Skip to main content

Posts

Showing posts with the label वायरल वीडियो

VIDEO: इससे ज्यादा अजीबोगरीब बॉलिंग एक्शन नहीं देखा होगा आपने, जमकर हो रहा वायरल

    नई दिल्ली:  हर खेल की तरह की क्रिकेट में भी रोज नए- नए प्रयोग होते हैं. खिलाड़ी कई बार कुछ ऐसा नया करते हैं, जो हैरान कर देता है. लेकिन यह नयापन नियमों के अनुरूप ही होना चाहिए. ये नयापन आज क्रिकेट में एक फैशन बनता जा रहा है. बल्लेबाज रिवर्स स्वीप, हेलिपॉक्पटर और स्विच जैसे अलग-अलग तरह के शॉट्स ईजाद कर रहे हैं, लेकिन गेंदबाजों पर नित-नए प्रतिबंध उन्हें बहुत ज्याद नया करने की छूट नहीं देते. खासतौर पर आधुनिका क्रिकेट में. टीम इंडिया के ऑफिशियल फेसबुक पेज पर 360 डिग्री पर घूम कर एक बाएं हाथ के स्पिन गेंदबाज का वीडियो अपलोड किया है. हालांकि, अंपायर ने इसे डेड बाल घोषित कर दिया. इस स्विच एक्शन में गेंदबाज ने अपने आर्म्स को स्विच नहीं किया, लेकिन इस गेंदबाज ने बहुत से लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा. यह अपनी तरह का अलग-सा ही गेंदबाजी एक्शन है और शायद ही इसे कभी स्वीकृति मिल पाए. इस वीडियो को अब तक 15000 से ज्यादा लोग देख चुके हैं. कुछ को लगता है यह पूरी तरह से सही डिलीवरी है तो कुछ अंपायर के फैसले को सही मानते हैं. क्रिकेट इतिहास में दिलचस्प रूप से कई असामान्य बॉलिंग एक्शन भी सामने आए हैँ. ...

VIDEO : सांप को दीवार पर रेंगता देख हैरान हो जाएंगे आप, घर का मालिक रखता है इसे गैराज में

नई दिल्ली/सिडनी :  जमीन पर चलते हुए तो आपने खूब सांप देखे होंगे, लेकिन सीधी दीवार पर रेंगते हुए सांप आपने कभी कभार ही देखे होंगे. ऑस्ट्रेलिया में एक सांप ऐसा ही जो आसानी से छत पर चढ़ जाता है. करीब 9 फुट का ये सांप जंगल में नहीं बल्कि घर के गैराज में रहता है. मजे की बात ये है कि अब जिस गैराज में ये रहता है, वहां के मालिक को भी इससे कोई परेशानी नहीं है. हालांकि ऐसा नहीं कि ये कोई पालतू सांप है. जब इसे पहली बार देखा गया तो मकान मालिक भी इसे देखकर घबरा गया था. हालांकि बाद में कहानी बदल गई. ऑस्ट्रेलिया के रहने वाले रोबी निल करीब छह महीने पहले अपने गैराज के ऊपरी हिस्से पर इस सांप को देखा. इसे देखकर वह घबरा गए. इसके बाद उन्होंने इसे नीचे उतारने की कोशिश की, लेकिन वह कामयाब नहीं हुए. बड़ी मुश्किल से उन्होंने किसी की सहायता से इसे नीचे उतारा. इसके बाद वह इसे अपने घर के पीछे झाड़ियों में छोड़ आए. लेकिन उन्हें बाद में लगा कि उस अजगर को उसके गैराज की छत पसंद है. इसलिए वह उसे वापस वहीं गैराज में ले आए. तब से ये सांप इसी गैराज में रहता है. रोबी ने उसका नाम डिर्क रखा हुआ है. निल कहते हैं, मुझे लगता ह...