Skip to main content

Posts

Showing posts with the label Narendra Modi

मन की बात LIVE: पीएम मोदी 50वीं बार कर रहे हैं देशवासियों से बात

अब तक 'मन की बात' में प्रधानमंत्री ने बालिका शिक्षा, प्रदूषण घटाने, नशीले पदार्थों के इस्तेमाल को रोकने जैसे कई मुद्दों पर अपनी बात रखी. नई दिल्ली:  प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी  अपने रेडियो कार्यक्रम  'मन की बात'  कर रहे हैं. पीएम मोदी 50वीं बार देशवासियों के साथ मन की बात कर रहे हैं. अब तक 'मन की बात' में प्रधानमंत्री ने बालिका शिक्षा, प्रदूषण घटाने, नशीले पदार्थों के इस्तेमाल को रोकने जैसे कई मुद्दों पर अपनी बात रखी. अक्टूबर, 2014 में प्रसारित इस कार्यक्रम के पहले अंक में प्रधानमंत्री मोदी ने नागरिकों से कहा था कि वे कम से कम खादी के एक उत्पाद का प्रयोग करें ताकि गरीब बुनकरों की सहायता हो सके.  लाइव सुनें  मन की बात कार्यक्रम की मुख्य बातें पढ़ें-: - पीएम मोदी बोले- लोगों का कहना है कि अक्सर लोग आपको latest technology, Social Media और Mobile Apps के साथ जोड़ते हैं, लेकिन आपने लोगों के साथ जुड़ने के लिये रेडियो को क्यों चुना? - पीएम मोदी बोले- आपकी ये जिज्ञासा बहुत स्वाभाविक है कि आज के युग में, जबकि करीब रेडियो भुला दिया गया था उस समय मोदी रेडियो लेकर के क्यों ...

LIVE : वाराणसी को 2500 करोड़ रुपये का तोहफा देने पहुंचे पीएम मोदी

वाराणसी/नई दिल्‍ली :  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को अपने संसदीय निर्वाचन क्षेत्र वाराणसी को दौरा करने पहुंच गए हैं. यह वाराणसी का उनका 15वांं दौरा है. वह यहां करीब 2500 करोड़ रुपए की परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण भी करेंगे. पीएम मोदी सबसे पहले रामनगर बंदरगाह पहुंचे हैं. यहां वह हल्दिया जलमार्ग का उद्घाटन करेंगे. साथ ही वह गंगा की सफाई से जुड़ी विभिन्न परियोजनाओं का भी उद्घाटन करेंगे. इसके अलावा वह यहां करीब 10 किमी लंबा रोड शो भी करेंगे. पीएम केे साथ मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ भी मौजूद हैं. फोटो ANI बता दें कि राष्‍ट्रीय स्‍वयंसेवक संघ (आरएसएस) प्रमुख मोहन भागवत भी अपने छह दिनी प्रवास के लिए वाराणसी में हैं. ऐसे में पीएम मोदी और भागवत की मुलाकात होने की भी संभावनाएं देखी जा रही हैं. राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन (एनएमसीजी) के अधिकारी ने बताया कि पीएम की ओर से शिलान्‍यास और लो‍कार्पण होने वाली परियोजनाओं में 254 करोड़ रुपये की लागत से चौकाघाट में 140 मिलियन लीटर प्रतिदिन (एमएलडी) क्षमता वाला सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट के अलावा फुलवरिया में (7.6 एमएलडी) और सरैया में 34 करोड़ रुपये...

अनंत कुमार को श्रद्धांजलि देने बेंगलुरु जाएंगे पीएम मोदी, हो सकती है विशेष कैबिनेट मीटिंग

