Skip to main content

Posts

Showing posts with the label uddhav thackeray

राहुल गांधी ने उद्धव ठाकरे को दी जन्मदिन की बधाई, कांग्रेस बढ़ा रही शिवसेना की ओर दोस्ती का हाथ!

नई दिल्ली :  महाराष्ट्र में भाजपा और शिवसेना की दोस्ती टूटने के बाद अब देश की राजनीति में नए समीकरण बनने की संभावना भी बनती दिखाई दे रही है. अभी पुख्ता तौर पर भले कुछ न हो लेकिन संकेतों में कुछ कुछ दिखने लगा है. ऐसा ही एक इशारा शुक्रवार (27 जुलाई 2018) को मिला, जब कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे को उनके जन्मदिन पर बधाई दी. राहुल गांधी ने अपने ट्विटर अकाउंट से उद्धव ठाकरे को उनके जन्मदिन की बधाई देते हुए उनके अच्छे स्वास्थ्य की कामना की. महाराष्ट्र में भाजपा और शिवसेना के बीच पिछले चार साल में रिश्ते सबसे खराब दौर में पहुंच गए थे. इसके बाद ही लगने लगा था कि ये गठबंधन नहीं चलेगा. अब दोनों पार्टियों ने घोषणा कर दी है कि वह अगला चुनाव अलग अलग लड़ेंगी. इधर, शिवसेना जहां भाजपा पर हमला करने का कोई भी मौका नहीं छोड़ रही, वहीं कांग्रेस की तारीफ से भी वह परहेज नहीं कर रही है. Rahul Gandhi  ✔ @RahulGandhi Best wishes to Shri Uddhav Thackeray ji, on his birthday. I wish him good health and happiness always. 9:47 AM - Jul 27, 2018 इसका एक उदाहरण तब देखने को मिला, जब संसद ...

अमित शाह ने उद्धव ठाकरे को किया फोन, जवाब मिला-टेंशन मत लीजिए...

नई दिल्ली:  लोकसभा में केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार के खिलाफ पहली बार अविश्वास प्रस्ताव लाया गया है. ऐसे में सत्ता पक्ष और विपक्षी खेमा अपनी-अपनी स्थिति को मजबूत करने में जुट गए हैं. बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह कोशिश में जुटे हैं कि एनडीए के सारे घटक दल मोदी सरकार के पक्ष में वोटिंग करे. ऐसे में सबकी नजरें शिवसेना पर टिकी हैं. दरअसल, शिवसेना केंद्र और राज्य में बीजेपी के साथ मिलकर सरकार चला रही है, लेकिन आए दिन दोनों सरकारों पर हमले करती रहती है. दोनों दलों के बीच टकराव के आलम इस हद तक हैं कि हाल ही में हुए उपचुनाव में दोनों दलों ने एक दूसरे के खिलाफ प्रत्याशी उतारे थे. हालांकि उपचुनाव में बीजेपी को जीत मिली थी. शिवसेना ने जारी किय व्हिप सूत्रों का कहना है कि अविश्वास प्रस्ताव के ऊहापोह के बीच बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे को गुरुवार को फोन किया. शाह ने उद्धव से कहा कि वे अविश्वास प्रस्ताव के दौरान सरकार का साथ दें. इसपर उद्धव ने उन्हें आश्वासन दिया कि उनकी पार्टी एनडीए का हिस्सा है और अविश्वास प्रस्ताव के दौरान मोदी सरकार का ही साथ देगी. Med...