Skip to main content

Posts

Showing posts with the label free coffee and tea on yamuna expresswayNoidaचायकॉफी

यमुना एक्सप्रेस वे पर अब फ्री में मिलेगी चाय-कॉफी, लेकिन यह होगी शर्त

नई दिल्‍ली :  यदि आप भी अक्‍सर यमुना एक्सप्रेस वे (Yamuna Express Way) से सफर करते हैं तो यह खबर आपके लिए है. जी हां, अब Yamuna Express Way पर सफर के दौरान आपको मुफ्त में चाय और कॉफी मिलेगी. ऐसा एक्‍सप्रेस वे पर बढ़ते हादसों में कमी लाने के लिए किया गया है. बढ़ते हादसे रोकने के लिए पहल इस सेवा का फायदा केवल वाहन चालकों को रात 1:00 से सुबह 5:00 बजे तक सफर करने वाले मुसाफिरों को ही मिलेगा. यह सेवा यमुना एक्सप्रेस वे पर बढ़ते हादसों को रोकने के लिए शुरू की गई है. वाहन चालक चाय और कॉफी पीकर ड्राइविंग करेंगे तो उन्हें नींद नहीं आएगी, जिससे कम हादसे होंगे. बैठक में लिया गया फैसला यमुना प्राधिकरण, पुलिस और अधिकारियों के बीच हुई बैठक में यह फैसला लिया गया. इसके अलावा आरटीओ विभाग ने तय सीमा से तेज गति से वाहन चलाने वालों के घर पर नोटिस भेजने का भी प्रावधान किया है. अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी अमरनाथ उपाध्याय ने बताया कि यमुना एक्सप्रेस वे पर लोगों का सफर सुरक्षित हो, इसको लेकर बुधवार को जेवर टोल प्लाजा पर बैठक की गई. एक्सप्रेस वे प्रबंधन उठाएगा खर्च रात के समय वाहन चालकों को मिलने वाली चाय और क...