नई दिल्‍ली :  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को बीजेपी के दिग्‍गज नेता अनंत कुमार को श्रद्धांजलि देने बेंगलुरु जाएंगे. वह वहां अनंत कुमार के परिवार से भी मुलाकात करेंगे. साथ ही बेंगलुरु में उनके अंतिम संस्‍कार में गृह मंत्री राजनाथ सिंह भी शामिल होंगे. इसके अलावा दिल्‍ली में अनंत कुमार को श्रद्धांजलि देने के लिए सुबह 10 बजे विशेष कैबिनेट बैठक भी हो सकती है. उनके निधन पर कर्नाटक में तीन दिन का राष्‍ट्रीय शोक भी घोषित किया गया है. बता दें कि बीजेपी नेता और केंद्रीय मंत्री अनंत कुमार का निधन बीती रात दो बजे हुआ है. कर्नाटक में बीजेपी को स्‍थापित करने वाले अनंत कुमार पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे अनंत कुमार पिछले कई दिनों से आईसीयू में वेंटिलेटर पर थे. तबीयत बिगड़ने पर श्री शंकर कैंसर अस्‍पताल और रिसर्च सेंटर में उनका इलाज चल रहा था. उनको फेफड़ों का कैंसर और इंफेक्‍शन था. अंतिम दर्शन के लिए अनंत कुमार के पार्थिव शरीर को आज बेंगलुरू के नेशनल कॉलेज में रखा जाएगा. फोटो ANI अनंत कुमार बेंगलुरू दक्षिण से छह बार लोकसभा सांसद रहे. बीजेपी के सत्‍ता में आने के बाद वह मई, 2014 में केंद्रीय रसायन औ...

अगले सप्ताह सिंगापुर में PM मोदी और अमेरिकी उप-राष्ट्रपति पेंस की होगी मुलाकात

वॉशिंगटन:  अमेरिकी उप-राष्ट्रपति माइक पेंस और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अगले हफ्ते सिंगापुर में मिलने वाले हैं, जिस दौरान वो भारत-अमेरिका के बीच रक्षा सहयोग एवं द्विपक्षीय संबंधों को लेकर आपस में बातचीत करेंगे. व्हाइट हाउस ने शनिवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि भारत-प्रशांत क्षेत्र में भारत की भूमिका के लिए संभावनाएं अनंत हैं. ट्रंप प्रशासन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने शनिवार को एक प्रेस कांफ्रेंस के दौरान वहां उपस्थित विदेशी पत्रकारों को बताया, ‘‘वे (भारत के पीएम नरेंद्र मोदी और अमेरिकी उप-राष्ट्रपति माइक पेंस) द्विपक्षीय संबंधों और रक्षा सहयोग को लेकर व्यापक संदर्भ में चर्चा करेंगे. मैं यह नहीं कह सकता कि इस बार वे व्यापारिक (संबंधों पर) बातें करेंगे कि नहीं.’’ मोदी और पेंस अगले हफ्ते सिंगापुर में होने जा रहे आसियान शिखर सम्मेलन एवं पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन के दौरान मिलेंगे. पेंस इस सप्ताह के अंत में चार देशों की एशिया यात्रा पर रवाना होंगे. इसके तहत वह जापान, ऑस्ट्रेलिया, सिंगापुर और पापुआ न्यू गिनी जाएंगे. सिंगापुर में आयोजित आसियान शिखर सम्मेलन एवं पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन और पापु...

छत्तीसगढ़ चुनाव: आज प्रचार के लिए रण में उतरेंगे PM मोदी, राहुल भी संभालेंगे मोर्चा

रायपुर :  छत्तीगसढ़ में हो रहे विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए राज्य के सभी राजनीतिक दलों ने अपनी ताकत झोंक दी है. शुक्रवार को जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नक्सल प्रभावित बस्तर में चुनाव प्रचार करेंगे. वहीं, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी दो दिनों में पांच सभाएं कर पार्टी के उम्मीदवारों के लिए वोट मांगेंगे. पीएम मोदी के कार्यक्रम पर एक नजर राज्य में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने बताया कि विधानसभा चुनाव प्रचार के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी नौ नवम्बर को छत्तीसगढ़ प्रवास पर रहेंगे. पहले चरण के चुनाव प्रचार के लिए पहली बार छत्तीसगढ़ आ रहे मोदी सुबह 11.20 बजे रायपुर विमानतल पहुंचेंगे. इसके बाद प्रधानमंत्री रायपुर से हेलीकॉप्टर से जगदलपुर रवाना होंगे.भाजपा नेताओं ने बताया कि जगदलपुर में आम सभा के बाद मोदी दो बजकर पांच मिनट पर जगदलपुर से प्रस्थान करेंगे. प्रधानमंत्री 3.25 बजे रायपुर पहुंचेंगे और 3.30 बजे वापस दिल्ली रवाना होंगे. प्रधानमंत्री की सभा में मुख्यमंत्री रमन सिंह भी मौजूद रहेंगे. प्रदेश में राहुल की पांच सभाएं वहीं, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी भी शुक्रवार और शनिवार को ...

