इस स्टेडियम में एबीबी ने पावर मैनेजमेंट टेक्नोलॉजी या रिलायबल पावर टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया है. लखनऊ: भारत और वेस्टइंडीज सीरीज के दौरान कई रिकॉर्ड टूटे और बने. क्रिकेट के इन रिकॉर्ड के साथ ही लखनऊ के इकाना इंटरनेशनल या अटल बिहारी वाजपेयी स्टेडियम ने भी अपनी तरह का अलग कीर्तिमान बनाया. सभी को मालूम है कि वह इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों की मेजबानी करने वाला देश का 52वां और सबसे नया स्टेडियम है. लेकिन यह बात कम लोग ही जानते हैं, कि उसने पावर मैनेजमेंट टेक्नोलॉजी के मामले में देश के सभी प्रमुख स्टेडियमों को पीछे छोड़ दिया है. लखनऊ के इकाना इंटरनेशनल स्टेडियम एंड स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में एबीबी इंडिया पावर मैनेजमेंट टेक्नोलॉजी इस्तेमाल की गई है. लखनऊ दो दशक के बाद इंटरनेशनल क्रिकेट के नक्शे पर लौटा है. इकाना स्टेडियम में अत्याधुनिक सुविधाएं हैं. एबीबी ने पावर सेविंग के लिए अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया है, जिसमें हाई रिलायबिलिटी, फास्टर फॉल्ट डायग्नोसिस सिस्टम शामिल है. एबीबी इससे पहले जयपुर के सवाई मानसिंह क्रिकेट स्टेडियम इनोवेटिव हाइब्रिड स्विचगियर के लिए सबस्टेशन टेक्नोलॉजी...
Get latest Hindi news (हिंदी न्यूज़) on Zee News, Hindi news tv channel. Read and watch today breaking news in Hindi with live TV news coverage from India and world including Samachar for all the topics such as politics, entertainment, bollywood, cricket, business, sports, health and more.