Skip to main content

Posts

Showing posts with the label Priya Singh

मजदूर की बेटी ने किया शूटिंग जूनियर वर्ल्ड कप क्वॉलीफाई, मदद के लिए आगे आए योगी आदित्यनाथ

प्रिया सिंह ने इस मामले में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा था और मदद मांगी थी. नई दिल्ली:  उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले की 19 साल की प्रिया सिंह ने शूटिंग जूनियर वर्ल्ड कप के लिए क्वॉलीफाई कर लिया है, लेकिन प्रिया के सपनों के सामने उनकी गरीबी आ गई. 22 जून से जर्मनी में आयोजित होने वाले ISSF जूनियर वर्ल्ड कप की 50मीटर राइफल कैटेगरी में चुने जाने वाले 6 लोगों में से एक नाम प्रिया सिंह का भी है. प्रिया ने अबतक का अपना सफर मांगी हुई राइफल से तय कर लिया है, लेकिन अब आगे जाने के लिए उनके पास पैसे नहीं है. ऐसे में प्रिया ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मदद की गुहार लगाई थी. योगी आदित्यनाथ ने प्रिया की पुकार सुन ली है और मदद के लिए आगे आई है. प्रिया सिंह और उनके पिता ने केंद्र सरकार और राज्य सरकार से मदद मांगी थी और अब सीएम योगी आदित्यनाथ ने जर्मनी जाने के लिए पैसे जारी कर दिए हैं. सीएम योगी आदित्यनाथ को जैसे ही मामले की जानकारी मिली उन्होंने राज्य सरकार द्वारा 4.50 लाख रुपए की राशि को मंजूरी कर दी है. इसके साथ ही उन्होंने मेरठ ज...