पीएम मोदी के छत्तीसगढ़ दौरे से पहले नक्सली हमला, 1 जवान सहित 4 की मौत

दंतेवाड़ा :  छत्तीसगढ़ में चुनावी शंखनाद से पहले एक बार फिर बड़ा नक्सली हमला हुआ है. गुरुवार को नक्सलियों ने दंतेवाड़ा जिले में सीआईएसएफ की बस को निशाना बनाते हुए उसे बम से उड़ा दिया. नक्सलियों द्वारा किए गए इस हमले में एक जवान और तीन स्थानीय नागरिकों की मौत की पुष्टि हुई है. इसके अलावा कई लोग घायल बताए जा रहे हैं. महज एक सप्ताह के भीतर जिले में यह दूसरा नक्सली हमला है. न्यूज एजेंसी ANI की रिपोर्ट के मुताबिक, दंतेवाड़ा में सुबह सीआईएसएफ की टीम एक मिनी बस में सवार होकर आकाश नगर की ओर रवाना हुई थी, इसी दौरान नक्सलियों ने बस पर हमला कर दिया. जवानों की लगी थी चुनावों में ड्यूटी जानकारी के मुताबिक, सेना के जवानों की ड्यूटी चुनावों के दौरान सुरक्षा को चाकचौबंद करने में लगी हुई थी. गुरुवार को टीम अपना काम करके वापस लौट रही थी कि तभी सब्जी खरीदने के लिए रास्ते में रुकी, इसी दौरान नक्सलियों ने आईईडी ब्लास्ट कर दिया. वरिष्ठ अधिकारियों ने की हमले की पुष्टि राज्य के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने  बताया कि दंतेवाड़ा जिले के बचेली थाना क्षेत्र के अंतर्गत बचेली से आकाश नगर के मध्य नक्सलियों ने बारूदी सु...

नितिन गडकरी का कारनामा, जलपोत के जरिये पेप्सी के 16 कंटेनर कोलकाता से वाराणसी आएंगे

नई दिल्ली:  केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने एक असंभव दिखने कार्य को संभव कर दिखाया है. यह असंभव कार्य है गंगा में जलपोत से परिवहन. केंद्र में मोदी सरकार के आने के बाद वाराणसी से हल्दिया तक गंगा में कमर्शियल यातायात सेवा की शुरुआत करने की बात कही गई थी. हालांकि कई विशेषज्ञों ने इस वादे को असंभव करार दिया था. आजादी के बाद पहली बार पेप्सी कंपनी के 16 कंटेनर गंगा नदी के रास्ते कोलकाता से वाराणसी आ रहे हैं. इतना ही नहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वाराणसी में इन कंटेनरों को रिसीव करेंगे. वाराणसी से यही जलपोत इफ्को द्वारा निर्मित उर्वरक लेकर लौटेंगे. हमारी सहयोगी वेबसाइट के मुताबिक, नितिन गडकरी ने ट्वीट पर इसकी जानकारी दी. उन्होंने लिखा, 'ये इस सप्ताह में भारत की सबसे बड़ी खबर हो सकती है. आजादी के बाद पहली बार अंतर्देशीय जलपोत पर एक कंटेनर आ रहा है. पेप्सिको कंपनी गंगा नदी के रास्ते जलपोत एमवी आरएन टैगोर के जरिए अपने 16 कंटेनर को कोलकाता से वाराणसी ला रही है. ये बहुत बड़ी उपलब्धि है.' गडकरी ने आगे लिखा, 'आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी इस कंटेनर जलपोत को रिसीव करेंग...

