Skip to main content

Posts

Showing posts with the label Iqbal Ansari

अयोध्या में हलचल पर क्या सोचते हैं मुसलमान, आइए जानें उनकी बात

पूरी अयोध्या राम मंदिर निर्माण की मांग को लेकर गूंजायमान है. धर्म नगरी अयोध्या में बने ऐसे माहौल पर मुस्लिम पक्ष क्या सोचते हैं. इस पूरे घटनाक्रम कपर वे क्या सोचते हैं आइए उसपर एक नजर डालते हैं. अयोध्या:  उत्तर प्रदेश के  अयोध्या  में पिछले दो दिनों से जबरदस्त हलचल है. एक तरफ जहां  शिवसेना  प्रमुख  उद्धव ठाकरे  हजारों कार्यकर्ताओं के साथ राम मंदिर निर्माण की मांग को लेकर अयोध्या में डेरा जमाए हुए हैं, वहीं विश्व हिंदू परिषद (विहिप) हजारों साधु-संतों को एक मंच पर लाकर धर्मसभा आयोजित कर रही है. पूरी अयोध्या राम मंदिर निर्माण की मांग को लेकर गूंजायमान है. धर्म नगरी अयोध्या में बने ऐसे माहौल पर मुस्लिम पक्ष क्या सोचते हैं. इस पूरे घटनाक्रम कपर वे क्या सोचते हैं आइए उसपर एक नजर डालते हैं. इकबाज अंसारी राम जन्मभूमि-बाबरी मस्जिद मामले में पक्षकार  इकबाल अंसारी  ने अयोध्या में विश्व हिन्दू परिषद (विहिप) की धर्मसभा के मद्देनजर किये गये सुरक्षा प्रबन्धों पर संतोष जाहिर किया है. हालांकि निषेधाज्ञा लागू होने के बावजूद इतनी बड़ी भीड़ जमा करने की मंशा पर सवाल भी उठाये हैं. इकबाल अंसारी ने सुरक्षा प्रब...

इकबाल अंसारी बोले, 'डरे हैं मुसलमान, 25 से पहले नहीं बढ़ी सुरक्षा तो छोड़ देंगे अयोध्या'

उन्होंने कहा कि अगर आगामी 25 नवंबर को 1992 की तरह भीड़ जुटी तो मुझे और अयोध्या में रहने वाले मुस्लमानों को और सुरक्षा मिलनी चाहिए. नई दिल्ली/अयोध्या:  अयोध्या  में  राम मंदिर  को लेकर बढ़ी हलचल और आगामी 25 नवंबर को  शिवसेना  और विश्व हिंदू परिषद (विहिप) की होने वाली धर्मसभा से पहले अयोध्या में बाबरी पक्षकार इकबाल अंसारी असुरक्षित महसूस कर रहे हैं. शिवसेना और विहिप के कार्यक्रम को देखते हुए उन्होंने कहा कि साल 1992 में उनके घर जला दिए गए थे और ये तब हुआ जब वो विवादित स्थल पर नहीं गए थे. उन्होंने कहा कि अगर आगामी 25 नवंबर को 1992 की तरह भीड़ जुटी तो मुझे और अयोध्या में रहने वाले मुस्लमानों को और सुरक्षा मिलनी चाहिए. उन्होंने कहा कि 1992 की घटना के बाद अयोध्या में रहने वाले हिंदू मुस्लिन दोनों ही भीड़ से डरे हुए है. उन्होंने कहा कि असुरक्षा को देखते हुए अयोध्या से पलायन का मन करता है. सुरक्षा की मांग करते हुए अंसारी ने कहा, 'अगर अयोध्या में भीड़ बढ़ रही है तो हमारी और मुसलमानों की सुरक्षा बढ़ाई जाए. अपनी सुरक्षा की मांग करते हुए उन्होंने कहा कि मेरी निजी सुरक्षा में दो सुरक्षाकर्मी है...