सोशल मीडिया पर महेंद्र सिंह धोनी का एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में धोनी अपने एक छोटे से फैन के साथ वक्त बिता रहे हैं. नई दिल्ली : टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी चाहे मैदान पर रहे या मैदान के बाहर. हर जगह बस उन्हीं की चर्चा ही रहती है. हाल ही में वेस्टंडीज के खिलाफ और आगामी ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए धोनी को टी-20 टीम से बाहर किया गया है. धोनी को टी-20 टीम से बाहर किए जाने पर बीसीसीआई की जमकर आलोचना हूई थी, जिसके बाद सफाई दी गई थी कि धोनी खुद ही चाहते हैं कि किसी युवा विकेटकीपर को मौका दिया जाए. अब एक बार फिर महेंद्र सिंह धोनी सोशल मीडिया में छाए हुए हैं. दरअसल, सोशल मीडिया पर महेंद्र सिंह धोनी का एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में धोनी अपने एक छोटे से फैन के साथ वक्त बिता रहे हैं. चाहे बल्लेबाजी हो, विकेटकीपिंग हो या कप्तानी हो, तीनों में ही धोनी का कोई सानी नहीं है. हर फील्ड में धोनी ने अपनी उपयोगिता साबित की है. धोनी के हेलिकॉप्टर शॉट्स और विकेट के पीछे उनकी चपलता देखते ही बनती है. यही वजह है कि उनके बड़ी संख्या में फैन्स हैं, लेकिन धोनी को...
Get latest Hindi news (हिंदी न्यूज़) on Zee News, Hindi news tv channel. Read and watch today breaking news in Hindi with live TV news coverage from India and world including Samachar for all the topics such as politics, entertainment, bollywood, cricket, business, sports, health and more.