‘स्टेच्यू ऑफ यूनिटी’ LIVE: PM मोदी ने वैली ऑफ फ्लावर्स और टेंट सिटी का उद्घाटन किया

नई दिल्‍ली/अहमदाबाद:  लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की आज 143वीं जयंती पर उनकी नवनिर्मित 182 मीटर ऊंची विशाल प्रतिमा ‘स्टेच्यू ऑफ यूनिटी’ का अनावरण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुजरात के केवड़ि‍या में सुबह 10 बजे करेंगे. इसके लिए पीएम सुबह करीब पौने नौ बजे ही यहां पहुंच गए. फिलहाल पीएम यहां प्रतिमा और उससे जुड़ी तैयारियां का जायजा ले रहे हैं. पीएम ने यहां वैली ऑफ फ्लॉवर्स का उद्घाटन और टेंट सिटी का अनावरण किया. दुनिया की सबसे ऊंची प्रतिमा यह प्रतिमा ‘स्टेच्यू ऑफ लिबर्टी’ से दोगुनी ऊंची है. यह नर्मदा जिले में सरदार सरोवर बांध के पास साधु बेट टापू पर बनाई गई है. पीएम मोदी द्वारा प्रतिमा के अनावरण के बाद भारतीय वायुसेना के तीन विमान वहां उड़ान भरेंगे और भगवा, सफेद तथा हरे रंग से आसमान में तिरंगा उकेरेंगे. MediaCard--mediaForward cards-multimedia customisable-border" dir="ltr" data-scribe="component:card"> पीएम ‘वॉल ऑफ यूनिटी’ का भी उद्घाटन करेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरदार पटेल की प्रतिमा के पास ‘वॉल ऑफ यूनिटी’ का भी उद्घाटन क...

क्या आप जानते हैं पहली बार PM मोदी का बैंक अकाउंट कब खुला?

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश सबसे लोकप्रिय नेता हैं. इस वजह से लोग उनके निजी जीवन से जुड़ी बातें जानने की कोशिश में लगे रहते हैं. इस बार पीएम मोदी ने खुद अपने जीवन की जुड़ी एक बार सार्वजनिक की है. जनधन योजना के तहत देश भर में इतने सारे बैंक खाते खुलवाने वाले पीएम मोदी ने बताया कि पहली बार उनका बैंक अकाउंट कब खुला था. शनिवार को पीएम मोदी ने कहा कि विधायक बनने से पहले तक उनके पास कोई ऑपरेशनल बैंक खाता (जिसमें लेन देन होता हो) नहीं था क्योंकि, उनके पास कभी ज्यादा धन नहीं था. पीएम मोदी ने अपने स्कूल के दिनों को याद करते हुए कहा कि बताया कि उन दिनों किस प्रकार देना बैंक एक योजना लाई थी जिसके तहत छात्रों को गुल्लक दी जाती थी और उनका खाता खोला जाता था. हमेशा खाली रहता था मेरा गुल्लक प्रधानमंत्री ने बताया, ‘‘उन्होंने एक (गुल्लक) मुझे भी दी लेकिन मेरा हमेशा खाली रहता था. बाद में मैंने गांव छोड़ दिया. बैंक खाता चलता रहा और अधिकारियों को उसे हर वर्ष आगे बढ़ाना पड़ता था. बैंक अधिकारी खाता बंद करने के लिए मेरी तलाश में थे.’ उन्होंने बताया कि कैसे 32 साल बाद अधिकारियों ने उन्हें ढूंढ़ नि...

कैसे हुआ पीएम को मारने की साज़िश का भांडाफोड़?

पांच शहरी या फिर यूं कह लीजिए कि सभ्य समाज के बीच रहने वाले नक्सलियों की गिरफ्तारी पर देशभर में कोहराम मचा हुआ है। महाराष्ट्र पुलिस की इस कार्रवाई की आलोचना में कोई कसर नहीं छोड़ी जा रही है। इन शहरी नक्सलियों के समर्थक इनको शिक्षाविद्, समाजसेवी, लेखक बता रहे हैं और समाज की सहानुभूति बटोरने के लिए हर तरह के हथकंडे आजमा रहे हैं। इनका प्रोपगैंडा इतना जबरदस्त है, कि आम तौर पर तटस्थ रहने वाले लोग भी इनके झांसे में आते हुए दिख रहे हैं। यहां तक कि सरकार के समर्थक माने जाने वाले ग्रुप भी महाराष्ट्र पुलिस की कार्रवाई का बचाव नहीं कर पा रहे हैं। विपक्ष इसको सरकार के खिलाफ हमले का जबरदस्त हथियार बना चुका है। उपर से देखा जाए तो यह सभी सूती कुर्ता या साड़ी पहनने वाले बेहद मासूम, सीधे और सरल दिखाई देते हैं। पिछड़े और आदिवासी इलाकों में जनहित के कामों में जुटे रहते हैं, उनसे घुल-मिल कर रहते हैं, उनके पक्ष में लॉबिंग करते हैं। इन सब कामों में उपर से कोई बुराई नहीं दिखती। लेकिन अंदरखाने इनका उद्देश्य क्या है। आखिर किस मकसद से यह लोग विदेशी नागरिकता, अपना फलता-फूलता करियर, सुख सुविधाओं का त्याग करके लग...

