Skip to main content

Posts

Showing posts with the label दिल्ली

विजय कुमार देव बने दिल्ली के मुख्य सचिव, अंशु प्रकाश की लेंगे जगह

गृह मंत्रालय ने गुरुवार को 1987 बैच के एजीएमयूटी (अरुणाचल प्रदेश, गोवा, मिजोरम और केंद्र शासित प्रदेश) कैडर के आईएएस अधिकारी की नियुक्ति का आदेश जारी किया नई दिल्ली :   दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) विजय कुमार देव  की नियुक्ति राष्ट्रीय राजधानी के मुख्य सचिव के रूप में हुई है. एक आधिकारिक आदेश से यह जानकारी मिली. गृह मंत्रालय ने गुरुवार को 1987 बैच के एजीएमयूटी (अरुणाचल प्रदेश, गोवा, मिजोरम और केंद्र शासित प्रदेश) कैडर के आईएएस अधिकारी की नियुक्ति का आदेश जारी किया. देव अब अंशु प्रकाश की जगह लेंगे, जिनका तबादला केंद्र सरकार के दूरसंचार विभाग में हुआ है. दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास पर इस साल फरवरी महीने में प्रकाश के साथ कथित तौर पर मार-पीट हुई थी. प्रकाश की दूरसंचार विभाग में अतिरिक्त सचिव के रूप में नियुक्ति हुई है. प्रकाश का दावा था कि आम आदमी पार्टी के कुछ विधायकों ने केजरीवाल और उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की उपस्थिति में उनके साथ मार-पीट की. इस घटना के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री और नौकरशाहों के बीच गतिरोध की उपस्थिति बन गई थी. देव इससे पहले चंडीगढ़ केंद...

पिछले साल के मुकाबले इस साल ज्यादा जलाई गई पराली : EPCA प्रमुख

ईपीसीए के प्रमुख भूरे लाल ने  इस बात पर भी जोर दिया कि लोगों की मानसिकता में बदलाव लाने की जरूरत है ताकि वे पराली जलाने के चलन के विकल्प तलाश करें. नई दिल्ली:  उच्चतम न्यायालय द्वारा नियुक्त ईपीसीए के प्रमुख भूरे लाल ने शुक्रवार को कहा कि सख्ती के बावजूद इस साल पड़ोसी राज्यों में पिछले साल के मुकाबले पराली जलाए जाने की ज्यादा घटनाएं दर्ज की गईं. उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि लोगों की मानसिकता में बदलाव लाने की जरूरत है ताकि वे पराली जलाने के चलन के विकल्प तलाश करें. पीएचडी चैंबर द्वारा ‘आर्थिक एवं पर्यावरणीय स्थिरता के लिए फसल अवशेषों के थोक उपयोग’ पर आयोजित कार्यशाला में उन्होंने कहा कि धान की पुआल उर्वरकों का एक बहुत अच्छा स्रोत हो सकती है. इसका सबसे अच्छा उपयोग इसे मिट्टी के साथ मिला देना है. दिल्ली में पिछले बृहस्पतिवार वायु गुणवत्ता बेहद खराब हो गई थी दिल्ली की खराब वायु गुणवत्ता के लिए जिम्मेदार बड़े कारणों में से एक पंजाब और हरियाणा में पराली जलाना है. राष्ट्रीय राजधानी में पिछले बृहस्पतिवार वायु गुणवत्ता बेहद खराब हो गई थी जब पटाखों के कारण शहर में धुंध की मोटी चादर छा ग...

देवउठनी एकादशी 2018 : साल की सबसे शुभ एकादशी आज, गुरु के योग बदलने से नहीं बजेगी शहनाई

देवउठनी एकादशी का व्रत करने से एक हजार अश्वमेध यज्ञ करने जितना फल प्राप्त होता है. नई दिल्ली:  साल की सबसे शुभ और फलदायी एकादशी आ ज है जिसे देवउठनी एकादशी या देवोत्थान एकादशी के नाम से भी जाना जाता है. आज भगवान विष्णु चार महीने की नींद के बाद जगेंगे. इस तिथि से ही सारे शुभ काम जैसे, विवाह, मुंडन और अन्य मांगलिक कार्य होने शुरू हो जाते हैं. देवउठनी एकादशी का व्रत करने से एक हजार अश्वमेध यज्ञ करने जितना फल प्राप्त होता है. आज ही के दिन शलिग्राम से तुलसी विवाह भी किया जाता है. किया जाता है तुलसी विवाह देवउठनी एकादशी के दिन से शादियों का शुभारंभ हो जाता है. सबसे पहले तुलसी मां की पूजा होती है. देवउठनी एकादशी के दिन धूमधाम से तुलसी विवाह का आयोजन होता है. तुलसी जी को विष्णु प्रिया भी कहा जाता है, इसलिए देव जब उठते हैं तो हरिवल्लभा तुलसी की प्रार्थना ही सुनते हैं. देवउठनी एकादशी के दिन तुलसी जी का विवाह शालिग्राम से की जाती है. अगर किसी व्यक्ति को कन्या नहीं है और वह जीवन में कन्या दान का सुख प्राप्त करना चाहता है तो वह तुलसी विवाह कर प्राप्त कर सकता है. इस बार देवउठनी एकादशी 19 नवंबर सोम...

