Skip to main content

Posts

Showing posts with the label जामताड़ा

झारखंडः पति ने दुष्कर्म कर की महिला की हत्या, पुलिस ने किया गिरफ्तार

    जामताड़ाः  झारखंड स्थित जामताड़ा जिले में एक अमानवीय घटना सामने आई है. यहां एक महिला के साथ काफी समय से अलग रह रहे पति ने ही पहले दुष्कर्म किया और फिर हत्या की मंशा से उसके साथ मारपीट की. वहीं, महिला को अचेत हालत में खेत में पाया गया. लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. महिला ने मरने से पहले अपने पति के खिलाफ बयान दिया है. घटना जामताड़ा के पबिया की है. जहां एक महिला के पति ने ही उसके साथ पहले दुष्कर्म किया और फिर हत्या की मंशा से उसके साथ मारपीट की. बताया जाता है कि महिला को बेरहमी से पीटा गया है. जिसके बाद उसे गंभीर हालत में खेत में पाया गया. उसे फौरन इलाज के लिए अस्पताल लाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. बताया जता है कि महिला का पति उमेश मरांडी उसे पबिया में काली पूजा के अवसर पर मेले में मिला था. वह अपने पति से कई वर्षों से अलग रह रही है. वहीं, महिला के पति ने दूसरी शादी भी कर ली है. लेकिन मेला से उसे धोखे से दूसरे स्थान पर ले जाकर घटना को अंजाम दिया है. बताया जा रहा है क मारपीट में उसे गहरी चोट लगी थी और उसके निजी अंगों को भी चोट पहुंचाया गया था. गंभीर हालत में मिली म...