BIMSTEC सम्मेलन: पशुपतिनाथ मंदिर में भारत-नेपाल मैत्री धर्मशाला का उद्घाटन करेंगे PM मोदी

नई दिल्ली:  नेपाल में चल रहे बिम्स्टेक यानी 'बे ऑफ बंगाल इनीशिएटिव फॉर मल्टी-सेक्टोरल टेक्निकल एंड इकोनॉमिक को-ऑपरेशन' सम्मेलन का शुक्रवार (31 अगस्त) को दूसरा और आखिरी दिन है. आज सदस्य देशों के नेता एक-दूसरे से मुलाकात करेंगे. बिम्स्टेक बैठक के समापन के बाद प्रधानमंत्री मोदी शुक्रवार पशुपतिनाथ धर्मशाला का उद्घाटन करेंगे. करीब 400 लोगों के ठहरने की व्यवस्था वाली ये धर्मशाला भारत-नेपाल मैत्री का प्रतीक है. शुक्रवार दोपहर में सम्मेलन खत्म होगा. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार भी इस बैठक में हिस्सा लिया और तमाम नेताओं से मुलाकात की थी. पीएम मोदी ने एनआरसी विवाद के बीच बांग्लादेश की पीएम शेख हसीना से भी मुलाकात की. आपको बता दें कि साल 2014 में प्रधानमंत्री मोदी की पहली नेपाल यात्रा के दौरान इसे निर्माण में मदद का एलान किया गया था. भारत ने इस धर्मशाला को बनाने के लिए 25 करोड़ रुपये की मदद की है. पीएम मोदी इससे पहले पशुपतिनाथ मंदिर 12 मई को आए थे, जब कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए मतदान हो रहा था. पीएम मोदी शुक्रवार  (31 अगस्त) जनसभा को भी संबोधत करेंगे. क्या है बिम्सटेक? बिम्सटेक...

पीएम मोदी पर हमले की साजिश में बड़ा खुलासा, कई लोग हिरासत में लिए गए

नई दिल्‍ली :  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमले की साजिश रचने के मामले में सुरक्षा एजेंसियों ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई की है. सुरक्षा एजेंसियों ने महाराष्‍ट्र, दिल्‍ली, हैदराबाद, फरीदाबाद में कई स्‍थानों पर छापेमारी की. इस दौरान सुरक्षा एजेंसियों ने कई लोगों को हिरासत में लिया है. सुरक्षा एजेंसियों ने फरीदाबाद से सुधा भारद्वाज को गिरफ्तार किया है. उनका लैपटॉप और पेन ड्राइव भी हिरासत में लिया है. ठाणे से अरुण परेरा और मुंबई से वरवॉन गुजालविस को हिरासत में लिया गया है. दिल्‍ली से गौतम नवलखा और हैदराबाद से वरवरा राव को हिरासत में लिया गया है. इन सभी को नक्‍सलियों से साठगांठ के आरोप में हिरासत में लिया गया है. नक्‍सली पीएम मोदी पर हमले की साजिश रच रहे थे. पकड़े गए सभी लोग सामाजिक कार्यकर्ता और कलाकार हैं.

