नई दिल्ली: भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 सीरीज के साथ ही वेस्टइंडीज का भारत दौरा खत्म हो गया है. अब आगामी 21 नवंबर से टीम इंडिया का ऑस्ट्रेलिया दौरा शुरू हो रहा है. इस दौरे में पहले टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया के साथ तीन टी20 मैचों की सीरीज खेलेगी और उसके बाद चार टेस्ट मैचों की सीरीज होगी जो टीम के कप्तान विराट कोहली का बड़ा इम्तिहान होगा. वीरेंद्र सहवाग ने टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया के लिए सलाह दी है कि टीम के लिए ओपनिंग किसे करना चाहिए. अभी टीम इंडिया में जिन खिलाड़ियों का टेस्ट सीरीज के चयन हुआ है उनमें ओपनिंग के दावेदार मुरली विजय, केएल राहुल और पृथ्वी शॉ हैं. इनमें मुरली विजय और केएल राहुल टीम में पिछले कुछ समय से नियमित नहीं हैं. वेस्टइंडीज के खिलाफ दोनों टेस्ट टीम में नहीं थे जबकि पृथ्वी शॉ ने अपने टेस्ट करियर कि शुरुआत की. वहीं वीरेंद्र सहवाग ने सलाह दी है कि इनमें से कौन सी जोड़ी टेस्ट सीरीज में टीम इंडिया के बेहतर होगी. सहवाग का मनाना है कि पृथ्वी और केएल राहुल को टीम इंडिया के लिए ओपन करना चाहिए क्योंकि तीनों में यही दोनों खिलाड़ी आक्रमक हैं. सहवाग मीडिया से बातचीत में कहा ...
Get latest Hindi news (हिंदी न्यूज़) on Zee News, Hindi news tv channel. Read and watch today breaking news in Hindi with live TV news coverage from India and world including Samachar for all the topics such as politics, entertainment, bollywood, cricket, business, sports, health and more.