Skip to main content

मजदूर की बेटी ने किया शूटिंग जूनियर वर्ल्ड कप क्वॉलीफाई, मदद के लिए आगे आए योगी आदित्यनाथ

प्रिया सिंह ने इस मामले में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा था और मदद मांगी थी.


नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले की 19 साल की प्रिया सिंह ने शूटिंग जूनियर वर्ल्ड कप के लिए क्वॉलीफाई कर लिया है, लेकिन प्रिया के सपनों के सामने उनकी गरीबी आ गई. 22 जून से जर्मनी में आयोजित होने वाले ISSF जूनियर वर्ल्ड कप की 50मीटर राइफल कैटेगरी में चुने जाने वाले 6 लोगों में से एक नाम प्रिया सिंह का भी है. प्रिया ने अबतक का अपना सफर मांगी हुई राइफल से तय कर लिया है, लेकिन अब आगे जाने के लिए उनके पास पैसे नहीं है. ऐसे में प्रिया ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मदद की गुहार लगाई थी. योगी आदित्यनाथ ने प्रिया की पुकार सुन ली है और मदद के लिए आगे आई है.

प्रिया सिंह और उनके पिता ने केंद्र सरकार और राज्य सरकार से मदद मांगी थी और अब सीएम योगी आदित्यनाथ ने जर्मनी जाने के लिए पैसे जारी कर दिए हैं. सीएम योगी आदित्यनाथ को जैसे ही मामले की जानकारी मिली उन्होंने राज्य सरकार द्वारा 4.50 लाख रुपए की राशि को मंजूरी कर दी है. इसके साथ ही उन्होंने मेरठ जिला मजिस्ट्रेट से उनके आने-जाने के लिए वाहन की व्यवस्था करने के लिए भी कहा है.










ANI UP

@ANINewsUP





As soon as I came to know about it, I instantly approved an amount of Rs 4.5 lakh to be provided to her by state government. Meerut District Magistrate has been asked to arrange her conveyance: UP CM Yogi Adityanath on shooter Priya Singh's letter to him & PM







स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया की डायरेक्टर जनरल ने नीलम कपूर ने कहा, प्रिया सरकार के नेशनल कैंप का हिस्सा है.










ANI

@ANI





Priya is part of national camps funded by Govt & is at 4th position in the country. 3 younger girls who scored higher are in Indian Team. She'll be provided all facilities to help her improve scores & make it to Indian Team: Neelam Kapur,Director General,Sports Authority of India







प्रिया के पिता ब्रजपाल सिंह ने कहा, मैंने विधायक, मुख्यमंत्री, खेल मंत्री और प्रधानमंत्री से मदद मांगी है. लेकिन कहीं से कोई प्रतिक्रिया प्राप्त नहीं मिली है. मैंने अपनी भैंस बेच दी है, दोस्तों से ऋण लिया है. अगर जर्मनी भेजने के लिए कोई भी मदद नहीं कर रहा है. मैं सरकार से निवेदन करता हूं कि सरकार हमारी मदद करें.












ANI UP

@ANINewsUP







I want to take part but I've been told that I'll need Rs 3-4 lakh. My father is a labourer. He is trying his best but isn't able to arrange funds. I wrote to UP CM & PM Modi. I even went to Sports Min twice but couldn't meet him: Priya Singh shortlisted for ISSF Junior World Cup pic.twitter.com/6h7m2tv0pr















ANI UP

@ANINewsUP





I requested MLA, CM, Sports Minister as well as PM, but didn't receive response from any of them. I have sold my buffalo, have taken loans from friends and I will send her to Germany at any cost even if government refuses to help us: Brijpal Singh, Priya Singh's father pic.twitter.com/jI8qPYDszp







View image on Twitter










प्रिया ने इस मामले में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा था. उन्होंने कहा, मैं इस प्रतियोगिता में हिस्सा लेना चाहती हैं, जिसके लिए मुझे 3 से 4 लाख रुपए की जरुरत हैं. मेरे पिता मजदूर हैं उन्होंने फंड की व्यवस्था करने की पूरी कोशिश की लेकिन हो नहीं सका. मैंने फंड की मदद के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और सीएम योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखा है. उन्होंने बताया कि इस मामले में मैं दो बार खेल मंत्री से मुलाकात करने गईं लेकिन दोनों बार मुलाकात नहीं हो पाई थी.












ANI UP

@ANINewsUP






Meerut: 19-year-old Priya Singh, shortlisted to represent India in 50m rifle prone at the International Shooting Sport Federation (ISSF) Junior World Cup in Germany's Suhl from June 22, writes to the Prime Minister requesting for funds needed for travel & accommodation in Germany pic.twitter.com/5ZqyaKABON















ANI UP

@ANINewsUP





I want to take part but I've been told that I'll need Rs 3-4 lakh. My father is a labourer. He is trying his best but isn't able to arrange funds. I wrote to UP CM & PM Modi. I even went to Sports Min twice but couldn't meet him: Priya Singh shortlisted for ISSF Junior World Cup pic.twitter.com/6h7m2tv0pr







View image on Twitter




















View image on TwitterView image on TwitterView image on Twitter











ANI UP

@ANINewsUP





Meerut: 19-year-old Priya Singh, shortlisted to represent India in 50m rifle prone at the International Shooting Sport Federation (ISSF) Junior World Cup in Germany's Suhl from June 22, writes to the Prime Minister requesting for funds needed for travel & accommodation in Germany







बता दें कि 2017 में प्रिया ने आखिरी बार किसी प्रतियोगिता में हिस्सा लिया था. प्रिया के पास खुद की राइफल तक नहीं है. 2017 तक वह एनसीसी कैडेट थी तो उसे राइफल मिली हुई थी. इसके बाद उनका एनसीसी से फेयरवेल हो गया और गन भी नहीं रही. रक्षा मंत्री अवॉर्ड और प्रतिष्ठित गवर्नर्स मेडल जीत चुकीं प्रिया को इसी साल जनवरी में जूनियर वर्ल्ड कप का प्रतिनिधित्व करने वाले भारतीय दल में चुना गया था. 2014 से 2017 के बीच प्रिया ने कुल 17 मेडल्स जीते हैं.

