फैमिली और दोस्तों ने अमेरिका में प्रियंका चोपड़ा को शादी के पहले ब्राइडल शावर पार्टी दी. नई दिल्ली: निक जोनस के साथ शादी से पहले प्रियंका चोपड़ा ने न्यूयॉर्क में अपने करीबियों के साथ जश्न मनाया. उन्होंने न्यूयॉर्क सिटी में टिफनी के ब्लू बॉक्स कैफे में करीबी दोस्तों के साथ पार्टी की. यह पार्टी होने वाली दुल्हन की सहेलियों मुबिना रत्तनसे और अंजुला अचारिया ने दी थी. जश्न में निक जोनस का भाई केविन जोनस, उसकी पत्नी डेनियल जोनस और उनकी बेटी अलेना भी शामिल हुए. उनके अलावा प्रियंका की मां मधु चोपड़ा और सास डेनिस भी थिरकती हुई नजर आईं.प्रियंका इन दिनों अपनी फिल्मों से ज्यादा अपने रिलेशनशिप को लेकर चर्चा में हैं. व्बॉयफ्रेंड निक जोनास से सगाई के बाद से देसी गर्ल की शादी का इंतजार किया जा रहा था. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रियंका और निक की शादी 2 दिसंबर को राजस्थान के जोधपुर में होगी. उनका शादी की रस्में 30 नवंबर से ही शुरू हो गई हैं. दरअसल, फिल्म एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा जोधपुर के भव्य उम्मेद भवन पैलेस और मेहरानगढ़ फोर्ट में शादी करने की प्लानिंग बना रही हैं. शादी की खरीदारी करने और यहां मेहर...
Get latest Hindi news (हिंदी न्यूज़) on Zee News, Hindi news tv channel. Read and watch today breaking news in Hindi with live TV news coverage from India and world including Samachar for all the topics such as politics, entertainment, bollywood, cricket, business, sports, health and more.