Skip to main content

Posts

Showing posts with the label Rafale

VIDEO : भारत को मिलने वाले राफेल का FIRST LOOK आया सामने, फ्रांस में भरी पहली उड़ान

मंगलवार को फ्रांस के इस्‍त्रे-ले-ट्यूब एयरबेस पर भारतीय वायुसेना को मिलने वाले राफेल लड़ाकू विमान के बेड़े में से पहले विमान का परीक्षण किया गया है. नई दिल्‍ली :  भारत को मिलने वाले जिस राफेल विमान  को लेकर फ्रांस तक घमासान मचा हुआ है, उसने आज वहां अपनी पहली उड़ान भरी है. मंगलवार को फ्रांस के इस्‍त्रे-ले-ट्यूब एयरबेस पर भारतीय वायुसेना को मिलने वाले राफेल लड़ाकू विमान के बेड़े में से पहले विमान का परीक्षण किया गया है. इस दौरान राफेल को रनवे पर उतारा गया और उसके विभिन्‍न परीक्षण किए गए. अंत में इस शक्तिशाली विमान ने पहली उड़ान भरी.   MediaCard--mediaForward cards-multimedia customisable-border" dir="ltr" data-scribe="component:card"> मंगलवार को फ्रांस के इस्‍त्रे-ले-ट्यूब एयरबेस पर राफेल के इंजन का परीक्षण किया गया. साथ ही इसके सस्‍पेंशन सिस्‍टम और टायरों को भी परखा गया. इसके बाद इसकी तकनीकी प्रणाली की भी जांच की गई. तकनीकीकर्मियों और इंजीनियरों की देखरेख में अंत में राफेल ने आसमान में उड़ान भरी. फोटो ANI बेहद शक्तिशाली है र...

Rafale Deal:अपने ही बुने जाल में फंस गई राफेल बनाने वाली कंपनी दसॉल्ट, CEO छुपा रहे सचः कपिल सिब्बल

नई दिल्ली:  कांग्रेस नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री कपिल सिब्बल( Congress Leader Kapil Sibal )  ने भारत-फ्रांस के बीच राफेल विमान सौदे( Rafale Deal) में शीर्ष स्तर पर घपलेबाजी के आरोप लगाए हैं. उन्होंने राफेल विमान निर्माता कंपनी दसॉल्ट के सीईओ( (Dassault Aviation CEO) पर सच छुपाने का आरोप लगाया है. कहा है कि फ्रांस की विमानन कंपनी दसॉल्ट के सीईओ एरिक ट्रैपियर  (Eric Trappier) भारत को 36 राफेल विमानों की बिक्री के मामले में सच छिपा रहे हैं. मगर कंपनी अपने ही बुने जाल में फंस गई है. सिब्बल ने मंगलवार की रात संवाददाताओं से कहा, ‘‘दसॉल्ट एविएशन के सीईओ एरिक ट्रैपियर ने राफेल सौदे में मामले को उलझाने की कोशिश की और दसॉल्ट अब सच छिपाने की कोशिश कर रही है. दुर्भाग्य से वह अपने ही जाल में फंस गई है. उन्होंने कहा, ‘‘मैं दसॉल्ट को आगाह करना चाहूंगा कि जितना वो सौदे के बारे में सच छिपाएंगे समय के साथ वह उतने गंभीर भंवर में फंसते जाएंगे.''उन्होंने कहा, ‘‘हम दसॉल्ट के सीईओ को चीजों को नहीं उलझाने के लिए कह रहे. हम जांच चाहते हैं क्योंकि सौदे में शीर्ष स्तर पर भ्रष्टाचार हुआ है.'' रा...

राफेल सौदा: अनिल अंबानी का राहुल गांधी को खत, कहा- हमें पार्टनर बनाने में सरकार का कोई रोल नहीं

नई दिल्‍ली:  उद्योगपति अनिल अंबानी ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को  राफेल सौदे  पर पत्र लिखा है. अंबानी ने इन आरोपों को खारिज किया है कि उनके रिलायंस समूह के पास राफेल लड़ाकू जेट सौदे के लिए अनुभव की कमी है. अंबानी ने यह भी कहा कि फ्रांसीसी समूह डसॉल्ट द्वारा उनकी कंपनी को स्थानीय भागीदार के रूप में चुनने में सरकार की कोई भूमिका नहीं है. अंबानी ने यह पत्र 12 दिसंबर, 2017 को लिखा था. इसमें अंबानी ने गांधी को यह स्पष्ट किया था कि उनके रिलायंस समूह को अरबों डॉलर का यह सौदा क्यों मिला है? उल्लेखनीय है कि  राफेल  सौदे को लेकर राहुल गांधी लगातार सरकार पर हमला कर रहे हैं. गांधी परिवार से रिश्‍ते पीढ़ियों से गांधी परिवार के साथ अपने ‘सम्मान वाले संबंधों’ का जिक्र करते हुए अंबानी ने कहा कि वह व्यक्तिगत रूप से कांग्रेस पार्टी के कई नेताओं द्वारा उनके तथा समूह के खिलाफ बयानों से दुखी हैं. दो पृष्ठ के पत्र में अंबानी ने लिखा है, ''न केवल हमारे पास जरूरी अनुभव है बल्कि रक्षा विनिर्माण के कई महत्वपूर्ण क्षेत्रों में हम सबसे आगे हैं.'' यह पत्र गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार के...