Skip to main content

Posts

Showing posts with the label फेसबुक

Facebook ने शुरू किया नया फीचर, बताएगा कितना समय सोशल साइट पर बिताया

सोशल नेटवर्किंग वेबसाइट फेसबुक (Facebook) ने पिछले दिनों अपने करोड़ों यूजर्स के लिए कई नए फीचर शुरू किए हैं. करीब चार महीने पहले फेसबुक की तरफ से घोषणा की गई थी कि जल्द ही यूजर्स के सोशल साइट पर बिताए गए समय को ट्रैक करने के लिए फीचर लाया जाएगा. नई दिल्ली :  सोशल नेटवर्किंग वेबसाइट फेसबुक (Facebook) ने पिछले दिनों अपने करोड़ों यूजर्स के लिए कई नए फीचर शुरू किए हैं. करीब चार महीने पहले फेसबुक की तरफ से घोषणा की गई थी कि जल्द ही यूजर्स के सोशल साइट पर बिताए गए समय को ट्रैक करने के लिए फीचर लाया जाएगा. अब फेसबुक ने यह फीचर शुरू कर दिया है, इस टूल को 'Your Time on Facebook' नाम दिया गया है. इसकी मदद से आपको यह पता चल जाएगा कि आपने सोशल मीडिया साइट पर कितना समय बिताया है. आईओएस प्लेटफॉर्म पर कर सकते हैं एक्सिस मीडिया रिपोटर्स में दावा किया जा रहा है कि कंपनी ने नया फीचर सभी यूजर्स के लिए शुरू कर दिया है. अभी इस फीचर को आप आईओएस प्लेटफॉर्म पर देख सकते हैं. अगर आप भी यह जानना चाहते हैं कि हफ्ते में आपने फेसबुक और इंस्टाग्राम पर कितना समय बिताया तो इसके लिए सबसे पहले फेसबुक साइट या ए...

गर्लफ्रेंड के साथ मिलकर इंजीनियरिंग स्टूडेंट कर रहा था शातिर काम, भेद खुलते ही उड़े सबके होश

बेंगलुरु:  कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु के हॉस्टल से एक युवक को ऐसे आरोप में गिरफ्तार किया गया है, जो हैरान करने वाला है. आरोप है कि यह युवक अपनी गर्लफ्रेंड के साथ मिलकर हॉस्टल के शौचालयों में छुपा हुआ कैमरा लगाते थे और इसकी मदद से छात्राओं के न्यूड वीडियो बनाता था. आरोपी छात्र की पहचान तमिलनाडु के तंजावुर के रहने वाले सिद्धार्थ के रूप में हुई है. पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की छानबीन में जुट गई है. पुलिस के मुताबिक सिद्धार्थ इंजीनियरिंग का छात्र है. इस मामले में गिरफ्तार हुए सिद्धार्थ ने अपना जुर्म कबूल लिया है. वहीं उसकी गर्लफ्रेंड ने पुलिस को बताया है कि कुछ महीने पहले उसका सिद्धार्थ के साथ अफेयर शुरू हुआ था. एक बार सिद्धार्थ के जाल में फंसकर लड़की ने अपना न्यूड वीडियो बनाकर उसे भेज दिया था. आरोप है कि सिद्धार्थ इसी वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर गर्लफ्रेंड को ब्लैकमेल करने लगा था. ब्लैकमेलिंग में फंसकर लड़की सिद्धार्थ के गलत काम में उसका साथ देने लगी थी. पुलिस पूछताछ में गर्लफ्रेंड ने बताया कि वह बदनामी के डर से सिद्धार्थ के इशारे पर हॉस्टल के बॉथर...

