किसानों की फसल बचाने के लिए एक नई तकनीक पर काम शुरू हो गया है. सोचिए अगर कोई पौधा कीड़ों में यौन आकर्षण पैदा कर उन्हें मार डाले तो कैसा रहे. यकीन नहीं होता न लेकिन, स्पेन के वैज्ञानिकों ने ऐसा ही एक उपाय खोज निकाला है. उन्होंने साबित किया है कि पौधों में अनुवांशिक बदलाव कर फेरोमोन्स रसायन पैदा कर सकते हैं. इस तकनीक के जरिए 'सेक्सी पौधों' को विकसित किया जाएगा. हालांकि, पौधों को बचाने के लिए फेरोमोन्स का इस्तेमाल पहले से हो रहा है, लेकिन इसे बहुत अधिक लागत पर प्रयोगशाला में तैयार किया जाता है. क्या है फेरोमोन्स रसायन? फेरोमोन्स रसायन वहीं पदार्थ है जिसे आकर्षण के लिए मादा कीड़े निकालती हैं, नर कीड़ो को इससे ही आकर्षित करती हैं. इस नए अविष्कार का मकसद उन पौधो को कीड़ों से बचाना है जिनकी बाज़ार में बहुत अधिक कीमत होती है. इस तकनीक के ज़रिए 'सेक्सी पौधों' को विकसित किया जाएगा. ससफायर प्रोजेक्ट पौधों को तैयार करने के लिए इसे एक प्रोजेक्ट के रूप में विकसित किया जाएगा. इस प्रोजेक्ट को 'ससफायर' नाम दिया गया है. पौधों को इस तरह विकसित किया जाएगा जिससे वह फेरोमोन्स बना स...
Get latest Hindi news (हिंदी न्यूज़) on Zee News, Hindi news tv channel. Read and watch today breaking news in Hindi with live TV news coverage from India and world including Samachar for all the topics such as politics, entertainment, bollywood, cricket, business, sports, health and more.