Skip to main content

Posts

Showing posts with the label रणबीर कपूर

रणबीर कपूर से प्यार कर फंस गईं आलिया, क्या छोड़ना पड़ेगा फिल्मी 'करियर'?

नई दिल्ली:   बॉलीवुड  स्टार रणबीर कपूर  और  आलिया भट्ट  के अफेयर की चर्चा हर जगह है. सोशल मीडिया पर खबर चल रही है कि दोनों का रिश्ता प्यार से भी आगे बढ़कर शादी तक पहुंचने वाला है. शायद यही वजह है कि लंबे समय से आलिया को रणबीर के परिवार के साथ देखा जा रहा है. मगर इस रिश्ते में पेंच यह है कि फिल्मी दुनिया की उभरती एक्ट्रेस आलिया को अपना करियर छोड़ना पड़ सकता है. दरसअल, ऐसा माना जाता है कि कपूर खानदान में शादी के बाद बहुओं को फिल्मों में काम करने की इजाजत नहीं है. यही वजह है कि रणधीर कपूर की पत्नी बबीता और ऋषि कपूर की पत्नी नीतू सिंह विवाह के बाद फिल्मी दुनिया से दूर हो गई थीं. इसी वजह से अब माना जा रहा है कि रणबीर से शादी के बाद आलिया को भी अपना करियर दांव पर लगाना पड़ सकता है. हालांकि, कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया कि आलिया शादी के बाद भी अपना फिल्मी करियर जारी रखेंगी, क्योंकि बॉलीवुड के 'शोमैन' राजकपूर के भाई शशि कपूर की पत्नी जेनिफर और शम्मी की पत्नी गीता बाली ने भी फिल्मों में करना बंद नहीं किया था. बेटियों पर रोक नहीं इससे पहले यह माना जाता था कि कपूर खानदान में बेटियों क...

तो क्या आलिया भट्ट को कबूल है रणबीर कपूर के साथ अपना रिश्ता! जानें क्या कहा

नई दिल्ली : बॉलीवुड एक्ट्रेस  आलिया भट्ट  ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत करण जौहर की फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' से की थी. जिसके बाद से अब तक आलिया भट्ट ने लगातार अपनी परफॉर्मेंस से दर्शकों के दिल में खास जगह बनाई है. आलिया ने अपने 6 साल के करियर में हमेशा ही फैन्स का दिल जीता है. फिर चाहे उनकी फिल्म हाइवे हो या 'उड़ता पंजाब' सभी फिल्मों में उन्होंने अपनी एक्टिंग से यह साफ कर दिया कि वह किसी भी तरह का किरदार निभा सकती हैं. आलिया रणबीर कपूर के साथ भी कुछ ऐसा ही रिश्ता शेयर करती हैं. दोनों साथ में अयान मुखर्जी की फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में नजर आएंगे. इस फिल्म में दोनों की जोड़ी पहली बार एक साथ दिखेगी. 12 साल की उम्र में सुसाइड करना चाहती थी बहन, आलिया ने किया दिल को छू लेने वाला ट्वीट हमारी सहयोगी वेबसाइट डीएनए से बात करते हुए  आलिया ने अपनी इस फिल्म के बारे में बात करते हुए कहा कि इस फिल्म में उनका किरदार ऐसा है जिससे सभी महिलाओं को इंस्पीरेशन मिलेगी. फिल्म में वह एक ऐसी लड़की की भूमिका में हैं जोयुवा, शक्तिशाली, बहादुर लेकिन कमजोर है. वह एक महत्वाकांक्षी महिला के कि...

रिलीज से पहले विवादों में फंसी SANJU, ट्रेलर के इस सीन पर एक्टिविस्ट ने दर्ज की शिकायत

नई दिल्ली : बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर जल्द ही  फिल्म 'संजू'  में नजर आने वाले हैं. इस फिल्म में रणबीर, संजय दत्त की भूमिका में नजर आएंगे और फिल्म के जरिए संजय दत्त की जिंदगी को दर्शकों के सामने पेश करेंगे. एक ओर जहां फैन्स फिल्म के रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं वहीं दूसरी ओर एक्टविस्ट पृथ्वी ने फिल्म में दिखाए एक सीन के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है. पृथ्वी ने यह शिकायत सेंट्रल बॉर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (सीबीएफसी) को दर्ज करवाई है. अपनी शिकायत में पृथ्वी ने फिल्म में दिखाए गए एक सीन के खिलाफ आपत्ती जाहिर की है. एएनआई की खबर के मुताबिक 11 जून को पृथ्वी ने  सीबीएफसी चीफ प्रसून जोशी, रणबीर कपूर और राजकुमार हिरानी  को एक लेटर भेजा. इस लेटर में लिखा है, फिल्म के ट्रेलर में एक सीन दिखाया गया है जिसमें रणबीर कपूर जेल की बेराक में दिखाई दे रहे हैं और अचानक उसका टॉयलेट ऑवरफ्लो होने लगता है लेकिन जानकारी के अनुसार जेल प्रशासन जेल की सभी बेराक का अच्छे से ध्यान रखता है. हमने इससे पहले कभी किसी इस तरह की घटना के बारे में नहीं सुना है. इससे पहले भी ऐसी बहुत सी फिल्में रिलीज हुई है...