फेसबुक पर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से अब मिलेगा भाषाओं का सटीक अनुवाद

सेन फ्रांसिस्को: फेसबुक में शोधकर्मियों ने कृत्रिम बुद्धिमता (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) का इस्तेमाल करते हुए विभिन्न भाषाओं के सरल और सटीक अनुवाद का तरीका विकसित किया है. मीडिया की एक रिपोर्ट में यह कहा गया है. ‘फोर्ब्स’ के मुताबिक, महत्वपूर्ण खोज को इंपेरिअल मैथड इन नैचुरल लैंग्वेज प्रोसेसिंग या ईएमएनएलपी में प्रस्तुत किया जाएगा. फेसबुक के लिए यह खोज महत्वपूर्ण साबित हो सकता है, क्योंकि सोशल मीडिया कंपनी दुनिया भर में यूजरों को उनकी पसंदीदा भाषा में पोस्ट पढ़ने में मदद के लिए ‘ऑटोमैटिक लैंग्वेज ट्रांसलेशन’ का इस्तेमाल करती है. आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की मदद से निकाला तरीका मौजूदा मशीनी अनुवाद प्रणाली कुछ भाषाओं में इंसानी स्तर के प्रदर्शन को हासिल कर सकती है, लेकिन उसके पास सीखने के लिए विभिन्न भाषाओं में एक ही वाक्य का अपार संग्रह होना चाहिए. फेसबुक कृत्रिम बुद्धिमता शोध (फेयर) खंड की टीम मशीनी अनुवाद प्रणाली तैयार करने में कामयाब रही है. इसमें विकिपीडिया जैसी उपलब्ध वेबसाइटों से विभिन्न भाषाओं में विभिन्न वाक्यों को समेटा गया है. सबसे अहम यह है कि ये वाक्य एक दूसरे से बिल्कुल अलग हैं....

इस मुद्दे पर अमेरिकी संसद में पेश होंंगे ट्विटर और फेसबुक के CEO

वॉशिंगटन :  अमेरिकी चुनावों में हस्तक्षेप और सोशल मीडिया मंचों को प्रभावित करने के रूस और अन्य देशों के प्रयासों की जांच के सिलसिले में ट्विटर के सीईओ और फेसबुक के सीओओ अगले सप्ताह सांसदों के सवालों का जवाब देने के लिए संसद में पेश होंगे. ट्विटर के सीईओ जैक डारसी और फेसबुक की मुख्य ऑपरेटिंग अधिकारी (सीओओ) शेरिल सैंडबर्ग को बुधवार को सीनेट की इंटेलिजेंस कमेटी के समक्ष पेश होना है. गूगल की मूल कंपनी अल्फाबेट के सीईओ लारी पेज को भी सुनवाई में बुलाया गया है. गूगल की ओर से इस मामले में पेशी के लिए एक निचले स्तर के अधिकारी को भेजे जाने की पेशकश संसद पहले हीठुकरा चुका है, हालांकि सर्च इंजन ने अभी तक बयान देने के लिए पेज को भेजने की पुष्टि नहीं की है. संसद की समिति 2016 के चुनाव में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के अभियान के संबंध में रूस की हस्तक्षेप की जांच कर रही है. डारसी बुधवार को ‘हाउस इनर्जी एंड कॉमर्स कमेटी’ समक्ष अपना बयान देने वाले हैं.

म्यांमार के सेना प्रमुख को Facebook ने किया ब्लॉक, नफरत फैलाने का लगाया आरोप

नई दिल्ली:  फेसबुक ने म्यांमार के सेना प्रमुख जनरल मिन ऑन्ग हलांइंग समेत कई सैन्य अफसरों के अकाउंट को ब्लॉक कर दिया है. फेसबुक का कहना है कि सैन्य अफसरों ने फेसबुक पर फेक न्यूज और नफरत भरे लेख पोस्ट किए थे. फेसबुक के मुताबिक, इन सैन्य अफसरों से संबंधित 19 फेसबुक अकाउंट, 52 फेसबुक पेज और एक इंस्टाग्राम अकाउंट को ब्लॉक किया गया है. फेसबुक ने इन लोगों के पेज पर पोस्ट किए गए लेख और ऐसे डाटा को भी हटा दिया है, जिससे खतरा हो सकता था. ऐसा संयुक्त राष्ट्र की जांच अनुशंसा के बाद किया गया है. जांच की अनुशंसा में कहा गया है कि रोहिंग्या मुसलमानों के खिलाफ कार्रवाई में जनसंहार के लिए उन पर अभियोग चलाया जाए. रोहिंग्याओं के खिलाफ भड़काने का आरोप लंबे समय से सेना के शासन में रहे इस देश में फेसबुक खबर और सूचना प्राप्त करने का प्राथमिक स्रोत है. लेकिन, यह मंच सेना और कट्टरपंथी बौद्धों के घृणा फैलाने वाले भाषणों तथा रोहिंग्याओं और अन्य अल्पसंख्यकों के खिलाफ भड़काने वाले पोस्ट करने का मंच भी बन गया है. संयुक्त राष्ट्र जांचकर्ताओं ने इस साल की शुरुआत में फेसबुक की आलोचना की थी. फेसबुक ने कहा, 'हम फेसब...

