Skip to main content

Posts

Showing posts with the label PMNCH

चौथे 'ग्लोबल पार्टनर्स फोरम' की भारत करेगा मेजबानी, जुटेंगे 100 से अधिक देशों के दिग्गज

ग्लोबल पार्टनर्स फोरम फोरम का लक्ष्य पीएमएनसीएच के 1000 से ऊपर साझेदारों को साझी रणनीतियों पर एकजुट करना है ताकि प्रत्येक महिला, बच्चा और किशोर खुलकर जी सके और फले-फूले. अब तक के सबसे बड़े 'चौथे ग्लोबल पार्टनर्स फोरम' की मेजबानी इस साल भारत करने जा रहा है. यह आयोजन 12 और 13 दिसंबर 2018 को नई दिल्ली में होगा. इस साल पीएमएनसीएच (पार्टनरशिप फॉर मैटरनल, न्यूबॉर्न एंड चाइल्ड हेल्थ) में 100 से ज्यादा देशों के 1200 साझेदार हिस्सा लेंगे. यह फोरम 'एवरी वूमन एवरी चाइल्ड (ईडब्ल्यूईसी) आंदोलन' तथा संयुक्त राष्ट्र के सेक्रेट्री जनरल के 'ग्लोबल स्ट्रैटेजी फॉर वीमेन्स, चिल्ड्रेन्स एंड अडोलसेंस्टस हेल्थ' (अंतरराष्ट्रीय रणनीति) को समर्पित है. इस अनूठे फोरम का लक्ष्य पीएमएनसीएच के 1000 से ऊपर साझेदारों को साझी रणनीतियों पर एकजुट करना है ताकि प्रत्येक महिला, बच्चा और किशोर खुलकर जी सके, फले-फूले और हमारी दुनिया को बदल दे. इस फोरम की सह मेजबानी केंद्र सरकार के स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय, भारत सरकार और पीएमएनसीएच द्वारा की जाएगी. इसमें कई देशों के प्रमुख, स्वास्थ्य मंत्री औ...