Skip to main content

Posts

Showing posts with the label प्रणब मुखर्जी

जब अटल बिहारी वाजपेयी को प्रणब मुखर्जी के कुत्ते ने काट लिया था...

नई दिल्ली : दिवंगत पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी  के निधन के बाद अब भी कई लोग ऐसे हैं जो उनसे जुड़ी अपनी यादें शेयर कर रहे हैं. हर आम और खास उन्हें अपने अपने ढंग से याद कर रहे हैं. ऐसा ही एक वाकया पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की बेटी और कांग्रेस नेता शर्मिष्ठा मुखर्जी ने अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है. शर्मिष्ठा मुखर्जी ने याद करते हुए लिखा कि एक बार उनके पालतू कुत्ते 'डाकु' ने वाजपेयी जी को मॉर्निंग वॉक के दौरान काट लिया था. शर्मिष्ठा मुखर्जी ने याद करते हुए लिखा, मैं उस समय बहुत छोटी थी. एक दिन मॉर्निंग वॉक के दौरान वाजपेयी जी को हमारे पालतू कुत्ते ने काट लिया. जैसे ही मेरी मां को ये बात पता चली, वह तुरंत वाजपेयी जी को देखने पहुंच गईं. जब वहां पहुंचीं तो वाजपेयी जी ने अपनी हंसी से उनका स्वागत किया. इतना ही नहीं, उन्होंने घर में उगाई सब्जियां भी मां को भेंट में दीं. शर्मिष्ठा ने याद करते हुए लिखा, हम एक दूसरे के अच्छे पड़ोसी थे. वह अपनी कई यादें हमारे लिए छोड़ गए हैं. शर्मिष्ठा मुखर्जी ने भी वाजपेयी के निधन पर दुख जताते हुए उन्हें महान वक्ता बताया. उन्होंने कहा, ...

प्रणब मुखर्जी 2019 में बनना चाहेंगे प्रधानमंत्री?

मुखपत्र सामना में कहा है कि राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ (RSS) 2019 में होने वाले लोकसभा चुनाव में बीजेपी को पूर्णबहुमत नहीं मिलने पर बीजेपी प्रधानमंत्री के पद के लिए प्रणब मुखर्जी का नाम आगे कर सकती है. मुंबई:  शिवसेना ने नया शिगूफ़ा छेड़ा है. मुखपत्र सामना में कहा है कि राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ (RSS) 2019 में होने वाले लोकसभा चुनाव में बीजेपी को पूर्णबहुमत नहीं मिलने पर बीजेपी प्रधानमंत्री के पद के लिए प्रणब मुखर्जी का नाम आगे कर सकती है. ऐसे हालात बनने पर विपक्षी पार्टियां खासकर कांग्रेस के सामने ऊहापोह वाले हालात बन सकते हैं. 'सामना' में शिवसेना ने कहा है कि आरएसएस तुष्टीकरण की राह पर है. आरोप लगाया है कि इन्होंने कभी भी शिवसेना प्रमुख बाल ठाकरे को संघ मुख्यालय में नहीं बुलाया, लेकिन मुस्लिमों के लिए इफ्तार आयोजित कर रहा है. शिवसेना ने कहा है कि आरएसएस ने कांग्रेस के खांटी नेता को अपने मुख्यालय में बुलाकर संदेश दे दिया है कि 2019 के आम चुनाव को लेकर बीजेपी की रणनीति क्या है. अगर त्रिशंकु लोकसभा के हालात बनते हैं तो प्रणब मुखर्जी के चेहरे को आगे कर दिया जाएगा, जो सर्वमान्य नेता स...

संघ के कार्यक्रम में प्रणब मुखर्जी; बेटी शर्मिष्ठा ने कहा- आप BJP, RSS को प्रोपेगेंडा फैलाने का मौका दे रहे हैं