केरल बाढ़ प्रभावितों के लिए फेसबुक ने 1.75 करोड़ रुपए दान दिया

नई दिल्ली:   सोशल नेटवर्किंग दिग्गज फेसबुक  ने  केरल में राहत अभियान  के लिए 2,50,000 डॉलर (1.75 करोड़ रुपये) दान दिया है, जहां भारी बारिश, बाढ़ और भूस्खलन से अब तक 300 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है. कंपनी ने सोमवार को यह जानकारी दी. फेसबुक दिल्ली की गैर-लाभकारी संस्था गूंज के माध्यम से यह दान देगी, जो कि प्रभावित इलाकों में राहत और बचाव कार्य अभियान चला रही है. फेसबुक के प्रवक्ता ने आईएएनएस को बताया, "पिछले कुछ दिनों से फेसबुक ने अपने समुदाय की ताकत के साथ लोगों तक पहुंचने के लिए लाइव, क्रिएटिंग पेज, ज्वाइनिंग कम्यूनिटी और फंड उगाही जैसे अभियान चलाए हैं." उन्होंने कहा, "हमने जो कुछ भी किया है, उसमें सबसे छोटी बात यह है कि हमारे वैश्विक समुदाय ने गूंज फंड के लिए 2,50,000 डॉलर का योगदान किया है." केरल में 8 अगस्त से अप्रत्याशित बारिश हो रही है, जिससे राज्य के इतिहास में सबसे भीषण बाढ़ आई है और अब तक इससे 300 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है. फेसबुक ने 9 अगस्त को 'सेफ्टी चेक' फीचर शुरू किया, ताकि लोग अपने दोस्तों व परिजनों को अपनी सुरक्षा की सूचना दे सकें...

Facebook पर एक और 'दाग', 1.4 करोड़ यूजर्स की प्राइवेसी से हुई छेड़छाड़

नई दिल्‍ली:  सोशल मीडिया साइट  फेसबुक यूजर की प्राइवेसी से छेड़छाड़ के एक और विवाद में फंस गई है. साइट ने स्‍वीकार किया कि  सॉफ्टवेयर गड़बड़ी (Bug)  के कारण 1.4 करोड़ यूजर्स के पास फेसबुक पोस्‍ट पब्लिक करने का मैसेज गया. यह गड़बड़ी मई में पैदा हुई थी, जिसमें कुछ यूजर्स का प्राइवेट पोस्‍ट सार्वजनिक हो गया था. फेसबुक ने कहा कि यह सॉफ्टवेयर गड़बड़ी अब दूर कर ली गई है और इससे जो यूजर परेशान हुए उन्‍हें इसकी जानकारी दी जा रहा है. फेसबुक का दावा-कोई पोस्‍ट पब्लिक नहीं हुआ फेसबुक  के चीफ प्राइवेसी अफसर एरिन इगन ने कहा कि हमने हाल में एक सॉफ्टवेयर गड़बड़ी पकड़ी है जिसमें फेसबुक पोस्‍ट लिखते समय उसे पब्लिक करने का सुझाव अपने आप ही मिलने लगा था. हमने इस बारे में 1.4 करोड़ लोगों को बताना शुरू कर दिया है. साथ ही उनसे कहा गया है कि मई में उन्‍होंने जो भी फेसबुक पर पोस्‍ट किया उसकी समीक्षा कर लें. फेसबुक ने टि्वटर पर भी सफाई दी कि कोई भी प्राइवेट पोस्‍ट पब्लिक नहीं किया गया. सॉफ्टवेयर की गड़बड़ी से यूजर तक पोस्‍ट को सार्वजनिक करने का सुझाव पहुंचने लगा था. लेकिन ऐसा कुछ हुआ नहीं. फेसबुक का दावा है कि...