Skip to main content

Posts

Showing posts with the label सीपीएम

भगवान राम की शरण में पहुंची केरल की मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी

नई दिल्ली:  बदले राजनीतिक माहौल में केरल की मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीएम) भी भगवान राम की शरण में पहुंच गई है. मलयालम कैलेंडर के अंतिम महीने करकीडक्कम को रामायण मास के रूप में मनाया जाता है. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार इस दौरान राज्य सरकार के साथ ही सीपीएम पार्टी स्तर पर कई कार्यक्रम आयोजित करने जा रही है. रामायण माह 17 जुलाई से 16 अगस्त तक मनाया जाएगा. केरल राज्‍य इकाई ने 17 जुलाई से रामायण माह मनाने का निर्णय लिया है. पार्टी 25 जुलाई को रामायण पर एक सम्मेलन आयोजित कर रही है. रामायण महीने को बूथ स्‍तर तक मनाने के लिए पूरे राज्‍य में रामायण पर कक्षाएं आयोजित करने का फैसला लिया गया है. पार्टी की छात्र इकाई  स्‍टूडेंट फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसएफआई)  के पूर्व अध्‍यक्ष और अब पार्टी की राज्य समिति के सदस्य शिवदासन को इस अभियान का प्रभारी बनाया गया है. ये फैसला इसलिए चौकाने वाला है क्योंकि माना जाता है कि कम्युनिस्ट विचारधारा में धर्म के लिए कोई जगह नहीं, और धार्मिक आयोजनों से पार्टी दूर रहती है. ये समय केरल में भारी बारिश का है और इस समय सामान्य कामकाज बंद रहा है. ऐसे में धार्मिक चर्चा के...