छात्रों का रियायती पास अब AC बसों में भी चलेगा, दिल्ली सरकार ने लागू किया फैसला

छात्रों का 100 रुपये महीने का रियायती पास अबतक केवल दिल्ली परिवहन निगम (डीटीसी) की गैर वातानुकूलित बसों और क्लस्टर (नारंगी) बसों में ही चलता था नई दिल्ली:   दिल्ली के कॉलेजों और स्कूलों में पढ़ने वाले छात्रों को बड़ी राहत देते हुए राज्य सरकार ने विद्यार्थियों के रियायती पास को डीटीसी की वातानुकूलित (एसी) बसों में भी लागू कर दिया है. छात्रों का 100 रुपये महीने का रियायती पास अबतक केवल दिल्ली परिवहन निगम (डीटीसी) की गैर वातानुकूलित बसों और क्लस्टर (नारंगी) बसों में ही चलता था. दिल्ली के परिवहन मंत्री कैलाश गहलौत ने शुक्रवार को कहा कि एसी बसों में छात्रों के रियायती पास वैध करने के लिए अधिसूचना जारी कर दी है और निर्णय को लागू कर दिया गया है. गहलौत ने ट्वीट किया,‘दिल्ली के छात्रों को बधाई. आपकी सरकार ने वायदा किया था, अब आपका पास एसी बसों में भी वैध है. अधिसूचना जारी कर दी गई है और फैसले को अब लागू कर दिया गया है.’ गौरतलब है कि पिछले महीने, दिल्ली सरकार के मंत्रिमंडल ने छात्रों के रियायती पास को एसी बसों में भी लागू करने के लिए परिवहन विभाग के एक प्रस्ताव को मंजूरी दे दी थी. सरकार विकस...

स्टैच्यू ऑफ यूनिटी' के पास उम्र कैद की सजा काट रहे कैदी बेच रहे हैं पकौड़े

इन कैदियों को सुबह 9 से शाम 6 तक यहां रखा जाता है. पूरी सुरक्षा के साथ उनको यहां लाया जाता है, रात को उन्हें राजपीपला जेल में ले जाया जाता है. जयेश दोषी/ नियति त्रिवेदी, नर्मदाः  दुनिया सबसे ऊंची प्रतिमा स्टैच्यू ऑफ यूनिटी बनने के बाद यहां आने वाले पर्यटकों की संख्या में लगाता इजाफा हो रहा है. ऐसे में टूरिस्टों के खान-पान की चिंता प्रशासन के साथ साथ पुलिस विभाग को भी है. इसीलिए यहां पार्किंग एरिया में एक फूड कोर्ट बनाया गया है. ये फूड कोर्ट खाने पीने की आम जगहों जैसा ही है लेकिन इसकी खास बात ये है कि यहां एक स्टॉल में जेल उम्र कैद की सजा काट रहे कैदियों द्वारा पकौड़े बेचे जाते है. ये कैदी अहमदाबाद, वडोदरा और राजपीपला की जेल में सजा काट रहे है. इन कैदियों के द्वारा बनाए गए पकौड़े पर्यटकों को खूब पसंद आ रहे हैं. दरअसल सरकार की योजना के मुताबिक कैदी एक बेहतर जीवन जी सके इसके लिए उन्हें जेल में ही व्यवसाय सीखाया जाता है. जिसमें उनसे खाने पीने की चीजे बनाना भी सिखाया जाता है.  खाने पीने की चीजें बनाने वाले कैदी व्यवसाय सीखकर पैसे कमाने के साथ साथ नाम भी कमा रहे है. गुजरात के अहमदाबाद ...

नंबर प्लेट पर जाति लिखने वालों की खैर नहीं, अफसर बोले-जात पे न पात पे, चालान मिलेगा हाथ पे

NCR में नंबर प्लेट पर जाति लिखने वालों की खैर नहीं, अफसर ने कहा-जात पे न पात पे, चालान मिलेगा हाथ पे नई दिल्ली :  यातायात नियमों को धता बताकर अपनी गाड़ियों की नंबर प्लेट पर अपनी जाति लिखने वालों के खिलाफ अब पुलिस ने सख्ती की तैयारी कर ली है. नोएडा पुलिस ने इसके खिलाफ अभियान भी शुरू कर दिया है. दिल्ली NCR समेत देश के कई हिस्सों में ऐसे लोगों की कमी नहीं है, जो अपनी गाड़ियों पर अपनी जाति को बड़े बड़े अक्षरों में लिखते हैं. इसमें कुछ तो ऐसे हैं जो नंबर प्लेट पर नंबर की जगह अपनी जाति का नाम लिख देते हैं. ऐसे लोगों की अक्ल को ठिकाने लगाने के लिए नोएडा में अभियान शुरू कर दिया है. एडीशनल एसपी राहुल श्रीवास्तव ने इसी अभियान को लेकर एक ट्वीट किया है. उन्होंने इस पर चुटकी लेते हुए लिखा है, जात पे न पात पे, चालान मिलेगा हाथ पे.... पूरे एनसीआर में आपको ऐसे कई वाहन मिल जाएंगे, जिन पर जाट, पंडित, गुर्जर, जाटव जैसे नाम लिखे हुए मिल जाएंगे. उनके इस ट्वीट पर लोगों ने उन्हें धन्यवाद तो कहा ही है, साथ में अपने सुझाव भी भेज दिए हैं. ऐसे ही एक यूजर अजय पांडे ने लिखा है,  जिन गाड़ियों में नंबर प्लेट पर ज...