Skip to main content

Posts

Showing posts with the label मारुति स्विफ्ट

Maruti की नई स्विफ्ट ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड, जानकर आप भी कहेंगे Wow

नई दिल्ली :  मारुति (Maruti) की नई स्विफ्ट  ने कम समय में झंडे गाड़ दिए हैं. पिछले दिनों रिकॉर्ड बुकिंग का आंकड़ा छूने के बाद मारुति की इस पसंदीदा कार ने बिक्री का नया रिकॉर्ड बनाया है. मारुति ने स्विफ्ट के नए मॉडल को ग्रेटर नोएडा में फरवरी 2018 में आयोजित किए गए  ऑटो एक्सपो  में लॉन्च किया था. लगता है लॉन्चिंग के दिन से ही नई स्विफ्ट ने कार प्रेमियों के दिल और दिमाग पर राज कर लिया है. इसी का नतीजा है कि कार ने 5 महीने से भी कम समय में 1 लाख कारों की बिक्री का रिकॉर्ड बना लिया है. 145 दिन में बनाया रिकॉर्ड कार को बिक्री के इस आंकड़े को छूने में महज 145 दिन (साढ़े चार महीने) का समय लगा है. पहली बार साल 2005 में लॉन्च होने वाली स्विफ्ट की देश में कुल 1.89 मिलियन (करीब 19 लाख कार) कारें बिक चुकी है. कंपनी का दावा है कि कुछ महीने बाद यह कार बिक्री के 20 लाख कारों के आंकड़े को पार कर लेगी. न्यू जेनरेशन स्विफ्ट आकर्षक डिजाइन के कारण ग्राहकों के बीच काफी लोकप्रिय हुई है. अप्रैल में भी सेल्स में नंबर 1 इससे पहले  अप्रैल 2018 में भी स्विफ्ट 22,776 कारों  के साथ सेल्स के मामले में नंबर 1 कार बन ...