सुरभि को जिताने के लिए श्रीसंत खुद आगे आए और उन्होंने कहा कि वह अपने साथ जुड़े विवाद पर उसके लिए बात करेंगे और अपना पक्ष रखेंगे. श्रीसंत ने इससे पहले कभी इस पूरे मामले पर अपना पक्ष नहीं रखा. नई दिल्ली: बिग बॉस के घर में गुरुवार को एपिसोड काफी दिलचस्प रहा. अक्सर अपने टास्क को बीच में ही छोड़ने वाले श्रीसंत ने इस बार सुरभि राणा को कप्तानी का टास्क जिताने के लिए अपनी असल जिंदगी का सबसे बड़ा विवाद लोगों के सामने रख दिया. दरअसल आईपीएल के पहले सीजन में मुंबई इंडियन्स के कप्तान हरभजन सिंह ने, किंग्स इलेवन पंजाब की तरफ से खेल रहे श्रीसंत को सब के सामने थप्पड़ मार दिया था. इस विवाद पर बिग बॉस के घर में श्रीसंत ने पहली बार अपना पक्ष रखा. गुरुवार के एपिसोड में बिग बॉस ने लग्जरी बजट में जीती रेड टीम के दो सदस्य दीपक ठाकुर और सुरभि राणा को कप्तानी का दावेदार बनाया था. इन दोनों के बीच कप्तानी के टास्क की शुरुआत हुई. यह टास्क घर में ब्रेकिंग न्यूज ढूंढने का था. इसके तहत दीपक और सुरभि को रिपोर्टर बनकर घर के भीतर ही ब्रेकिंग न्यूज बनानी थी. शुरुआत में इन दोनों ने ही नकली न्यूज...
Get latest Hindi news (हिंदी न्यूज़) on Zee News, Hindi news tv channel. Read and watch today breaking news in Hindi with live TV news coverage from India and world including Samachar for all the topics such as politics, entertainment, bollywood, cricket, business, sports, health and more.