शर्मिष्ठा ने भाजपा में अपने शामिल होने की अटकलों को भी सिरे से खारिज कर दिया. उन्होंने कहा कि वह कांग्रेस छोड़ने की बजाय राजनीति छोड़ना पसंद करेंगी. नई दिल्ली:  पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के आरएसएस के कार्यक्रम में शामिल होने को लेकर कई कांग्रेस नेताओं के बयान के बाद अब उनके परिजन ने ही इस पर सवाल उठा दिये हैं. प्रणब की बेटी शर्मिष्ठा मुखर्जी ने बुधवार (6 जून) को कहा कि उनके पिता नागपुर जाकर ‘भाजपा एवं आरएसएस को फर्जी खबरें गढ़ने और अफवाहें फैलाने’ की सुविधा मुहैया करा रहे हैं. उन्होंने कहा कि उनके ‘‘भाषण तो भुला दिए जाएंगे, लेकिन तस्वीरें (विजुअल्स) रह जाएंगी.’’ शर्मिष्ठा ने भाजपा में अपने शामिल होने की अटकलों को भी सिरे से खारिज कर दिया. उन्होंने कहा कि वह कांग्रेस छोड़ने की बजाय राजनीति छोड़ना पसंद करेंगी. दिल्ली कांग्रेस की मुख्य प्रवक्ता शर्मिष्ठा ने अपने पिता को सचेत भी किया कि वह आज की घटना से समझ गए होंगे कि भाजपा का दुष्प्रचार (डर्टी ट्रिक्स) विभाग किस तरह से काम करता है.   Sharmistha Mukherjee  ✔ @Sharmistha_GK Hope @ CitiznMukherjee now realises from todays’ incident, h...

नागपुर पहुंचे पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी, कल RSS के कार्यक्रम में होंगे शामिल

ऐसा बताया जा रहा है कि इस दौरान प्रणब दा करीब 800 कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे. बता दें कि इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के आमंत्रण को प्रणब मुखर्जी द्वारा स्‍वीकार किए जाने के बाद सियासी गलियारे में भूचाल सा आ गया है. नई दिल्लीः  पूर्व राष्ट्रपति  प्रणब मुखर्जी  राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए नागपुर पहुंच चुके है. शाम करीब पांच बजे पूर्व राष्ट्रपति नागपुर एयरपोर्ट पर उतरे. एयरपोर्ट पर संघ के कार्यकर्ताओं ने पूर्व राष्ट्रपति का स्वागत किया. गुरुवार को प्रणब मुखर्जी  आरएसएस  के कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे. यहां प्रणब मुखर्जी संघ के शिक्षा वर्ग को संबोधित करेंगे. ऐसा बताया जा रहा है कि इस दौरान प्रणब दा करीब 800 कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे. बता दें कि इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के आमंत्रण को प्रणब मुखर्जी द्वारा स्‍वीकार किए जाने के बाद सियासी गलियारे में भूचाल सा आ गया है. कांग्रेस के कई नेताओं ने तो अपने इस पुराने दिग्‍गज नेता से फैसले पर पुनर्विचार का आग्रह तक कर डाला. '...

RSS के कार्यक्रम में जाने पर उठते सवालों के बीच प्रणब दा ने पहली बार तोड़ी चुप्पी

नई दिल्ली :  जब से पूर्व राष्ट्रपति  प्रणब मुखर्जी   ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के कार्यक्रम में जाने का न्योता स्वीकार किया है, तब से उनके इस कार्यक्रम में जाने पर सवाल जवाब जारी हैं. ये कार्यक्रम 7 जून को नागपुर में होगा. इसमें प्रबण मुखर्जी संघ कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे. हालांकि कांग्रेस के ज्यादातर नेताओं ने इस पर कुछ नहीं कहा है, लेकिन अब इस मामले में पहली बार खुद प्रणब मुखर्जी ने अपनी चुप्पी तोड़ी है. प्रणब मुखर्जी ने बांग्ला अखबार आनंद बाजार पत्रिका से बातचीत में कहा, मुझे इस कार्यक्रम में जो भी कहना है, मैं नागपुर में ही कहूंगा. मुझे इस बारे में कई पत्र मिले हैं. कई मित्रों के कॉल आए हैं. लेकिन मैंने उनका जवाब नहीं दिया है. उन सभी का जवाब 7 जून को ही मिलेगा. जयराम ने प्रणब मुखर्जी को लिखी चिट्ठी, कहा- 'RSS के कार्यक्रम में ना जाएं', नहीं मिला कोई जवाब कांग्रेस के कुछ नेताओं ने पूर्व राष्ट्रपति को पत्र लिखकर उनसे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ  (आरएसएस) के कार्यक्रम में न जाने की अपील की है. इनमें जयराम रमेश भी शामिल हैं. हालांकि पी चिदंबरम ने इस कार्यक्रम  के सवाल ...