Skip to main content

Posts

Showing posts with the label SBI

कैश निकासी की लिमिट घटाने के बाद अब SBI बंद कर रहा मोबाइल वॉलेट

देश का सबसे बड़ा सरकारी बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) इन दिनों अपने बैंकिंग सिस्टम में लगातार बदलाव कर रहा है. नई दिल्ली :  देश का सबसे बड़ा सरकारी बैंक  स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI)  इन दिनों अपने बैंकिंग सिस्टम में लगातार बदलाव कर रहा है. पिछले दिनों  एसबीआई  की तरफ से नोटिफिकेशन जारी कर ग्राहकों को बताया गया कि जिन कस्टमर ने अपना मोबाइल नंबर बैंक के साथ रजिस्टर नहीं कराया है, उनकी इंटरनेट बैंकिंग की सुविधा बंद कर दी जाएगी. इसके अलावा बैंक ने एटीएम से कैश निकालने की सीमा को भी घटाने के साथ ही बैंक के मैग्नेटिक स्ट्राइप वाले कार्ड भी दिसंबर अंत तक बंद हो जाएंगे. आधिकारिक वेबसाइट पर सूचित किया इन सभी बदलावों के साथ ही बैंक की तरफ से अपने करोड़ों ग्राहकों को एक और झटका दिया जाने वाला है. SBI अपनी मोबाइल वॉलेट बेस्ड एप एसबीआई बडी (SBI Buddy) को 30 नवंबर 2018 से बंद करने जा रहा है. बैंक ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट (www.sbi.co.in) के माध्यम से भी इस बारे में ग्राहकों को सूचित किया है. इससे पहले एसबीआई के ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर भी एसबीआई बडी के बारे में जानकारी दी गई थी. 2015 में लॉन्च हुआ ...

SBI अकाउंटहोल्डर्स ध्यान दें! 1 दिसंबर से बंद हो सकती है आपकी यह सर्विस

अगर आपका भी स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) में अकाउंट है और आप नेट बैंकिंग इस्तेमाल करते हैं तो यह खबर आपके लिए बहुत जरूरी है. नई दिल्ली:  अगर आपका खाता है  स्टेट बैंक ऑफ इंडिया  में है तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है. बैंक जल्द ही आपकी  इंटरनेट बैंकिंग सर्वि स  बंद कर सकता है. हालांकि, सभी ग्राहकों इससे प्रभावित नहीं होंगे. बैंक के नोटिफिकेशन के मुताबिक, केवल उन लोगों की सर्विस बंद की जाएगी, जिन्होंने अभी तक अपना मोबाइल नंबर बैंक के साथ रजिस्टर्ड नहीं कराया है. बैंक ने हाल ही में नोटिफिकेशन जारी करके ग्राहकों से अपने बैंक अकाउंट को मोबाइल नंबर के साथ लिंक करने के लिए कहा था. इसकी समयसीमा 30 नवंबर तय की गई है. यानी 1 दिसंबर के बाद ऐसे यूजर्स जिन्होंने मोबाइल नंबर अपडेट नहीं कराया और ट्रांजेक्शन कर रहे हैं, उनकी इंटरनेट बैंकिंग बंद कर दी जाएगी. इसके अलावा, बैंक ने किसी भी अनधिकृत इलेक्ट्रॉनिक लेनदेन की तत्काल सूचना देने के लिए दो हेल्पलाइन नंबर 18004253800/1800112211 भी जारी किए. बैंक ने क्यों लिया यह फैसला एसबीआई ने फ्रॉड की बढ़ती खबरों के बीच अपने करोड़ों फैसला ग्राहकों के हित में यह फैस...

मिल मालिक का महाघोटाला, मजदूरों की मौत की रची साजिश और डकार गया करोड़ों रुपए

चेन्नई:  घोटाले तो कई हुए हैं, लेकिन कुछ घोटाले आपको हैरान कर देते हैं. ऐसा ही हैरान कर देने वाला एक बैंक घोटाला तमिलनाडु में सामने आया. यह मामला भारतीय स्टेट बैंक में 60 करोड़ रुपये के घोटाले से जुड़ा है. यह मामला विरुधुनगर और ठेणी जिले का है. इसमें चौंकाने वाली बात यह है कि 16 लोगों के नाम पर करोड़ों रुपए का कर्ज लिया गया, लेकिन इनमें से 15 लोगों की संदिग्ध हालात में मौत महज छह माह के अन्दर हो जाती है और एक लापता है. इस घोटाले के पीछे के दो मास्टरमाइंड फिलहाल पेरियाकुलम जेल में हैं. टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक, सबसे अहम बात यह है कि इतनी मौत हो जाने के बावजूद तब इसकी जांच नहीं की गई थी. पुलिस ने इसकी पुष्टि की है कि मरने वाले सभी विरुधुनगर और दक्षिण तमिलनाडु के गांव के हैं और उनके नाम से लोन था. मरने वालों में से तीन के नाम सामने आए हैं, जिनमें महालिंगम और पांडी नाम के व्यक्ति की मौत उसके घर में हुई जबकि राजगोपाल अपने पड़ोस में मृत पाया गया. पुलिस ने सीआरपीसी की धारा 174 के अनुसार अप्राकृ्तिक मौत का केस दर्ज किया और फाइल बंद कर दी. मरने वाले सभी लोग इस घोटाले के एक मास्टरमाइंड...

