Skip to main content

LIVE: 15 राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ पीएम मोदी की बैठक, पूछेंगे कई सवाल

नई दिल्ली: बीजेपी के नई दिल्ली स्थित केंद्रीय कार्यालय मंगलवार (28 अगस्त) को आयोजित मुख्यमंत्री परिषद की बैठक शुरू हो गई है. देश के लगभग 15 राज्यों के मुख्यमंत्री इस बैठक में हिस्सा लेने के लिए दिल्ली पहुंचे हैं. बैठक में पीएम मोदी और राज्यों के सीएम के साथ पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह भी मौजूद हैं. आज होने वाली यह बैठक कई मायनों में खास है, साल के अंत में मध्यप्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़ , मणिपुर में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं. सूत्रों के हवाले से मिल रही जानकारी के मुताबिक, इस बैठक में अमित शाह आगामी चुनावों के लिए रणनीति पर चर्चा कर सकते हैं.

माना जा रहा है कि इस दौरान अमित शाह पिछले लोकसभा, विधानसभा और उपचुनावों में राज्यों में पार्टी का क्या प्रदर्शन था. इसके बारे में मुख्यमंत्रियों से जानकारी ले सकते हैं.

जानकारी के मुताबिक, बैठक में चुनावी तैयारियों की समीक्षा के साथ केंद्र सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के कार्यान्वयन का जायजा लिया जाएगा.  बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह, प्रमुख केंद्रीय मंत्री व चुनिंदा पदाधिकारी मौजूद रहेंगे. आगामी आम चुनाव से पहले ये आखिरी मुख्यमंत्री परिषद की बैठक हो सकती है. इस बैठक में इस बार केंद्र सरकार की गरीब कल्याण योजनाओं व सामाजिक सुरक्षा योजनाओं पर हर राज्य से रिपोर्ट मंगाई गई है. हर छह माह में आयोजित होने वाली इस बैठक में जन आरोग्य-आयुष्मान भारत पर प्रस्तुतीकरण किया जा सकता है.




View image on TwitterView image on TwitterView image on Twitter







ANI @ANI







BJP President Amit Shah, Jharkhand Chief Minister Raghubar Das, and Bihar Deputy Chief Minister Sushil Modi arrive at BJP headquarters in Delhi for the meeting of Chief Ministers of BJP-ruled states






View image on TwitterView image on TwitterView image on Twitter






ANI @ANI







Uttarakhand Chief Minister Trivendra Singh Rawat, Chattisgarh Chief Minister Raman Singh, Maharashtra Chief Minister Devendra Fadnavis arrive for the meeting of Chief Ministers of BJP-ruled states in Delhi






जानकारी के मुताबिक, बैठक में एक सत्र चुनावी तैयारियों का होगा. जिन राज्यों में लोकसभा से पहले विधानसभा चुनाव हैं, उनकी व्यापक समीक्षा के साथ बाकी राज्यों से लोकसभा चुनावों पर अभी तक की तैयारियों की ब्योरा लिया जाएगा. साथ ही पार्टी के जमीनी प्रचार तंत्र और सांगठनिक तैयारियों की भी समीक्षा की जाएगी.

आपको बता दें कि मोदी के सत्ता में आने के बाद 2014 से मुख्यमंत्रियों की वार्षिक बैठक की यह परंपरा चल रही है. यह बैठक सुबह 10 बजे से शुरू होगी. अमित शाह बैठक में उद्घाटन भाषण देंगे, जबकि प्रधानमंत्री समापन सत्र को संबोधित करेंगे.

