आज 8 नवंबर 2018 है . 2 वर्ष पहले आज ही के दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नोटबंदी का ऐलान किया था . 8 नवंबर 2016 की मध्य रात्रि से 500 और 1000 रुपये के नोट, अवैध घोषित कर दिए गए थे . पूरा देश पुराने नोटों को बदलवाने के लिए लाइनों में लगा हुआ था. सारे काम धंधे छोड़कर हर कोई बैंकों के चक्कर लगा रहा था . तब पूरे देश ने सरकार का सहयोग किया. भूख-प्यास को भूलकर लोगों ने इसलिए त्याग और बलिदान किया ताकी भारत का निर्माण हो . लेकिन क्या नोटबंदी में आपके त्याग और बलिदान से काला धन वापस आया है ? क्या नोटबंदी के इंजेक्शन से भारत की अर्थव्यवस्था को ऊर्जा मिली है ? नोटबंदी के 2 वर्ष बाद आज ये सवाल बहुत प्रासंगिक है . लेकिन सबसे पहले आप 8 नवंबर 2016 को रात 8 बजे का वो वक्त याद कीजिए. जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अचानक नोटबंदी का ऐलान कर दिया था . ये एक ऐसा दिन है.. जिसे कोई भूल नहीं सकता. आज हम 2 वर्ष बाद नोटबंदी के परिणामों का DNA टेस्ट करेंगे. इसके लिए हमने गहरा Research किया है. हमने अर्थव्यवस्था के हर मापदंड को नोटबंदी की कसौटी पर परखने की कोशिश की है . नोटबंदी की वजह से Tax की व्यवस्था में...
Get latest Hindi news (हिंदी न्यूज़) on Zee News, Hindi news tv channel. Read and watch today breaking news in Hindi with live TV news coverage from India and world including Samachar for all the topics such as politics, entertainment, bollywood, cricket, business, sports, health and more.