Skip to main content

Posts

Showing posts with the label गुलाब का फूल

लखनऊ : पुलिस के दिए गुलाब के फूल ने पति-पत्‍नी के बीच करा दिया झगड़ा, पूरी रात हुई लड़ाई

लखनऊ :  आमतौर पर पति सेगुलाब का फूल पाकर पत्‍नी खुश हो जाती है. प्रेम का प्रतीक यह फूल किसी के भी बीच के मनमुटाव को झट से दूर कर सकता है. लेकिन लखनऊ में एक ऐसी घटना हुई जिसमें गुलाब के फूल के कारण ही पति और पत्‍नी का झगड़ा हो गया. दरअसल लखनऊ पुलिस की ओर से पिछले हफ्ते दोपहिया वाहन चालकों को हेलमेट पहनने के लिए जागरूक करने का विशेष अभियान चलाया जा रहा है. इसके तहत पिछले दिनों जो दोपहिया वाहन चालक हेलमेट पहने नहीं दिखे उन्‍हें ट्रैफिक पुलिस द्वारा निशुल्‍क हेलमेट बांटे गए. और जो चालक हेलमेट पहने थे, उन्‍हें लाल गुलाब देकर सम्‍मानित किया गया. साथ ही उनके साथ फोटो भी ली. पुलिस ने सम्‍मान के रूप में दिया था फूल इसी अभियान के तहत पिछले दिनों लखनऊ के सिकंदरबाग चौराहे पर ट्रैफिक पुलिस ने एक व्‍यक्ति को हेलमेट पहनने पर गुलाब का फूल देकर सम्‍मानित किया था. लेकिन उसका कहना है कि जब वह घर पहुंचा तो उसकी पत्‍नी उसके हाथ में गुलाब का फूल देखकर नाराज हो गई. उसने बताया कि यह फूल उसे पुलिस ने सम्‍मान के तौर पर दिया है. लेकिन पत्‍नी थी कि मानने-समझने को तैयार ही नहीं थी. उसकी पूरी रात पत्‍नी से लड़ाई हु...