Comments

Popular posts from this blog

भूषण स्टील के प्रोपराइटर को फिलहाल नहीं जाना होगा जेल, SC से अंतरिम जमानत बहाल

नई दिल्‍ली :  भूषण स्टील लिमिटेड के प्रमोटर और मैनेजिंग डायरेक्टर नीरज सिंघलको सुप्रीम कोर्ट से राहत मिली है. सीजेआई दीपक मिश्रा की अध्यक्षता वाली पीठ ने मंगलवार को अपने आदेश में सिंघल को दिल्ली हाईकोर्ट से मिली अंतरिम जमानत को बहाल रखा है. हालांकि हाईकोर्ट में मामले पर रोक लगाते हुए सुप्रीम कोर्ट ने पूरे मामले को अपने पास ट्रांसफर करने का भी आदेश दिया है. दरअसल, सीरियस फ्रॉड इन्वेस्टिगेशन ऑफिस (SFIO) और केंद्र सरकार ने याचिका दायर कर दिल्ली हाईकोर्ट के उस आदेश को चुनौती थी जिसमें हाईकोर्ट ने सिंघल को जमानत दे दी थी. नीरज सिंघल पर आरोप है कि 80 अलग-अलग फर्मों का उपयोग करते हुए भूषण स्टील के बैंक ऋण से 2500 करोड़ रुपये से ज्यादा की हेराफेरी की है. सिंघल को आठ अगस्त को कंपनी कानून के तहत केंद्र सरकार के मई 2016 के आदेश के तहत एसएफआईओ की भूषण स्टील लिमिटेड और भूषण स्टील एंड पावर लिमिटेड के कामकाज की जांच के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया था. हाईकोर्ट ने सिंघल को पांच लाख रुपये के निजी मुचलके और दो-दो लाख रुपये के दो जमानती देने का आदेश देते हुए अंतरिम राहत दी थी. नीरज सिंघल ऐसे पहले व्यक्ति...

आत्मघाती होगा राहुल गांधी का कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा देना : लालू प्रसाद यादव

पटना :  लोकसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी इस्तीफे पर अड़े हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, उन्होंने सीडब्ल्यू की मीटिंग में इस्तीफे की पेशकश की थी और गांधी-नेहरू परिवार से अलग किसी व्यक्ति को अध्यक्ष पद के लिए चुनने के लिए कहा था. राहुल गांधी के इस फैसले को राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) सुप्रीमो और चारा घोटाला के विभिन्न मामलों में सजा काट रहे लालू प्रसाद यादव ने आत्मघाती करार दिया है. लालू यादव ने अपने ट्वीट में लिखा, 'राहुल गांधी के इस्तीफे की पेशकश आत्मघाती है. विपक्ष का एकमात्र लक्ष्य भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को सत्ता से हटाना था, लेकिन हम इसे राष्ट्रीय धारणा बनाने में असफल रहे. एक चुनाव के परिणाम से देश की वास्तविक्ता नहीं बदल सकती है.'

पद्मश्री-अर्जुन अवॉर्ड से सम्‍मानित इस हॉकी खिलाड़ी का परिवार आज खाने को मोहताज, लौटाएगा सभी अवॉर्ड

वाराणसी:  भारतीय हॉकी टीम  को एक नए मुकाम पर पहुंचाने वाले पूर्व हॉकी कप्तान मोहम्मद शाहिद की पत्नी सरकारी मदद नहीं मिल पाने की वजह से पद्मश्री समेत तमाम अवॉर्डलौटाने की तैयारी कर रही हैं. उन्होंने कहा कि सरकार की अनदेखी की वजह से वो सभी अवॉर्डवापस करने को मजबूर हो गई हैं. मोहम्मद शाहिद को पद्मश्री के अलावा बेहतरीन खिलाड़ी के लिए अर्जुन अवॉर्ड से नवाजा गया था. 1980 में रूस में आयोजित हुए ओलंपिक खेल में भारत को हॉकी में गोल्ड मेडल मिला था. पूरे टूर्नामेंट में मोहम्मद शाहिद का बहुत बड़ा योगदान रहा था. ओलंपिक गोल्ड मेडल जीताने के बाद उन्हें अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया. 6 साल बाद 1986 में उन्हें पद्मश्री अवॉर्ड से सम्मानित किया गया.   MediaCard--mediaForward customisable-border" dir="ltr" data-scribe="component:card"> ANI UP  ✔ @ANINewsUP Parvin Shahid, wife of deceased Indian hockey player Mohammed Shahid who was a member of the team that won gold medal at the 1980 Olympic Games, says she will go to Delhi on July 21 to return the aw...