वॉशिंगटनः अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि वह ईरान को परमाणु हथियार हासिल नहीं करने देंगे. उन्होंने हनुक्का त्योहार के उपलक्ष्य में बृहस्पतिवार को व्हाइट हाउस में आयोजित दावत के दौरान चुनिंदा यहूदी आगंतुकों से कहा कि वह विश्व में आतंकवाद के अग्रणी प्रायोजक को छूट नहीं दे सकते, वह एक ऐसा शासन है जो अमेरिका का बुरा चाहता है और इज़रायल को हमेशा धमकी देता है. जो धरती पर घातक हथियार हासिल करना चाहता है. यहूदी समुदाय को ट्रंप ने किया संबोधित ट्रंप ने यहूदी समुदाय से कहा कि अमेरिका अब उस ‘‘भयावह ईरान परमाणु समझौते’’ से बाहर निकल आया है. उन्होंने कहा, ‘‘वह एक भयावह समझौता था. वह कभी नहीं किया जाना चाहिए था. हमने ईरान पर अत्यंत कड़े प्रतिबंध लगाए हैं. हम ईरान को कभी भी परमाणु हथियार या परमाणु बम हासिल नहीं करने देंगे.’’ ट्रंप ने कि यहूदी समुदाय की सरहाना ट्रंप ने इज़रायल को ‘‘शक्तिशाली और शानदार देश’’ बनाने के लिए यहूदी समुदाय की सराहना की. उन्होंने इज़राइल के प्रति अपने प्रशासन के समर्थन का संकल्प भी किया. अमेरिका में इज़राइली दूतावास को यरुशलम स्थानांतरित करने के अपने कदम की तारी...
Get latest Hindi news (हिंदी न्यूज़) on Zee News, Hindi news tv channel. Read and watch today breaking news in Hindi with live TV news coverage from India and world including Samachar for all the topics such as politics, entertainment, bollywood, cricket, business, sports, health and more.