालोनियों के लोगों ने अपने घरों के आगे काले झंडे लगाए हैं और बैनर-पोस्टर भी चिपकाए हैं जिन पर साफ लिखा है कि नेताओं का मोहल्ले में आना मना है. वह वोट ना मांगे इस आक्रोश की बड़ी वजह यह है कि इन कालोनियों में अभी तक सड़क, नल-पानी और नालियों की सुविधा नहीं है. यही कारण है कि यहां के लोग नरकिय जिंदगी जीने को मजबूर ...