Skip to main content

Posts

Showing posts with the label लालू यादव

RJD की अपील: लालू परिवार के विवादों को ना दिखाए मीडिया, सेहत पर पड़ रहा असर

पटना:  पिछले कुछ दिनों से लालू प्रसाद यादव का परिवार लगातार सुर्खियों में है. तेज प्रताप यादव द्वारा कोर्ट में पत्नी ऐश्वर्या से तलाक की अर्जी देने के बाद परिवार के बीच का मतभेद लोगों के सामने आ गया है. आज लालू प्रसाद यादव के करीबी विधायक भोला यादव ने मीडिया से बातचीत में अपील करते हुए कहा कि मीडिया लालू परिवार के विवादों से जुड़ी खबरें ना दिखाए क्योंकि इससे लालू यादव की सेहत पर बुरा असर पड़ रहा है. मीडिया से बातचीत में भोला यादव ने माना कि लालू परिवार में कुछ विवाद है लेकिन विवाद हर शख्स के परिवार में होता है. मीडिया इसे ज्यादा तूल ना दे. वहीं, तेज प्रताप से जुड़े सवाल पर भोला यादव भड़क गए और उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया. साथ ही उन्होंने यह जानकारी भी दी कि पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी हर साल की तरह इस साल छठ पर्व नहीं मनाएंगी. राबड़ी देवी दरअसल सेहत खराब होने की वजह से छठ पर्व नहीं मनाएंगी. आपको बता दें कि तेजस्वी यादव का आज जन्मदिन है और वो 29 साल के हुए हैं और पिछले तीन दिनों से दिल्ली में हैं. वहीं, तेजस्वी यादव के जन्मदिन के अवसर पर भी आज राबड़ी आवास में सन्नाटा छाया हुआ है. मिली...

बड़े बेटे तेजप्रताप की वजह से टेंशन में हैं लालू यादव, नहीं आ रही रातों को नींद

    रांचीः  आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव की टेंशन बढ़ गई है. रिम्स अस्पताल के डॉक्टरों के अनुसार लालू यादव को रात में नींद भी नहीं आ रही है. इस वजह से उनके सेहत पर प्रभाव पड़ रहा है. डॉक्टरों ने कहा है कि वह काफी दिनों से टेंशन में है. बताया जा रहा है कि लालू यादव परिवार में चल रहे कलह की वजह से टेंशन में हैं. चारा घोटाला मामले में सजायाफ्ता लालू यादव का इलाज रांची स्थित रिम्स अस्पताल में चल रहा है. लेकिन उनकी हालत बिगड़ते जा रही है. परिवार में चल रहे कलह उनकी सबसे बड़ी चिंता जिससे वह इन दिनों में टेंशन में हैं. अपने बड़े बेटे तेजप्रताप यादव की तलाक की खबर के बात से उनकी टेंशन और बढ़ गई है. लालू यादव टेंशन की वजह से रात में नींद नहीं ले पा रहे हैं. जिससे उनकी तबीयत पर भी इसका असर पर रहा है. वहीं, तेजप्रताप यादव हाल ही में उनसे मिलने पहुंचे थे. उस वक्त भी तेजप्रताप से बात होने के बाद वह टेंशन में थे. वहीं, अब खबर मिल रही है कि तेजप्रताप यादव घर में नहीं है. वह दो दिनों से घर नहीं आए हैं. तेजप्रताप यादव को कई स्थानों पर ढूंढ़ा जा रहा है, लेकिन उनका कोई पता नहीं है. ऐसा कहा जा रहा है कि घर व...

तेजप्रताप ने शेयर किया अपने पिता लालू यादव का वीडियो, दिख रहे बेहद बीमार

पटना : चारा घोटाले मामले में सजायाफ्ता आरजेडी सुप्रीमो  लालू यादव  हाल में ही मुंबई से डिस्चार्ज होकर पटना पहुंचे. लालू यादव काफी लंबे समय से मुंबई के एशियन हार्ट इंस्टिट्यूट में बीमारियों का इलाज करवा रहे थे. पिछले दिनों तेजस्वी यादव ने अपने पिता लालू यादव के साथ तस्वीर शेयर की थी जिसमें लालू यादव काफी बीमार नजर आ रहे थे. अब तेज प्रताप यादव ने भी लालू यादव का एक वीडियो शेयर किया है जिसमें लालू यादव आराम करते नजर आ रहे हैं तो वहीं राबड़ी देवी उनके पास बैठी हैं. दरअसल इस वीडियो आरजेडी के ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से ट्वीट किया गया है और लिखा गया है कि हम लड़ेंगे और जीतेंगे. चाहे जितना ज़ोर लगा लो. सभी न्याय पसंद लोग लालू जी के साथ खड़े हैं. MediaCard--mediaForward cards-multimedia customisable-border" dir="ltr" data-scribe="component:card"> Rashtriya Janata Dal  ✔ @RJDforIndia हम लड़ेंगे और जीतेंगे। चाहे जितना ज़ोर लगा लो। सभी न्याय पसंद लोग लालू जी के साथ खड़े है। 7:53 PM - Aug 25, 2018 आपको बता दें कि चारा घोटाला के विभिन्न मामलो...