सिसोदिया का आरोप, 'मैं मॉस्को में करना चाहता था दिल्ली सरकार के कामों का बखान, PM मोदी ने रोका'

नई दिल्ली:  दिल्ली के उपमुख्यमंत्री  मनीष सिसोदिया  ने मंगलवार को आरोप लगाया कि केंद्र ने उन्हें शिक्षा सुधारों पर व्याख्यान देने के लिए मॉस्को जाने की अनुमति नहीं दी, क्योंकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नहीं चाहते कि दिल्ली सरकार का काम किसी अंतर्राष्ट्रीय मंच पर पहुंचे. सिसोदिया ने ट्वीट के जरिए यह भी कहा कि उनका अनुरोध पिछले 10 दिनों से प्रक्रिया में है. सिसोदिया ने कहा, 'मुझे विश्व शिक्षा सम्मेलन, मॉस्को में दिल्ली शिक्षा सुधार के बारे में बात करने के लिए आमंत्रित किया गया था. मुझे आज रात रवाना होना था, लेकिन यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि भारत सरकार ने अनुमति नहीं दी. यह पिछले 10 दिनों से 'प्रक्रिया में' उलझा हुआ है.' उन्होंने कहा, 'पिछले कुछ महीनों से दिल्ली के शिक्षा सुधारों को अंतर्राष्ट्रीय प्रेस में कवरेज मिल रहा है. यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि प्रधानमंत्री मोदी नहीं चाहते हैं कि यह अंतर्राष्ट्रीय मंच तक पहुंच पाए.' सिसोदिया ने कहा, 'दिल्ली भी भारत का हिस्सा है. अगर हमारे स्कूलों को अंतर्राष्ट्रीय पहचान मिलती है, तो यह भारत के लिए गर्व का विषय है.' मालूम हो...

LIVE: 15 राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ पीएम मोदी की बैठक, पूछेंगे कई सवाल

नई दिल्ली:  बीजेपी  के नई दिल्ली स्थित केंद्रीय कार्यालय मंगलवार (28 अगस्त) को आयोजित मुख्यमंत्री परिषद की बैठक शुरू हो गई है. देश के लगभग 15 राज्यों के मुख्यमंत्री इस बैठक में हिस्सा लेने के लिए दिल्ली पहुंचे हैं. बैठक में पीएम मोदी और राज्यों के सीएम के साथ पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह भी मौजूद हैं. आज होने वाली यह बैठक कई मायनों में खास है, साल के अंत में मध्यप्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़ , मणिपुर में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं. सूत्रों के हवाले से मिल रही जानकारी के मुताबिक, इस बैठक में अमित शाह आगामी चुनावों के लिए रणनीति पर चर्चा कर सकते हैं. माना जा रहा है कि इस दौरान अमित शाह पिछले लोकसभा, विधानसभा और उपचुनावों में राज्यों में पार्टी का क्या प्रदर्शन था. इसके बारे में मुख्यमंत्रियों से जानकारी ले सकते हैं. जानकारी के मुताबिक, बैठक में चुनावी तैयारियों की समीक्षा के साथ केंद्र सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के कार्यान्वयन का जायजा लिया जाएगा.  बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह, प्रमुख केंद्रीय मंत्री व चुनिंदा पदाधिकारी मौजूद रहेंगे. आगामी आम चुनाव...

मनमोहन सिंह ने PM मोदी को खत लिखकर कहा, 'पं‍डित नेहरू की स्‍मृति को मत मिटाइए'

नई दिल्‍ली:  पंडित जवाहरलाल नेहरू से जुड़े नेहरू मेमोरियल म्‍यूजियम और लाइब्रेरी (एनएमएमएल) और तीन मूर्ति कांप्‍लेक्‍स में सभी प्रधानमंत्रियों के म्‍यूजियम स्‍थापित करने के सरकार की योजना के खिलाफ पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह ने  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  को खत लिखा है. इसमें डॉ मनमोहन सिंह ने सरकार की इस योजना पर सवालिया निशान उठाते हुए लिखा है कि एक एजेंडा के तहत एनएमएमएल और तीन मूर्ति कांप्‍लेक्‍स की प्रकृति और चरित्र को बदलने का प्रयास किया जा रहा है. इसमें कहा गया है कि पंडित नेहरू केवल कांग्रेस के नहीं नेता नहीं हैं बल्कि उनका ताल्‍लुक पूरे देश से है. इस कारण सरकार को उनकी स्‍मृतियों से छेड़छाड़ नहीं करनी चाहिए. लिहाजा पंडित नेहरू की स्‍मृतियों से जुड़े तीन मूर्ति कांप्‍लेक्‍स में किसी भी प्रकार का परिवर्तन नहीं किया जाना चाहिए. द इंडियन एक्‍सप्रेस की इस रिपोर्ट के मुताबिक डॉ मनमोहन सिंह ने यह खत पिछले सप्‍ताह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लिखा है. अटल बिहारी वाजपेयी का हवाला इस खत में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का हवाला देते हुए डॉ मनमोहन सिंह ने लिखा है, '...

