सबरीमाला में दर्शन के लिए अब आपको sabarimalaq.com पोर्टल पर जाकर रजिस्ट्रेशन कराना होगा. नई दिल्ली: सबरीमाला मंदिर में महिलाओं के प्रवेश को लेकर चल रहा विवाद थमने के नाम नहीं ले रहा है. इन सबके बीच अब केरल पुलिस ने दर्शन के लिए आने वाले भक्तों के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की सुविधा लागू करने का निर्णय लिया है. इसके बाद अब सबरीमाला में दर्शन करने के लिए आने वाले भक्तों को पहले रजिस्ट्रेशन कराना होगा. इसके बाद ही वे मंदिर में दर्शन करने जा सकेंगे. केरल पुलिस ने इस साल से यह सुविधा लागू करने का निर्णय लिया है. इसे 'डिजिटाइज्ड क्राउड मैनेजमेंट प्रणाली' का नाम दिया गया है. दर्शन करने के लिए पहले कराना होगा रजिस्ट्रेशन सबरीमाला में दर्शन के लिए अब आपको sabarimalaq.com पोर्टल पर जाकर रजिस्ट्रेशन कराना होगा. इस ऑनलाइन पोर्टल पर भक्त मंदिर में दर्शन की तारीख और समय चुन सकते हैं. इस पोर्टल पर निलक्कल और पांबा के लिए बस टिकट भी बुक की जा सकती है. यह बुकिंग 48 घंटों के लिए मान्य होगी. गौरतलब है कि सबरीमाला आंदोलन में हिस्सा लेने वाले प्रदर्शनकारियों पर अपनी कार्रवाई जारी रखते हुए केरल प...
Get latest Hindi news (हिंदी न्यूज़) on Zee News, Hindi news tv channel. Read and watch today breaking news in Hindi with live TV news coverage from India and world including Samachar for all the topics such as politics, entertainment, bollywood, cricket, business, sports, health and more.