Comments

Popular posts from this blog

भूषण स्टील के प्रोपराइटर को फिलहाल नहीं जाना होगा जेल, SC से अंतरिम जमानत बहाल

नई दिल्‍ली :  भूषण स्टील लिमिटेड के प्रमोटर और मैनेजिंग डायरेक्टर नीरज सिंघलको सुप्रीम कोर्ट से राहत मिली है. सीजेआई दीपक मिश्रा की अध्यक्षता वाली पीठ ने मंगलवार को अपने आदेश में सिंघल को दिल्ली हाईकोर्ट से मिली अंतरिम जमानत को बहाल रखा है. हालांकि हाईकोर्ट में मामले पर रोक लगाते हुए सुप्रीम कोर्ट ने पूरे मामले को अपने पास ट्रांसफर करने का भी आदेश दिया है. दरअसल, सीरियस फ्रॉड इन्वेस्टिगेशन ऑफिस (SFIO) और केंद्र सरकार ने याचिका दायर कर दिल्ली हाईकोर्ट के उस आदेश को चुनौती थी जिसमें हाईकोर्ट ने सिंघल को जमानत दे दी थी. नीरज सिंघल पर आरोप है कि 80 अलग-अलग फर्मों का उपयोग करते हुए भूषण स्टील के बैंक ऋण से 2500 करोड़ रुपये से ज्यादा की हेराफेरी की है. सिंघल को आठ अगस्त को कंपनी कानून के तहत केंद्र सरकार के मई 2016 के आदेश के तहत एसएफआईओ की भूषण स्टील लिमिटेड और भूषण स्टील एंड पावर लिमिटेड के कामकाज की जांच के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया था. हाईकोर्ट ने सिंघल को पांच लाख रुपये के निजी मुचलके और दो-दो लाख रुपये के दो जमानती देने का आदेश देते हुए अंतरिम राहत दी थी. नीरज सिंघल ऐसे पहले व्यक्ति...

आत्मघाती होगा राहुल गांधी का कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा देना : लालू प्रसाद यादव

पटना :  लोकसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी इस्तीफे पर अड़े हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, उन्होंने सीडब्ल्यू की मीटिंग में इस्तीफे की पेशकश की थी और गांधी-नेहरू परिवार से अलग किसी व्यक्ति को अध्यक्ष पद के लिए चुनने के लिए कहा था. राहुल गांधी के इस फैसले को राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) सुप्रीमो और चारा घोटाला के विभिन्न मामलों में सजा काट रहे लालू प्रसाद यादव ने आत्मघाती करार दिया है. लालू यादव ने अपने ट्वीट में लिखा, 'राहुल गांधी के इस्तीफे की पेशकश आत्मघाती है. विपक्ष का एकमात्र लक्ष्य भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को सत्ता से हटाना था, लेकिन हम इसे राष्ट्रीय धारणा बनाने में असफल रहे. एक चुनाव के परिणाम से देश की वास्तविक्ता नहीं बदल सकती है.'

पद्मश्री-अर्जुन अवॉर्ड से सम्‍मानित इस हॉकी खिलाड़ी का परिवार आज खाने को मोहताज, लौटाएगा सभी अवॉर्ड

वाराणसी:  भारतीय हॉकी टीम  को एक नए मुकाम पर पहुंचाने वाले पूर्व हॉकी कप्तान मोहम्मद शाहिद की पत्नी सरकारी मदद नहीं मिल पाने की वजह से पद्मश्री समेत तमाम अवॉर्डलौटाने की तैयारी कर रही हैं. उन्होंने कहा कि सरकार की अनदेखी की वजह से वो सभी अवॉर्डवापस करने को मजबूर हो गई हैं. मोहम्मद शाहिद को पद्मश्री के अलावा बेहतरीन खिलाड़ी के लिए अर्जुन अवॉर्ड से नवाजा गया था. 1980 में रूस में आयोजित हुए ओलंपिक खेल में भारत को हॉकी में गोल्ड मेडल मिला था. पूरे टूर्नामेंट में मोहम्मद शाहिद का बहुत बड़ा योगदान रहा था. ओलंपिक गोल्ड मेडल जीताने के बाद उन्हें अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया. 6 साल बाद 1986 में उन्हें पद्मश्री अवॉर्ड से सम्मानित किया गया.   MediaCard--mediaForward customisable-border" dir="ltr" data-scribe="component:card"> ANI UP  ✔ @ANINewsUP Parvin Shahid, wife of deceased Indian hockey player Mohammed Shahid who was a member of the team that won gold medal at the 1980 Olympic Games, says she will go to Delhi on July 21 to return the aw...