पीएम मोदी को मिले 12 लाख से ज्यादा के गिफ्ट, किसी ने दी 'बुलेट ट्रेन' तो किसी ने 'मस्जिद'

नई दिल्ली :  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  को पिछले एक वर्ष में विदेश यात्राओं के दौरान 12.57 लाख रुपए मूल्य के 168 उपहार मिले हैं. इन महंगे उपहारों में फाउंटेन पेन, सेलेंगर लिमिटेड एडिशन पट्टिका, मो ब्लॉ की कलाई घड़ी, टी सेट, चीनी मिट्टी के बर्तन, मंदिर एवं चैत्य की प्रतिकृतियां, विष्णु लक्ष्मी, भगवान गणेश की प्रतिमा, पेंटिंग, कालीन, बुलेट ट्रेन का मॉडल, फोटोग्राफ, पुस्तकें आदि शामिल हैं. विदेश मंत्रालय के तोषखाना विभाग के ब्योरे के अनुसार, जुलाई, 2017 से जून, 2018 के बीच प्रधानमंत्री मोदी को विदेश यात्राओं के दौरान 168 तोहफे मिले. इस अवधि में प्रधानमंत्री ने इस्राइल, जर्मनी, चीन, जार्डन, फलस्तीन, यूएई, रूस, ओमान, स्वीडन, ब्रिटेन, इंडोनेशिया, मलेशिया, सिंगापुर समेत 20 देशों की यात्राएं की. प्रधानमंत्री को मिले तोहफे में सबसे कीमती उपहार रॉयल सेलेंगर लिमिटेड एडिशन चांदी की पट्टिका है, जिसकी कीमत 2,15,000 रुपए बताई गई है. प्रधानमंत्री को मिले उपहारों में मो ब्लॉ की कलाई घड़ी भी शामिल है. इसकी कीमत 1,10,000 रुपए बताई गई है. इसके अलावा उन्हें मॉट ब्लैंक की एक जोड़ी कलम भी भेंटस्वरूप प्राप्त ...

उन्‍नाव गैंगरेप केस और नीरव मोदी के मामले में चुप क्‍यों हैं पीएम मोदी : राहुल गांधी

लंदन :  ब्रिटेन के दौरे पर गए कांग्रेस अध्‍यक्ष राहुल गांधी ने एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है. उन्‍होंने कहा कि पीएम मोदी उन्‍नाव गैंगरेप केस और पीएनबी घोटाले के आरोपी नीरव मोदी के मामलों में चुप क्‍यों हैं. उन्‍होंने बीजेपी पर देश में बंटवारा करने का भी आरोप लगाया. उन्‍होंने कहा कि बीजेपी देश की एकता को तोड़ने का काम कर रही है. लेकिन कांग्रेस हमेशा देश की एकता को सुरक्षित रखने का प्रयास करेगी. MediaCard--mediaForward customisable-border" dir="ltr" data-scribe="component:card"> ANI Digital  ✔ @ani_digital Congress President Rahul Gandhi questioned Prime Minister Narendra Modi' s silence on the Unnao rape case, as well as absconding diamantaire Nirav Modi, a key accused in the multi-million dollar Punjab National Bank (PNB) scam Read @ ANI story | https://www. aninews.in/news/national/ general-news/in-london-rahul-questions-pm-modis-silence-on-nirav-modi-unnao-rape201808260326510001/  … 6:13 AM - Aug 26, 2018...

