नई दिल्ली: सदन में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा प्रधानमंत्री को गले लगाए जाने की घटना पर लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन ने स्पष्ट कहा कि जो हुआ वह नहीं होना चाहिए था. लोकसभा स्पीकर ने संसद सदस्यों को पद की गरिमा का पाठ तो पढ़ाया ही साथ ही साथ सदन का डेकोरम खुद मेंटेन करने की सलाह भी दी. लोकसभा स्पीकर ने कहा कि पीएम को सीट पर गले लगना और उसके बाद आंख चमकाना, यह अच्छा नहीं है. उन्होंने कहा कि आप सदन के बाहर मिलिए लेकिन सदन की गरिमा होनी चाहिए. उन्होंने कहा कि राहुल जी मेरे दुश्मन नहीं बेटे जैसे हैं लेकिन मां के नाते उन्हें सिखाना भी मेरा काम है. मेरी समझ नहीं आया इसलिए इस नाटक को देखकर मैं तब चुप रही. भावनाओं का आदर करना चाहिए. लोकसभा स्पीकर ने दी सख्त सलाह लोकसभा स्पीकर ने राहुल के पीएम मोदी को गले मिलने पर कहा कि यह सदन की गरिमा के खिलाफ है और मुझे यह अच्छा नहीं लगा. उन्होंने कहा कि वो प्रधानमंत्री के तौर पर यहां बैठे थे और पद की गरिमा होती है. साथ ही सांसद को भी इस गरिमा का पालन करना चाहिए. उन्होंने कहा, "एक पद की भी अपनी गरिमा होती है. मुझे पूछो तो चेयर को भी अच्छा नहीं ...
Get latest Hindi news (हिंदी न्यूज़) on Zee News, Hindi news tv channel. Read and watch today breaking news in Hindi with live TV news coverage from India and world including Samachar for all the topics such as politics, entertainment, bollywood, cricket, business, sports, health and more.