Skip to main content

Posts

Showing posts with the label Sexual Abuse

केरल में नन ने लगाया बिशप पर यौन शोषण का आरोप, कहा-शिकायत के बाद भी चर्च ने नहीं लिया एक्शन

कोट्टायम :  केरल में एक नन ने उत्तर भारत के डायोसीस के कैथोलिक बिशप पर आरोप लगाया कि उसने पास के एक कस्बे में चार साल पहले उसका कई बार यौन उत्पीड़न किया था. नन ने इस बाबत पुलिस में एक शिकायत दर्ज कराई है. पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि कोट्टायम जिला पुलिस अधीक्षक को की गई शिकायत में नन ने आरोप लगाया है कि उसका 13 बार यौन उत्पीड़न किया गया है. उन्होंने बताया कि नन ने कहा है कि 2014 में जिले के कुरावलंगद क्षेत्र में एक अनाथालय के नजदीक एक गेस्ट हाउस में पहली बार उससे यौन शोषण किया गया. नन ने दावा किया कि उसने गिरजाघर के अधिकारियों को शिकायत की लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई. इस बीच, बिशप ने नन के खिलाफ एक जवाबी शिकायत दर्ज कराई है और आरोप लगाया है कि उसका तबादला करने की वजह से ही वह बदला ले रही हैं. जिला पुलिस प्रमुख ने पुलिस उपाधीक्षक को दोनों शिकायतों की जांच करने के निर्देश दिए है. 'तीन तलाक' के बाद 'हलाला' बैन कराना चाहती है केंद्र सरकार, प्रतिबंध के लिए चुना यह रास्ता नन ने दावा किया है कि उसने काफी समय पहले ही चर्च अथॉरिटी को इस बारे में शिकायत की थी, लेकिन उन्होंने ...