Skip to main content

Posts

Showing posts with the label काबुलKabulAfghanistanprisonbomb blast

काबुल में जेल के बाहर आत्मघाती हमला, सात लोगों की मौत

जेल के अधिकारी अब्दुल्ला करीमी के मुताबिक, हमला जेल के द्वार के पास हुआ, वहां बड़ी संख्या में आगंतुक जेल में प्रवेश से पहले सुरक्षा जांच के लिए इंतजार कर रहे थे. काबुल:  राजधानी  काबुल  में स्थित देश के सबसे बड़े कारागार के बाहर हुए आत्मघाती हमले में सात लोगों की मौत हुई है. मरने वालों में सुरक्षाकर्मी और जेलकर्मी शामिल हैं. गृह मंत्रालय के प्रवक्ता नजीब दानिश ने बताया कि बुधवार तड़के हमलावर ने जेल में काम करने वाले कर्मचारियों को लेकर जा रही बस को निशाना बनाया. गौरतलब है कि पुल-ए-चरखी जेल में सैकड़ों कैदी बंद हैं, जिनमें बड़ी संख्या में तालिबान भी हैं. जेल के अधिकारी अब्दुल्ला करीमी के मुताबिक, हमला जेल के द्वार के पास हुआ, वहां बड़ी संख्या में आगंतुक जेल में प्रवेश से पहले सुरक्षा जांच के लिए इंतजार कर रहे थे. फिलहाल किसी ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है. आपको बता दें काबुल में सोमवार (29 अक्टूबर) को अफगान निर्वाचन कार्यालय को निशाना बनाकर किए गए आत्मघाती हमले में एक पुलिस अधिकारी की मौत हो गई थी, जबकि पांच अन्य लोग घायल हो गए. हमले की जिम्मेदारी इस्लामिक स्टेट समूह ने ली है. पुलिस प...