Skip to main content

Posts

Showing posts with the label Bank account

क्या आप जानते हैं पहली बार PM मोदी का बैंक अकाउंट कब खुला?

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश सबसे लोकप्रिय नेता हैं. इस वजह से लोग उनके निजी जीवन से जुड़ी बातें जानने की कोशिश में लगे रहते हैं. इस बार पीएम मोदी ने खुद अपने जीवन की जुड़ी एक बार सार्वजनिक की है. जनधन योजना के तहत देश भर में इतने सारे बैंक खाते खुलवाने वाले पीएम मोदी ने बताया कि पहली बार उनका बैंक अकाउंट कब खुला था. शनिवार को पीएम मोदी ने कहा कि विधायक बनने से पहले तक उनके पास कोई ऑपरेशनल बैंक खाता (जिसमें लेन देन होता हो) नहीं था क्योंकि, उनके पास कभी ज्यादा धन नहीं था. पीएम मोदी ने अपने स्कूल के दिनों को याद करते हुए कहा कि बताया कि उन दिनों किस प्रकार देना बैंक एक योजना लाई थी जिसके तहत छात्रों को गुल्लक दी जाती थी और उनका खाता खोला जाता था. हमेशा खाली रहता था मेरा गुल्लक प्रधानमंत्री ने बताया, ‘‘उन्होंने एक (गुल्लक) मुझे भी दी लेकिन मेरा हमेशा खाली रहता था. बाद में मैंने गांव छोड़ दिया. बैंक खाता चलता रहा और अधिकारियों को उसे हर वर्ष आगे बढ़ाना पड़ता था. बैंक अधिकारी खाता बंद करने के लिए मेरी तलाश में थे.’ उन्होंने बताया कि कैसे 32 साल बाद अधिकारियों ने उन्हें ढूंढ़ नि...

BANK खाते में पैसे के साथ सोना भी करा सकेंगे जमा, मोदी सरकार ला रही नई अकाउंट स्‍कीम

नई दिल्लीः  मोदी सरकार  जनधन खाता योजना  की अपार सफलता के बाद एक नई खाता योजना पर काम कर रही है. यह खाता गोल्‍ड सेविंग एकाउंट होगा. नीति आयोग ने मोदी सरकार से सिफारिश की है कि देश में सोने के भंडारण की स्थिति सुधारने के लिए कुछ खास कदम उठाए जाएं. इसके लिए  गोल्‍ड सेविंग एकाउंट , गोल्‍ड बोर्ड और देशभर में बुलियन एक्‍सचेंज खोले जाने की सिफारिश की गई है. यह खाता कोई भी व्यक्ति खुलवा पाएगा और यह आम अकाउंट की तरह बैंकों में खुलेगा. कैसे खुलेगा गोल्‍ड सेविंग खाता गोल्‍ड सेविंग खाते में जमा पैसे के बराबर गोल्‍ड मिलेगा. लोग इस खाते से चाहे पैसा निकालें या उतनी रकम का सोना उन्‍हें मिल जाएगा. मसलन अगर आपके खाते में 60 हजार रुपए जमा हैं और सोने की कीमत 31000 रुपए प्रति 10 ग्राम के आसपास है तो आपके खाते में लगभग 20 ग्राम सोना क्रेडिट हो जाएगा. पासबुक में भी यही एंट्री होगी. इस पर ब्‍याज भी 2.5 फीसदी की दर से मिलेगा. अगर खाते से निकासी होती है तो गोल्‍ड पर आयात शुल्‍क नहीं लगेगा. खाते में पैसा और गोल्‍ड दोनों जमा करा सकेंगे. सोने पर आयात शुल्‍क घटाने का प्रस्‍ताव किया इसके साथ ही नीति आयोग ने सरकार...