Skip to main content

Posts

Showing posts with the label ओडिशा

ओडिशा: रेलवे स्टेशन के बिजली के खंभे पर युवक चढ़ा, रेल सेवाएं बाधित

ब्रह्मपुर (ओडिशा):  ब्रह्मपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर तीन पर एक शख्स के बिजली के खंभे पर चढ़ जाने के कारण पूर्वी तटीय रेलवे जोन के तहत आने वाले खुर्दा रोड खंड पर आज डेढ़ घंटे तक ब्रह्मपुर और भुवनेश्वर के बीच रेल सेवाएं बाधित रहीं. अधिकारियों ने बताया कि व्यक्ति की पहचान असम के पल्लब बोर्दोलोई (29) के तौर पर हुए जिसे दमकल कर्मियों ने नीचे उतारा. सहायक दमकल अधिकारी एस के महापात्रा ने बताया कि यह शख्स मानसिक रूप से विक्षिप्त था और उसे यहां राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) के हवाले कर दिया गया. महापात्रा ने बताया कि व्यक्ति की पहचान उसके पास मौजूद पैन कार्ड के जरिए हुई. ब्रह्मपुर रेलवे स्टेशन के स्टेशन मास्टर मनोज कुमार लाकड़ा ने बताया कि व्यक्ति की सुरक्षा के लिए बिजली की आपूर्ति फौरन बंद की गई जिसके चलते रेल सेवाएं बाधित हुईं. आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि हावड़ा-यश्वंतपुर एक्सप्रेस को जगन्नाथपुर पर सुबह छह बजकर 10 मिनट से लेकर साढ़े सात बजे तक 80 मिनट के लिए रोक कर रखा गया. इसी तरह ब्रह्मपुर-खुर्दा पैसेंजर ट्रेन 20 मिनट की देरी से चली. व्यक्ति को सुबह साढ़े सात बजे नीचे उतारे जाने के ...