SBI खाताधारक ध्यान दें : ये 5 गलतियां की तो अकाउंट से गायब हो सकता है बैलेंस

नई दिल्ली :  अगर आपका भी  एसबीआई  में अकाउंट है तो यह खबर आपके काम की है.  एसबीआई  ने एक बार फिर से अपने ग्राहकों को चेताया है और कहा कि अगर आपने ये गलतियां की तो आपके अकाउंट से पैसे गायब हो सकते हैं. आपको बता दें कि पिछले दिनों ऑनलाइन बैंक फ्रॉड की बढ़ती वारदातों के बाद एसबीआई की तरफ से अपने ग्राहकों को जागरूक किया गया है. हाल ही में हैकर्स ने डेबिट कार्ड और क्रेडिट कार्ड का डाटा हैक कर कॉसमॉस बैंक से 90 करोड़ रुपये गायब कर दिए. ऐसे में आपको और भी ज्यादा सचेत रहने की जरूरत है. इस सभी को ध्यान में रखते हुए  एसबीआई  ने अपने ग्राहकों के लिए एडवाइजरी जारी की है. देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक ने अपने ट्विटर हैंडल के माध्यम से अपने ग्राहकों को जानकारी दी है. ग्राहकों को यह जानकारी देने के पीछे बैंक का मकसद ग्राहकों को किसी भी प्रकार के ऑनलाइन फ्रॉड से बचाना है. MediaCard--mediaForward customisable-border" dir="ltr" data-scribe="component:card"> State Bank of India  ✔ @TheOfficialSBI Dear Customers, kindly make note that # SBI would never see...

बड़ी खबर, इस तारीख से काम करना बंद कर देगा SBI का ATM कार्ड!

नई दिल्ली :  अगर आपका अकाउंट भी एसबीआई (SBI) में है तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है. दरअसल एसबीआई अपने पुराने एटीएम कार्ड को लेकर बड़ा कदम उठाने वाला है. बैंक की तरफ से अपने ग्राहकों को दी गई जानकारी में बताया कि एसबीआई पुराने मैजिस्ट्रिप (मैग्नेटिक) डेबिट कार्ड जल्द ही बंद हो जाएंगे. एसबीआई ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर दी गई जानकारी में लिखा 'आरबीआई की गाइडलाइन के अनुसार, आप अपने मैजिस्ट्रिप डेबिट कार्ड को ईएमवी चिप डेबिट कार्ड से साल 2018 के अंत तक बदलवा लें. कनवर्जन प्रोसेस पूरी तरह सुरक्षित बैंक की तरफ से ट्विटर पर यह भी बताया गया कि डेबिट कार्ड का कनवर्जन प्रोसेस पूरी तरह सुरक्षित है और इसके लिए आपको कोई भुगतान भी नहीं करना होगा. जिन ग्राहकों के पास एसबीआई का पुराना मैजिस्ट्रिप डेबिट कार्ड है वह इसे ईएमवी चिप डेबिट कार्ड से 31 दिसंबर 2018 तक बदल सकते हैं. बैंक की तरफ से यह भी बताया गया कि अगर आपने 31 दिसंबर 2018 तक अपना कार्ड नहीं बदलवाया तो इसके बाद आप पुराने एटीएम से कोई भी काम नहीं कर पाएंगे. 31 दिसंबर के बाद नहीं चलेगा एटीएम 31 दिसंबर के बाद एसबीआई के पुराने एटीएम को ...

SBI ने शुरू की ये खास सुविधा, करोड़ों ग्राहकों को मिलेगा फायदा...

