नई दिल्ली: अटल बिहारी वाजपेयी की अंतिम यात्रा में जन सैलाब उमड़ा और खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित बीजेपी के सभी प्रमुख नेता उनकी अंतिम यात्रा में पैदल ही चल रहे थे. वरिष्ठ पत्रकार और लखनऊ में अटल बिहारी के साथ लंबे समय तक रहने वाले अखिलेश बाजपेई ने बताया कि अटल जी भी अंतिम यात्रा में पैदल ही शामिल होते थे. उन्होंने बताया कि आज प्रधानमंत्री और पूरी कैबिनेट को पैदल चलता देख, उनकी आंखें नम हो गईं, क्योंकि खुद अटल जी भी ऐसा ही करते थे. अखिलेश वाजपेयी ने बताया कि लखनऊ कैंट से बीजेपी के विधायक रहे सतीश भाटिया की अंतिम यात्रा में शामिल होने के लिए अटल बिहारी वाजपेयी भी आए थे. उन्होंने बताया, 'अटल जी शवयात्रा के साथ शमशान घाट तक पैदल ही गए. इस दौरान लोगों ने उनसे बहुत अनुरोध किया कि वो गाड़ी से आएं. इस पर अटल जी ने कहा कि 'शवयात्रा में कोई गाड़ी से नहीं चलता है'. इसके साथ ही वो घाट पर सारे कर्मकांड पूरे होने तक बैठे रहे. ऐसे थे हमारे अटल जी.' गरीबी का समारोह नहीं होना चाहिए उन्होंने बताया, '2004 में जब लखनऊ में साड़ी कांड हुआ, उस समय अटल जी दक्षिण भारत में कहीं प्रचार...
Get latest Hindi news (हिंदी न्यूज़) on Zee News, Hindi news tv channel. Read and watch today breaking news in Hindi with live TV news coverage from India and world including Samachar for all the topics such as politics, entertainment, bollywood, cricket, business, sports, health and more.