नई दिल्ली (शिव प्रकाश यादव): WhatsApp ने भारत सरकार के IT मंत्रालय द्वारा भेजे गए दूसरे नोटिस का जवाब दे दिया है. WhatsApp ने ZeeBusiness को भेजे गए एक ईमेल में बताया कि उसके प्लेटफ़ॉर्म का प्रयोग संवेदनशील चैट के लिए भी होता है, ऐसी स्थिति में किसी मैसेज को attribute करने यानि किसी मैसेज के वास्तविक सोर्स की पहचान करने से मेसेजिंग ऐप के दुरूपयोग की संभवनाएं बढ़ जाएंगी.Message attribution के विषय में अपने हाथ खड़े करते हुए WhatsApp ने कहा कि लोग उसके प्लेटफॉर्म का प्रयोग अपने परिवार,डॉक्टर, बैंक के साथ संवेदनशील चैट के लिए करते है और साथ ही साथ पुलिस इन्वेस्टीगेशन के मामलों में भी whatsapp का प्रयोग होता है. WhatsApp भारत में अपनी टीम में दो महत्वपूर्ण सीनियर पदों - Head of India और Head of Policy पर नियुक्ति कर रहा है. WhatsApp का कहना है कि भारत में इन दो पदों पर नियुक्ति उसके यूज़र्स को सपोर्ट देने और निवेश की रणनीति का हिस्सा है. हालांकि ये कहा जा रहा है कि फेक मैसेज को रोकने के लिए भारत सरकार की तरफ से पड़े दबाव के चलते WhatsApp के द्वारा ये नियुक्तियां की जा रही हैं, लेकिन इंस्टेंट ...
Get latest Hindi news (हिंदी न्यूज़) on Zee News, Hindi news tv channel. Read and watch today breaking news in Hindi with live TV news coverage from India and world including Samachar for all the topics such as politics, entertainment, bollywood, cricket, business, sports, health and more.