संसद में मेरे एक भी सवाल का जवाब नहीं दे पाए पीएम मोदी : राहुल गांधी

लंदन :  कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने रविवार को आरोप लगाया कि न्यायपालिका और चुनाव आयोग को बीजेपी सरकार के शासन के अधीन बांटा जा रहा है औरप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के समक्ष उठ रहे इन गंभीर मुद्दों को लेकर चुप्पी साधे हुए हैं. साथ ही राहुल ने कहा, ‘‘मैं प्रधानमंत्री के लिए गलत भाषा का इस्तेमाल नहीं करता. अगर आपने राफेल समझौते पर संसद में हुई बहस को सुना होगा तो आपने देखा होगा कि प्रधानमंत्री मेरे एक भी सवाल का जवाब नहीं दे पाए.’’ लंदन में ‘इंडियन ओवरसीज कांग्रेस’ को संबोधित करते हुए राहुल ने कहा कि प्रधानमंत्री यह कहकर हर एक भारतीय का अपमान करते हैं कि पिछले 70 वर्ष में कुछ नहीं हुआ. उन्होंने कहा, ‘‘भारत, विश्व को भविष्य दिखाता है. भारत के लोगों ने इसे मुमकिन किया और इसमें कांग्रेस ने मदद की है.’’ राहुल ने कहा, ‘‘अगर प्रधानमंत्री का कहना है कि उनके कार्यभार संभालने से पहले कुछ भी नहीं हुआ तो वह कांग्रेस पर टिप्पणी नहीं कर रहे, वह देश के हर एक व्यक्ति का अपमान कर रह हैं.’’ उन्होंने आरोप लगाया कि वर्तमान में भारत में दलितों, किसानों, जनजातीय लोगों, अल्पसंख्यकों और गरीबों को कहा जाता...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज 'मन की बात' रेडियो कार्यक्रम से देशवासियों को करेंगे संबोधित

नई दिल्‍ली :  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज यानी रविवार को सुबह 11 बजे अपना रेडियो कार्यक्रम मन की बात करेंगे.  वह इसके जरिये देशवासियों से अपने विचार साझा करेंगे. यह मन की बात कार्यक्रम का 47वां संस्‍करण होगा. आज रक्षाबंधन का त्‍योहार होने के कारण माना जा रहा है कि पीएम मोदी अपने रेडियो कार्यक्रम के जरिये देशवासियों को रक्षाबंधन की बधाई दे सकते हैं.   Prime Minister Narendra Modi to address the nation on the 47th edition of his 'Mann Ki Baat' radio programme, later today. (File pic)  pic.twitter.com/FN6mMlbCR4 — ANI (@ANI)  August 26, 2018 इससे पहले पिछले मन की बात कार्यक्रम में पीएम मोदी ने स्‍वतंत्रता सेनानियों जैसे चंद्रशेखर आजाद को याद किया था. साथ ही योग के महत्‍व को बताया था.

बिम्सटेक सम्मेलन में हिस्सा लेने नेपाल जाएंगे PM मोदी

नई दिल्ली:  प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी  30-31 अगस्त को काठमांडू में होने आयोजित होने वाले बे ऑफ बंगाल इनिशिएटिव फॉर सेक्टोरल टेक्नीकल एंड इकॉनोमिक को-ऑपरेशन (बिम्सटेक) के चौथे सम्मेलन में शामिल होने के लिए नेपाल जाएंगे. यह जानकारी शुक्रवार को एक अधिकारी ने दी. विदेश मंत्रालय में सचिव (पूर्व) प्रीति सरन ने मीडिया को जानकारी देते हुए कहा कि कार्यक्रम की शुरुआत में बिम्सटेक के नेता संयुक्त रूप से 30 अगस्त को सम्मेलन के आयोजक नेपाल की राष्ट्रपति विद्या देवी भंडारी से मुलाकात करेंगे. इसके बाद सम्मेलन का पूर्ण उद्घाटन सत्र का आयोजन होगा. सम्मेलन का समापन 31 अगस्त होगा. सरन के अनुसार, सम्मेलन के बाद संयुक्त घोषणा पत्र भी जारी किया जाएगा. बैंकॉक के घोषणा पत्र के माध्यम से छह जून 1997 को बिम्सटेक अस्तित्व में आया. इसमें बंगाल की खाड़ी क्षेत्र में बसे सात देश-बांग्लादेश, भूटान, भारत, म्यांमार, नेपाल, श्रीलंका और थाइलैंड शामिल हैं. समूह में शामिल सात देशों की आबादी 1.5 अरब है जोकि दुनिया की आबादी का 21 फीसदी है और इस समूह का सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) 2500 अरब डॉलर है. बिम्सटेक का मुख्य उद्देश्य ब...