नई दिल्ली :  अगर आपका अकाउंट  एसबीआई (SBI)  में है तो य़ह खबर आपको खुश कर देगी.  एसबीआई  ने अपने करोड़ों ग्राहकों के लिए यह खास सुविधा शुरू की है. बैंक की तरफ से शुरू की गई नई सुविधा का सबसे ज्यादा फायदा नेटबैंकिग इस्तेमाल करने वाले ग्राहकों को मिलेगा. इस सुविधा से आप नेट बैंकिग के जरिए चंद मिनटों में बैलेंस ट्रांसफर कर सकते हैं. बैंक की यह सुविधा 21 जुलाई से शुरू हो चुकी है. बैंक ने अपनी इस सुविधा का नाम 'क्विक ट्रांसफर' रखा है. इस सुविधा से आप किसी भी व्यक्ति को ऑनलाइन पैसे भेज रहे है तो आपको उसकी डिटेल बेनेफिशियरी में एड करने की जरूरत नहीं है. आप बेनेफिशियरी डिटेल भरे बिना एक बार में 10 हजार रुपए और एक दिन में 25 हजार रुपए तक का ट्रांसफर कर सकते है. MediaCard--mediaForward customisable-border" dir="ltr" data-scribe="component:card"> View image on Twitter State Bank of India  ✔ @TheOfficialSBI Simplify life with the # QuickTransfer service that doesn’t require you to add a beneficiary to # TransferFunds up to ₹25000/- per day...

SBI को 136 करोड़ रुपये का नुकसान, CBI ने दर्ज किए धोखाधड़ी के तीन मामले

नई दिल्ली :  केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI)  ने मुंबई की तीन कंपनियों के खिलाफ बैंक धोखाधड़ी के तीन अलग-अलग मामले दर्ज किए हैं. अधिकारियों ने जानकारी दी कि इस बैंक धोखाधड़ी में  स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI)  को 136 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है. पहला मामला टाप वर्थ पाइप्स एंड ट्यूब्स, उसके निदेशक अभय नरेंद्र लोढ़ा, शिशिर शिवाजी हिराय, हर्षराज शांतिलाला बागमर के साथ तत्कालीन  एसबीआई  अधिकारी सहायक महाप्रबंधक त्यागराजूलनमनामेल्लूरी, उप प्रबंधक विलास नरहर अहिरराव , उपप्रबंधक मधुरा मंगेश सावंत पर बैंक को कथित रूप से 56.81 करोड़ रुपये का नुकसान पहुंचाने के लिए दायर किया गया है. इनके खिलाफ दर्ज हुआ मामला दूसरा मामला महीप मार्केटिंग और उसके निदेशकों और एसबीआई के तीन अधिकारियों के खिलाफ दर्ज किया गया है. इसमें एसबीआई को 49.99 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ. तीसरा मामला हर्ष स्टील ट्रेड और उसके निदेशकों तथा एसबीआई के दो तत्कालीन अधिकारियों के खिलाफ दर्ज हुआ है. इसमें एसबीआई को कथित रूप से 30.13 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है. 1.20 लाख करोड़ के फंसे कर्ज को बट्टे खाते में डाला इससे पहले सार्वजनिक क्षेत्र के ब...

भगोड़े विजय माल्या पर SBI को बड़ी कामयाबी, MD ने किया खुलासा

नई दिल्ली :  ब्रिटेन की अदालत से गुरुवार को 9 हजार करोड़ रुपये लेकर फरार  विजय माल्या  को झटका लगने के बाद एक और जानकारी सामने आई है.  स्टेट बैंक ऑफ इंडिया  के मैनेजिंग डायरेक्टर अरिजित बसु ने शुक्रवार को बताया कि विजय माल्या की संपत्तियों की नीलामी से बैंक ने 963 करोड़ रुपये वसूले हैं. उन्होंने कहा कि माल्या से वसूली के आदेश को लागू करने संबंधी  ब्रिटेन की अदालत  के आदेश से खुशी हुई है. कोर्ट के इस आदेश के बाद पूरा पैसा वसूलने की उम्मीद बढ़ी है. इससे पहले भी बैंकों ने दिल्ली कोर्ट को बताया था कि भारत में माल्या की 159 संपत्तियों की पहचान हो चुकी है. 13 बैंकों के हक में फैसला सुनाया आपको बता दें कि  ब्रिटेन की अदालत  ने गुरुवार को भारत के 13 बैंकों के कंसोर्शियम के हक में फैसला सुनाया है. बैंकों के कंसोर्शियम ने लंदन कोर्ट में संपत्ति जब्त करने के लिए अर्जी दी थी. फैसले के तहत यूके हाईकोर्ट के एंफोर्समेंट अधिकारी को विजय माल्‍या की लंदन के पास की संपत्ति में दाखिल होने की अनुमति होगी. कोर्ट के आदेश के अनुसार अधिकारी और उनके साथियों को तेविन में लेडीवॉक और ब्रेंबल लॉज में दाखिल होने की ...